भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल, यह प्रशासनिक सर्जरी काफी समय से लंबित थी। यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई। सिंगरौली में हाल ही में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। उन्हें AIG PHQ बनाया गया है। सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया है। उन्हें DCP इंदौर बनाया गया है।
इस सर्जरी में लॉ एंड आर्डर से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। खासतौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है। प्रदेश के 19 जिलों में SP बदले गए हैं। इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।
तबादला आदेश में डीआईजी बनने के बाद जिलों में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। इसी तरह असित यादव (एसपी भिंड) को डीआईजी ग्वालियर रेंज और विवेक सिंह (पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अफसरों के तबादले
क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 रवि कुमार गुप्ता ADG रेल, भोपाल ADG प्रशिक्षण, भोपाल
2 राजाबाबू सिंह ADG प्रशिक्षण ADG रेल, भोपाल
3 डी.पी. गुप्ता ADG शिकायत/मानव अधिकार ADG सामुदायिक पुलिसिंग
4 सोलोमन मिंज ADG PHQ ADG शिकायत/मानव अधिकार
5 अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर DIG विसबल
6 अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल DIG PHQ
7 अमित सांधी DIG ग्वालियर DIG SAF, भोपाल
8 वीरेन्द्र कुमार सिंह DIG चयन, PHQ DIG नर्मदापुरम
9 प्रशांत खरे DIG नर्मदापुरम DIG PHQ
10 मनीष अग्रवाल DIG SAF DIG PHQ
11 मनोज कुमार राय SP खंडवा DIG PHQ
12 रियाज इकबाल SP रेडियो DIG PHQ
13 राहुल कुमार लोढ़ा SP रेल DIG PHQ
14 सिमाला प्रसाद SP रेल जबलपुर DIG PHQ
15 अमित यादव SP भिंड DIG ग्वालियर
16 विवेक सिंह DCP भोपाल DIG शहडोल
17 शैलेन्द्र सिंह चौहान SP रीवा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल
18 कुमार प्रतीक DCP इंदौर DIG नारकोटिक्स
19 शिव दयाल SP झाबुआ DIG PHQ
20 मयंक अवस्थी SP धार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर
21 अरविंद तिवारी AIG PHQ सेनानी, 4वीं बटालियन
22 सूरज वर्मा SP दतिया SP भिंड
23 यांगचेन डोलकर SP इंदौर देहात SP शिवपुरी
24 गुरकरण सिंह सेनानी SP रीवा
25 दीपक शुक्ला SP सीहोर सेनानी SAF
26 अमन सिंह राठौड़ SP शिवपुरी DCP इंदौर
27 अनुराग सुजानिया AIG PHQ SP सागर
28 सचिन शर्मा प्रतिनियुक्ति SP धार
29 वाहिनी सिंह SP डिंडोरी SP PTS इंदौर
30 विकास सहवाल SP सागर DCP भोपाल
31 धर्मराज मीणा SAF SP मुरैना
32 समीर सौरभ SP मुरैना SP रेडियो भोपाल
33 रजत सकलेचा SP मंडला SP छतरपुर
34 अगम जैन SP छतरपुर SP खंडवा
35 सुंदर सिंह कनेश SP पांढुर्णा SP रेल जबलपुर
36 सुनील कुमार मेहता SP सिवनी DCP इंदौर
37 राजेश व्यास DCP इंदौर SP नीमच
38 विनोद कुमार सिंह SP आगर मालवा सेनानी विसबल
39 पंकज कुमार पांडे AIG PHQ SP देहात भोपाल
40 प्रकाश चन्द्र परिहार DCP इंदौर SP पांढुर्णा
41 दिलीप कुमार सोनी SP मऊगंज SP आगर मालवा
42 राजेन्द्र कुमार वर्मा SP PTS इंदौर SP देहात इंदौर
43 विक्रांत मुराव AIG PHQ SP अनूपपुर
44 सुरेन्द्र कुमार जैन SP PTS रीवा SP मऊगंज
45 आशीष खरे विशेष शाखा जबलपुर SP डिंडोरी
46 अंकित जायसवाल SP नीमच SP रेल भोपाल
47 राजेश रघुवंशी अतिरिक्त SP खंडवा SP मंडला
48 मोतीउर रहमान SP अनूपपुर सेनानी SAF रीवा
49 श्रुतकीर्ति सोमवंशी SP दमोह सेनानी SAF ग्वालियर
50 मयूर खंडेलवाल DCP भोपाल SP दतिया
51 सोनाक्षी सक्सेना DCP भोपाल SP सीहोर
52 शिराज के.एम. हॉकफोर्स बालाघाट SP सिंगरौली
53 आनंद कलादगी DCP इंदौर SP दमोह
54 कृष्ण लालचंदानी DCP इंदौर SP सिवनी
55 आयुष गुप्ता अतिरिक्त SP जबलपुर DCP भोपाल
56 आदर्शकांत शुक्ला एंटी-नक्सल, बालाघाट DCP, भोपाल
57 नरेंद्र रावत एडीसी (ADC), राजभवन DCP, इंदौर
58 अभिषेक रंजन अतिरिक्त SP, उज्जैन DCP, इंदौर
59 राहुल देशमुख CSP, उज्जैन एडीसी (ADC), राजभवन
60 रामशरण प्रजापति SP (ग्रामीण), भोपाल AIG, PHQ
61 मनीष खत्री SP, सिंगरौली AIG, PHQ, भोपाल
62 देवेंद्र कुमार पाटीदार SP, बुरहानपुर SP, झाबुआ
अतिरिक्त प्रभारों में बदलाव
विशेष DG अनिल कुमार से ‘लेखा और कल्याण’ (Accounts and Welfare) का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
मोहम्मद शाहिद अबसार को ‘निदेशक, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी’ के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब वे ADG (चयन और भर्ती) के अपने पद के साथ-साथ P.T.R.I. (पुलिस प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
बालाघाट के SP आदित्य मिश्रा को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ ‘कमांडेंट, हॉक फोर्स (बालाघाट)’ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
खंडवा के SP मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद DIG, PHQ के पद पर तैनात किया गया है। मनोज कुमार राय, जिन्हें हाल ही में DIG के पद पर पदोन्नत किया गया था, इस फेरबदल के तहत खंडवा से पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया गया है।
