Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP
  • सतना जिले में 214 गांव नक्शाविहीन, नहीं हो पा रहे सीमांकन
  • MP
  • BHOPAL
  • SATNA

सतना जिले में 214 गांव नक्शाविहीन, नहीं हो पा रहे सीमांकन

aaptak.news28@gmail.com July 31, 2025
IMG-20250731-WA0030

—रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह के सवाल के जवाब में मंत्री ने दिया जवाब

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। प्रदेश के सतना जिले में 214 राजस्व गांव ​नक्शा विहीन हैं। इनमें से 126 गांवों के नक्शों के डिजिटाइज्ड कर भू—लेख पोर्टल पर अपलोड की कार्रवाई की जा रही है। शेष 118 गांवों के नक्शे नहीं है, इनमें 90 गांवों के नक्शे डिजिटाइज्ड कर लिए गए हैंस, बाकी गांवों की ग्राउंड ट्रूथिंग की कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बीजेपी विधायक विक्रम सिंह के लिखित सवाल के जवाब में दी।

दरअसल, रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह विक्की ने विधानसभा में सवाल उठाए हुए पूछा था कि सतना जिले के किन—किन गांवों का नक्शा नहीं है। साथ ही किन—किन गांवों के नक्शे बनाए जाने की कार्रवाई प्रचलन में है। इन गांवों के नक्शे कब तक तैयार हो जाएंगे। कृपया समय सीमा बताने की कृपा करें। विधायक ने राजस्व मंत्री से पूछा कि नक्शाविहीन गांवों में सीमांकन सहित राजस्व से जुड़े प्रकरणों को लेकर क्षेत्र के लोगों के सीमांकन और बंटवारे सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण नहीं हो पा रहा है, इससे लोग परेशान हो रहे हैं।साथ ही परिवारों में विवाद जैसी स्थिति निर्मित हो रही है।

सदन में जवाब देते हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि जिले में नक्शा विहीन गांवों के डिजिटाइज नक्शे बनाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने कहा, समय सीमा बताना संभव नहीं है। इस पर विधायक विक्रम सिंह का समर्थन करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अध्यक्ष जी सतना का मैं प्रभारी मंत्री हूं, इसलिए विक्की भाई की समस्या से मैं अवगत हूं। मैं जल्दी से जल्दी इसको करवाने का प्रयास करूंगा।

जिले के इन गांवों का नहीं है नक्शा

सतना जिले के 214 गांव नक्शा विहीन हैं।

रामपुर बाघेलान तहसील में चोरमारी, झंड, गौहारी, सोनौरा।

कोटर तहसील में बिहरा, खोहर।

बिरसिंहपुर तहसील में पडुहार, बरौ, मझगवां, हरदी, अकौना मजरा मेहुती, कुचमैला, कुवरी, नकेहली, सेमरहन कला, अगरा, गड़री, विहरिया, मझिगवां, पचौहा, ऐलिहाई एवं ​कोटर तहसील के बिहरा, खोहर, उजरौंधा, गुलवा, चोरबरी, झाली, दिदोध, रनेही, पैकोरा एवं करसरा।

नागौद तहसील में आमा, कलावल जेरपाठा, खम्हरिया खुर्द, डुडहा, दुरेहा, दुर्गापुर, पांसी, बाबूपुर, मझियारी, मुगहर, रीहुल, रुनेही, रौड, शिवराजपुर, सिंहपुर, सितपुरा, उमरहाई, महेंद्रपुर, मड़ई, लोहादर, चितौधा, तिघरा, द्वारी कला, रैकरी, सुजावल, गडरी, हिनौती, डुडवा, सेमरी खुर्द एवं बांधा उर्फ नवस्ता।

उचेहरा तहसील में अकहा, करही कला, गुढ़ा, गुढ़वा, गढौत, जिगनहट, धनेह, पटिहट, पथरौंधा, पिथौरावाद, पोडी, बांधी मौहार, बिहटा, भटनवारा, भरहुत, मतरी पतौरा, महाराजपुर, लौहरौरा, श्यामनगर, सहिजना उबारी और सेमरी, कोल्हुआ, डढ़िया, करीझिर, पतौड़ा, बधांव, रार, सोहरिहा एवं उचेहरा।

मझगवां तहसील में तुर्रा, भरगवां, सेलौरा, तागी, शहपुरा, चकर, वरुवा सेदुरी, लेदरा, अठवरही, सेहा लक्ष्मणपुर, पटिहर, ललितपुर और पत्तलिया।

रघुराजगर तहसील में भरजुनाखुर्द, रामपुर चौरासी, लालपुर, सोहावल, भटगवां, शिवपुरवा, कूची, लमतरा, सतधार, सरिसताल, रमना और कैमा कोठार शामिल हैं।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मानसून सत्र: चाथा दिन: नशीली दवाओं के पैकेट, इंजेक्शन की माला लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक
Next: चीन में प्लांट लगाने और भारत में नौकरी देने वाली अमेरिकी कंपनियों पर बरसे ट्रंप

Related Stories

inquary commission in mp
  • MP
  • BHOPAL

जांच आयोगों की रिपोर्ट सालों से राज्य सरकार के पास लंबित

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
ramniwas rawat & mukesh melhotra
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

कांग्रेस विधायक मेल्होत्रा को राहत, लेकिन ये रहेगी शर्त

aaptak.news28@gmail.com March 19, 2026 0
pensioner
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP

22 लाख पेंशनर्स को झटका, सिफारिश दरकिनार, राशि बढ़ाने से इनकार

aaptak.news28@gmail.com March 15, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा से की भेंट
    - 21/03/2026
  • लोकतंत्र में अखबार जनता के होते हैं हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में अखबार जनता के हितैषी की भूमिका निभाते हैं। राजस्थान पत्रिका ने भी विभिन्न संस्करणों के प्रकाशन के माध्यम से जनता के प्रति सरोकारों का निर्वह - 21/03/2026
  • एआई आधारित तकनीक से नागरिक सेवाएँ होंगी अधिक तेज, पारदर्शी एवं डेटा आधारित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सुशासन एवं विकास को नई गति देने और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही मध्यप्रदेश स्टेट - 21/03/2026
  • देश के दिल और असीम विकास अवसरों के केन्द्र मध्यप्रदेश से जुड़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान जुड़वा भाइयों की तरह हैं। दोनों राज्य मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत तैयार कर रहे हैं। हम सिर्फ विरासतों और विविधताओं के ह - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की भेंट
    - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक पर्व गणगौर तीज की दीं मंगलकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य के प्रतीक लोक पर्व 'गणगौर तीज' की सभी माताओं-बहनों को मंगलकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां गौरी और भगवान शिव की कृपा से सबके जीवन म - 21/03/2026
  • विश्व वानिकी दिवस पर लें वनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से वनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वन हम नागरिकों के अस्तित्व और अर्थव्यवस् - 21/03/2026
  • महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस
    अशोकनगर जिले के थाना शाढौरा में 11 वर्षीय मासूम बच्‍ची का 15 सितंबर 2024 को दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड तथ - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जयपुर में इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश में उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों से वन-टू.-वन चर्चा की।
    - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी काशी और देश की सांस्कृतिक - 21/03/2026

Recent Posts

  • 300 करोड़ के साथ धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस की नई किंग, ‘KGF 2’ को पीछे छोड़ा
  • मिडिल ईस्ट वॉर: ईरान के खिलाफ ट्रंप और नेतन्याहू का ‘डबल गेम’!
  • ‘तारागिरी’ नेवी में कमीशन के लिए तैयार, स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट सहित इन खूबियों से लैस
  • ईरान की नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला, रेडिएशन का खतरा
  • जांच आयोगों की रिपोर्ट सालों से राज्य सरकार के पास लंबित

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

dhurandhar-2 film
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT

300 करोड़ के साथ धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस की नई किंग, ‘KGF 2’ को पीछे छोड़ा

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
us_iran war_ trump_netanyahu duble game
  • WORLD

मिडिल ईस्ट वॉर: ईरान के खिलाफ ट्रंप और नेतन्याहू का ‘डबल गेम’!

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
taragiri indian navay
  • NATIONAL

‘तारागिरी’ नेवी में कमीशन के लिए तैयार, स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट सहित इन खूबियों से लैस

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
us Israel attack Irans Natanz nuclear facility
  • WORLD

ईरान की नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला, रेडिएशन का खतरा

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.