Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP/CG
  • Tourism Conclave: 3000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, विंध्य का संवरेगा वैभव : CM
  • MP/CG
  • BHOPAL
  • SATNA

Tourism Conclave: 3000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, विंध्य का संवरेगा वैभव : CM

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2025
cm rewa

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रीवा रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में पर्यटन क्षेत्र के लिए एक नई सुबह का आगाज़ हुआ है। आज पर्यटन श्रेत्र में प्रमुख निवेशकों ने रीवा और शहडोल संभाग में 3 हजार करोड़ से अधिक के निवेश की इच्छा जताकर इन क्षेत्रों में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया है। यह ऐतिहासिक पल दोनों संभागों के लिए आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए द्वार खोलेगा। कॉन्क्लेव में निवेशकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को रीवा में दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव के शुभारंभ कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र के निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर इस दो दिवसीय रीजनल कान्क्लेव का विधिवत शुभारंभ किया। यह कान्क्लेव 27 जुलाई को भी जारी रहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि विकास के मायने तभी हैं, जब हम अपनी जड़ों से, अपनी संस्कृति और अपनी विरासतों से भी आत्मीयता से जुड़े रहें। हम विरासत से विकास की ओर मिशन मोड में आगे बढ़ रहे हैं। विंध्य क्षेत्र हमेशा से ही मध्यप्रदेश का गौरव रहा है। इस क्षेत्र के विकास में अब कोई भी बाधा नहीं रही। हम यहां की हेरिटेज साइट्स को समुचित तरीके से सहेजकर पूरे विंध्याचल को उसका पुरा वैभव लौटायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपनी मीठी बोली, कला, संस्कृति, खान-पान में अपनत्व समेटे और सघन वनों की हरियाली से आच्छादित इस हरित क्षेत्र में आइडियल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने की पूरी संभावना है। हमारी सरकार पर्यटन सेक्टर को भी इंडस्ट्रियल सेक्टर की सारी सुविधाएं दे रही है। हमारी इन्वेस्टर फ्रेंडली पर्यटन नीति का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 100 करोड़ रुपए लागत का कोई टूरिस्ट होटल, मोटल या रिसार्ट खोलने पर 30 करोड़ रुपए की सब्सिडी देगी। हेल्थ टूरिज्म के लिए 100 करोड़ रुपए लागत का कोई वेलनेस सेंटर खोलने पर 40 करोड़ रुपए तक की सब्सिडी देगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई निवेशक रोजगार आधारित उद्योग लगाते हैं तो हमारी सरकार उस उद्योग से रोजगार पा रहे पुरूष श्रमिक को 5 हजार रुपए और महिला श्रमिक को 6 हजार रुपए दस साल तक प्रदान करेगी। उद्योग स्थापना में सरकार निवेशकों को सभी जरूरी मदद मुहैया कराएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है और विंध्याचल प्रदेश का हर दिल अजीज हिस्सा है। यहां की माटी ने देश को नेतृत्व दिया है। यहां के वनों में सफेद शेर खुले में विचरण करते हैं। यह क्षेत्र खनिजों और लौह अयस्क से भरा हुआ है। देश की ऊर्जाधानी (रीवा और सिंगरौली) भी इसी क्षेत्र में है। दिल्ली की मेट्रो ट्रेन यहीं से उत्पादित बिजली से ही चलती है। पूरे देश और प्रदेश को रौशन करने वाले इस क्षेत्र में हम विकास की नई रौशनी लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि रीवा में एयरपोर्ट बनने से इस क्षेत्र के विकास को नए पंख लग गए हैं। अब रीवा आना-जाना कठिन नहीं रहा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र प्रदेश की संस्कृति को वैचारिक और आध्यात्मिक रूप से भी पोषित करता है। रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन यह संकेत है कि हम इस क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में आगे लाने के लिए कोई कसर नहीं रखेंगे। डॉ. यादव ने कहा कि रीवा और संपूर्ण विंध्यांचल न केवल प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध है, बल्कि यह कई अनोखे प्राकृतिक चमत्कारों से भी धनी क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि रीवा हवाई अड्डे की स्थापना के बाद अब यह क्षेत्र देश के अन्य हिस्सों से जुड़ गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार विंध्य क्षेत्र के बहुआयामी विकास के लिए प्रयासरत है। समृद्ध प्राचीन विरासतों से भरपूर इस क्षेत्र की सभी संभावनाओं की पहचान कर पर्यटन विकास को और गति दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में जीवंत जंगल हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य इसे सुंदरतम बनाता है। वसुधैव कुटुंबकम के तहत हम सबको जोड़ना चाहते हैं। इस क्षेत्र के विकास का कारवां अब निर्बाध गति से प्रवाहमान है। धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ यहां हेल्थ टूरिज्म की भी व्यापक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा‍कि विंध्य क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए हम निजी निवेशकों के साथ मिलकर नई संभावनाओं पर काम करना चाहते हैं। उन्होंने निवेशकों से आव्हान किया कि वे मध्यप्रदेश की धरा पर विशेषकर विंध्य अंचल में निवेश के लिए खुले दिल से आगे आएं, सरकार निवेशकों को हर जरूरी सुविधा और सहयोग उपलब्ध कराऐगी।

लेटर ऑफ अलॉटमेंट
स्थान भूमि (हेक्टेयर में ) परियोजना निवेश निवेशक
ढकना चपना जिला रायसेन 4.653 होटल/ रिसोर्ट 5.00 करोड़ सिद्धार्थ सिंह तोमर, भोपाल
नेहरयाई जिला विदिशा होटल/ रिसोर्ट 3.00 करोड़ मे प्रयास पावर, भोपाल
नन्हाखेडा जिला जबलपुर 0.405 होटल/ रिसोर्ट 1.00 करोड़ में अफोर्ड मोटर्स प्रालि, जबलपुर
ग्राम कुम्हरोड़ा नरसिंहपुर 3.805 होटल/रिसॉर्ट 3.00 करोड़ मेसर्स सिद्धिविनायक कंस्ट्रक्शन, जबलपुर

फ्लाईओला करेगा 700 करोड़ का निवेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की। फ्लाईओला के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राम ओला ने 700 करोड़ के सबसे बड़े निवेश की मंशा जताई, जो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पर्यटन परियोजनाओं की शुरुआत का संकेत है। आरसीआरसीपीएल और विंध्य प्राइड के दिव्यांश सिंह बघेल ने 500 करोड़ के निवेश की इच्छा जताई। इसी क्रम में अमित दिग्विजय सिंह ने 500 करोड़ और संदड़िया बिल्डर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत संदड़िया ने 300 करोड़ के निवेश का इरादा व्यक्त किया। जंगल कैंप इंडिया के गजेंद्र सिंह राठौर ने 150 करोड़, गौरव प्रताप सिंह और पुष्पराज सिंह ने 100-100 करोड़, राजस्थान फोर्ट एंड पैलेस के मैनेजिंग डायरेक्टर मानवेंद्र सिंह शेखावत ने हेरिटेज प्रॉपर्टी को विकसित करने के लिए 100 करोड़ रूपये, इको पार्क के अनुज और विजय तिवारी ने 80 करोड़, तथास्तु रिसॉर्ट के अनिल अग्रवाल ने 150 करोड़, सिद्धार्थ सिंह तोमर ने 15 करोड़, सिद्धिविनायक कंस्ट्रक्शन के वैभव सिंह कौरव ने 10 करोड़ और कैलाश फुलवानी ने 5 करोड़ के निवेश की इच्छा जताई है।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में इंडस्ट्री और टूरिज्म के क्षेत्र में जिस तेजी से काम करना शुरू किया है, यह पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। रीवा का क्षेत्र असंख्य संभावनाओं का क्षेत्र है। रीवा का क्यूटी और बहुती वॉटरफॉल नियाग्रा वॉटरफॉल से कम नहीं है। मालदीव जैसा ही अनुभव सरसी आइलैंड में भी आता है। रीवा अब हवाई सेवा से भी जुड़ गया है। यह रीवा में विकास के पंख लगाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विंध्य का विकास होगा यह निश्चित है।

रीवा का वातावरण प्राकृतिक दृष्टि से लुभाने वाला : प्रहृलाद पटेल

पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्राकृतिक दृष्टि से रीवा का वातावरण और भूमि किसी भी पर्यटक को लुभाने के लिए पर्याप्त है। रीवा की कनेक्टिविटी सभी माध्यमों में स्थापित हुई है। मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यकाल प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास और निवेश के प्रयासों के लिए जाना जाएगा। उन्होंने संभागवार रीजनल समिट करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह सरकार नहीं है, बल्कि इंवेस्टर फ्रेंडली टीम है। पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान जितना इन्वेस्टमेंट प्रदेश में आया है वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में यह सरकार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सपनों को पूरा करने वाली सरकार है।

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पर्यटन में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को “मैन ऑफ आइडिया” और विचारों को जमीन पर उतारने की दृढ़ इच्छाशक्ति वाला बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की समृद्ध पुरातात्विक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक, वन्यजीव और धार्मिक विविधता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2024 में 13.41 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्य प्रदेश आए। नई पर्यटन नीति के तहत NOCs को 30 से घटाकर 10 किया गया है और सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। नई फिल्म पर्यटन नीति के तहत फिल्मों को 2 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है, जिससे मध्यप्रदेश “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली अवार्ड” प्राप्त कर चुका है। उन्होंने सभी को मध्य प्रदेश आने का आमंत्र ण भी दिया।

प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें गहरी हैं। प्रदेश की पारंपरिक कलाओं को टूरिस्ट पूरे विश्व से देखने आते हैं। अगर आप यहां निवेश करते हैं, हमारे पास सबसे बेहतर पॉलिसी है। पर्यटन नीति और फिल्म नीति की विशेषताएं बताते हुए प्रमुख सचिव शुक्ला ने कहा कि हम निवेशकों को अच्छा इंसेंटिव दे रहे हैं। हम निवेशकों के लिए रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करते हैं। सभी आए और मध्यप्रदेश में निवेश करे। यह निवेश रीवा और शहडोल संभाग की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी, जिससे इन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक साकार किया जा सके। इस महत्वपूर्ण पहल से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) का आयोजन किया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों जैसे होटल मालिकों, रिसॉर्ट मालिकों, परिवहन ऑपरेटरों, ट्रैवल/टूर ऑपरेटरों को अपने पर्यटन उत्पादों के प्रचार-प्रसार और व्यावसायिक चर्चा हेतु एक मंच प्रदान करना है । इस मंच पर मध्य प्रदेश, पर्यटन के विभिन्न स्रोत बाजारों से खरीदारों को आमंत्रित करेगा, जिससे प्रदेश में निवेश करने वाले हितधारकों के साथ मिलकर व्यवसाय वृद्धि के अवसर सृजित होंगे। इससे रोजगार के अवसर, अधोसंरचना में विकास, ग्रामीण जनसमुदाय की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा पर्यटकों को नए गंतव्यों में भ्रमण व नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट में भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजनांतर्गत मंदाकिनी के किनारे राघव घाट, भरत घाट पर लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभवों को विकसित करने के कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए 15.62 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित शहडोल फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का लोकार्पण किया। यह संस्थान नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT) से मान्यता प्राप्त है और डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के साथ-साथ भारत सरकार, पर्यटन मंत्रालय की “हुनर से रोजगार तक” जैसी निःशुल्क योजनाएं भी संचालित करेगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा बुकिंग पोर्टल का IRCTC पोर्टल पर बुकिंग सुविधा को लॉन्च किया। यह सेवा प्रदेश के मुख्य शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, सतना, रीवा और सिंगरौली के बीच संचालित हो रही है।

ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल को लॉन्च

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के पर्यटन ग्रामों में विकसित ग्रामस्टे को डिजिटल बुकिंग प्रणाली से जोड़ते हुए होम स्टे ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इससे स्थानीय होमस्टे अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर MakeMyTrip, EaseMyTrip, yatra.com जैसे प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (OTAs) के माध्यम से आसानी से बुक हो सकेंगे, जिससे उन्हें अधिक दृश्यता और बुकिंग दर मिलेगी।

मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थित में मंडला, डिंडोरी, सिंगरौली, सीधी और सिवनी में कला और शिल्प केंद्रों के निर्माण के लिए ग्राम सुधार समिति, एम.एम. फाउंडेशन और समर्थ संस्था के साथ समझौता ज्ञापन किया गया है। यह समझौता रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन के तहत स्थानीय कला और हस्तकला के संरक्षण, प्रशिक्षण, उत्पादन और महिलाओं व कारीगरों को आजीविका के अवसर प्रदान करेगा। इसके साथ ही प्रदेश पर्यटन बोर्ड और दो प्रमुख डिजिटल मार्केटिंग कंपनियों – बारकोड एंटरटेनमेंट और क्विकी डिजिटल – के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। यह साझेदारी मध्य प्रदेश की खूबसूरती, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों की कहानियों को सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं सहित व्यापक दर्शकों तक पहुंचाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में रीवा के वेंकट भवन के संरक्षण कार्य के लिए संस्कृति विभाग द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र को लैटर ऑफ अवॉर्ड जारी किया गया है। लगभग 20 करोड़ रुपये की राशि से संरक्षण और विकास के कार्य किए जाएंगे।

चार प्रमुख निवेशकों को “लेटर ऑफ अलॉटमेंट”

कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश पर्यटन ने राज्य में पर्यटन में निवेश को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख निवेशकों को “लेटर ऑफ अवॉर्ड” (LOA) जारी किए। जारी किए गए LOA के अनुसार, सिद्धार्थ सिंह तोमर भोपाल को रायसेन जिले के ढकना चपना में 4.653 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। उनके द्वारा भूमि पर होटल/रिसॉर्ट के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसी तरह, में प्रयास पावर भोपाल को विदिशा जिले के नेहरयाई में 2 हेक्टेयर भूमि पर 3.00 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। जबलपुर में, में अफोर्ड मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड नन्हाखेड़ा में 0.405 हेक्टेयर पर 1 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, और मेसर्स सिद्धिविनायक कंस्ट्रक्शन, जबलपुर नरसिंहपुर के ग्राम कुमरोड़ा में 3.805 हेक्टेयर पर लगभग3 करोड़ रुपये का निवेश कर रिसॉर्ट / होटल का निर्माण करेंगे।

रीवा में आयोजित कॉन्क्लेव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका आयोजन 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक भोपाल में किया जाएगा। रीवा के साथ, ग्वालियर (12-13 अगस्त 2025) और इंदौर (20-21 सितंबर 2025) में भी ऐसे ही क्षेत्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं, जो हमारी समग्र रणनीति का हिस्सा हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, सांसद सतना गणेश सिंह, अभिनेत्री सान्विका सिंह और अभिनेता मुकेश तिवारी सहित निवेशक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: NCRT: अब स्कूली बच्चे पढ़ेंगे Opration Sindoor
Next: धीरे-धीरे 3000 रुपए होगी लाड़ली बहना योजना की राशि: सीएम

Related Stories

today top news aaptak
  • Today Top-10 News

मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
ps health sukhveer singh
  • MP/CG

सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर

aaptak.co.in1@gmail.com September 7, 2026
vallabh bhavan bhopal ias transfer
  • POLITICS/ADMIN

11 IAS अधिकारियों के तबादले, 6 जिला पंचायत CEO भी बदले

aaptak.co.in1@gmail.com September 5, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 के शुभारंभ पर भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आइची-नागोया, जापान में एशियन गेम्स-2026 के शुभारंभ पर भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कह - 19/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का "प्रोजेक्ट चीता'' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में लगातार फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से भारत लाई गई चीता - 19/09/2026
  • युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 19/09/2026
  • सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 19/09/2026
  • किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर - 19/09/2026
  • सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में जे.के. लाइफकेयर सेंटर प्रा.लि. की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीवन अनमोल - 19/09/2026
  • विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को पुरस्कृत करना परिवार , समाज और सरकार का दायित्व है। विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन और अ - 19/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राधा अष्टमी की दीं शुभकामनाएं
    - 19/09/2026
  • घटना अत्यंत दुःखद - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 19/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि. में मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण समारोह में स्कूटी की चाबी सौपी।
    - 19/09/2026

Recent Posts

  • एशियन गेम्स: पहले दिन शूटिंग में 2 सिल्वर, 2 मेडल और पक्के
  • आज की टॉप 50 खबरें
  • आज की टॉप खबरें
  • आज की टॉप 50 खबरें
  • आज की टॉप 50 न्यूज

Recent Comments

  1. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  2. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

asia games 2026 indian players win medals
  • SPORTS

एशियन गेम्स: पहले दिन शूटिंग में 2 सिल्वर, 2 मेडल और पक्के

aaptak.co.in1@gmail.com September 20, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 20, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 18, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 17, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.