Skip to content
February 4, 2026
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Aaptak News

Aaptak News

Exclusive News

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • नकली सिम रैकेट: 94 संदिग्धों पर 50 एफआईआर, 44 गिरफ्तार
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP

नकली सिम रैकेट: 94 संदिग्धों पर 50 एफआईआर, 44 गिरफ्तार

aaptak.news28@gmail.com September 11, 2025 1 minute read
sim

भोपाल। एक बड़े संयुक्त अभियान के तहत मध्य प्रदेश राज्य साइबर पुलिस ने जिला पुलिस बलों के साथ मिलकर ‘फर्जी-एक्टिवेटेड-सिम-टर्मिनेशन’ (FAST) ऑपरेशन शुरू किया। इसका मकसद नकली सिम कार्ड इस्तेमाल करने वालों और फर्जी मोबाइल कनेक्शन जारी करने वाले पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) एजेंटों को निशाना बनाना था। यह कार्रवाई राज्य के 20 जिलों में की गई, जिसमें कई गिरफ्तारियां और बरामदगी हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य साइबर पुलिस के पुलिस अधीक्षक प्रणय नागवंशी ने छह सदस्यीय विशेष अभियान दल (SOG) के साथ 15 दिन का एक्शन प्लान और 24×7 कंट्रोल रूम बनाया, ताकि फर्जी सिम गतिविधियों के हॉटस्पॉट का पता लगाया जा सके।

गृह मंत्रालय के अनुसार, 3,824 संदिग्ध POS विक्रेताओं ने लगभग 7,500 नकली सिम कार्ड जारी किए, जिनमें से कई बाद में भारत भर में साइबर धोखाधड़ी मामलों से जुड़े पाए गए। इन सिम कार्डों के संबंध में लगभग 6,200 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज की गईं।

इन राज्यों को सप्लाई किए जा रहे थे सिम

जांच से पता चला कि नकली सिम कार्ड न केवल झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे विभिन्न भारतीय राज्यों में बड़े पैमाने पर सप्लाई किए जा रहे थे, बल्कि साइबर अपराधी कंबोडिया और थाईलैंड जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में भी इनका इस्तेमाल कर रहे थे।

इन सिम के जरिए संगठित साइबर अपराध

ये सिम कार्ड संगठित साइबर अपराधों में अहम भूमिका निभाते थे, जिसमें डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले, फर्जी लोन ऐप और वित्तीय धोखाधड़ी शामिल हैं। साइबर पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि बाकी संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। यह ऑपरेशन SOG, साइबर और हाई-टेक क्राइम पुलिस स्टेशन (भोपाल), सभी ज़ोनल साइबर कार्यालयों और जिला पुलिस बलों द्वारा व्यापक तकनीकी निगरानी और ग्राउंड-लेवल जांच के बाद किया गया था।

गिरफ्तारियां और बरामदगी

पहले चरण में पुलिस ने 20 जिलों में 94 संदिग्धों (POS एजेंट और फर्जी कैफ़े ऑपरेटर) के खिलाफ 50 एफआईआर दर्ज कीं। अब तक 44 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ये किया जब्त

24 एक्सपायर्ड सिम कार्ड
26 मोबाइल फोन और लैपटॉप
22 एक्टिव सिम कार्ड
7 फिंगरप्रिंट मशीन
3 डेबिट कार्ड और 2 बैंक पासबुक
100 नकली सिम कार्ड
20,000 रुपए नकद और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज

नकली सिम रैकेट के हॉटस्पॉट
सीधी, छतरपुर, दतिया, डिंडोरी, शिवपुरी नकली सिम रैकेट के हॉटस्पॉट हैं। इसके अलावा ग्वालियर, इंदौर, दमोह, मुरैना और जबलपुर भी ध्यान देने वाले जिले शामिल हैं।

‘मछली’ प्रेम पर बवाल, आरोपों में फंसे BJP विधायक के भतीजे, पूर्व मंत्री पर ठोका मानहानि का दावा

भोपाल। राजधानी भोपाल के कुख्यात ‘मछली परिवार’ से अपना नाम जोड़े जाने पर बीजेपी विधायक के भतीजे ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री को घेर लिया है। सीधी जिले की सिहावल सीट से बीजेपी विधायक विश्वामित्र पाठक के भतीजे जैनेंद्र पाठक ने कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल को कानूनी नोटिस भेजा है।

जैनेंद्र पाठक ने कानूनी नोटिस सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, राजनीति में हमेशा से आरोप प्रत्यारोप लगाने का प्रचलन रहा है, लेकिन राजनेता हमेशा से तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखते रहे हैं। व्यक्तिगत आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जानकारी जरूर ली जाती है।

मैंने आपका बयान और आपके सोशल मीडिया हैंडल पर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सुना और देखा। आपने बिना तथ्य और किसी पुख्ता जानकारी के मेरे ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले मैंने सोचा कि आपकी इस ओछी हरकत का जवाब नहीं दूंगा, लेकिन आप जब लगातार बयानबाजी करने लगे हैं, तो जवाब देना जरूरी हो गया है।

मै और मेरा परिवार भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। हम कभी भी किसी अपराध या अपराधी को बढ़ावा नहीं देते हैं, लेकिन आपकी पार्टी और आपने मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को मोहरा बनाकर हमारी पार्टी और राज्य की न्यायप्रिय मोहन यादव सरकार को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया है, जिसके लिए मैं अपने एडवोकेट के जरिए आपको लीगल नोटिस भेज रहा हूं। या तो आप सार्वजनिक रूप से अपने दिए गए बयान को तत्काल वापस लेते हुए माफी मांगें, या फिर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहिए।

NHRC सदस्य के हालिया पोस्ट से भड़का विवाद

बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने जैनेंद्र पाठक पर गंभीर आरोप लगाए थे। प्रियंक कानूनगो ने X पर लिखा, मेरे दिल्ली शासकीय आवास पर जैनेंद्र पाठक नामक एक व्यक्ति स्वयं को मध्यप्रदेश का निवासी बता कर मुलाक़ात के लिए आया। मुझसे मिलकर बोला कि वह भोपाल वाले शारिक मछली के साथ प्रॉपर्टी का धंधा करता है और उसकी तरफ से आया है, उसका बहुत नुकसान हो गया है उसको छोड़ दीजिए।

कानूनगो ने आरोप लगाया कि जैनेंद्र पाठक ने प्रॉपर्टी डील के नाम पर उनको लालच देने की कोशिश भी की। वह अपने साथ मिठाई का डिब्बा भी लाया था और भेंट स्वरूप देना चाहता था, लेकिन उन्होंने सख्ती से इनकार करते हुए आरोपी को बाहर निकलवा दिया। बताया जाता है कि वह मिठाई का डिब्बा दरवाजे पर ही छोड़कर वहां से भाग गया। अब दिल्ली पुलिस ने मिठाई का डिब्बा जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

कमलेश्वर पटेल ने लिखा पोस्ट

इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कमलेश्वर पटेल ने लिखा था, आखिर क्यों भाजपा विधायक का भतीजा, लव जिहाद और ड्रग्स माफिया के आरोपी ‘मछली’ को बचाने के लिए दिल्ली में सिफारिश कर रहा है?

कौन है ‘मछली परिवार’

बता दें कि राजधानी भोपाल के ‘मछली परिवार’ पर ड्रग्स की तस्करी और ब्लैकमेलिंग के गोरखधंधे में शामिल रहने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, यह परिवार न सिर्फ ड्रग्स सप्लाई में शामिल रहा है, बल्कि प्राइवेट कॉलेज के ‘लव जिहाद’ मामले में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने में भी उसकी भूमिका सामने आई है। मछली परिवार के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिसमें ड्रग्स की तस्करी, यौन शोषण और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं।

ड्रग्स की तस्करी मामले में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को भोपाल क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। तलाशी में उनके पास से तीन ग्राम एमडी ड्रग और एक देशी पिस्तौल बरामद हुई थी। भोपाल जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने ड्रग्स की तस्करी के कारोबार में शामिल होने के आरोपी ‘मछली’ परिवार की करोड़ों की संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘मछली’ कनेक्शन पर विवाद, BJP विधायक के भतीजे ने पूर्व मंत्री पर ठोंका मानहानि केस
Next: 90 डिग्री मोड़ वाले पुल का बचाव, पीडब्ल्यूडी मंत्री बोले-तेज मोड़ कोई समस्या नहीं है

Related Stories

whatsapp to sc cji justice surykant
  • NATIONAL
  • LIFESTYLE

WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
rahul gandhi english
  • NATIONAL

India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
mp_cabinet_meeting
  • MP
  • BHOPAL

कैबिनेट: विस्थापितों को राहत, 25,602 परिवारों को मिलेगा बड़ा लाभ

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
  • सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडो का पंजीयन नि:शुल्क कराये जाने का निर्णय
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नर्मदा घाटी की सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित किये गए आव - 03/02/2026
  • प्रदेश में ओला-पाला से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में जहां-जहां भी ओला-पाला से फसलें प्रभावित हुई हैं, उन जिलों के कलेक्टर्स, सर्वे कराकर तत्काल सहायता राशि किसानों को उपलब्ध कराएं। किसानों के सभी प्रकार - 03/02/2026
  • कुसुम योजनाओं में किसानों की रूचि से प्रदेश बनेगा नवकरणीय ऊर्जा में आदर्श राज्य :मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को लाभ की स्थिति में आने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कुसुम योजनाओं में किसानों द्वारा ली जा रही रूचि प्रदेश को नव - 03/02/2026
  • भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील, मेक इन इंडिया को देगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 03/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की।
    - 03/02/2026
  • मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
    मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। श्योपुर एवं कटनी जिलों में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार - 03/02/2026
  • मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा
    प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में - 03/02/2026
  • प्रदेश के ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मिलेगा पूरा मुआवजा – राजस्व मंत्री श्री वर्मा
    राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। सरकार अत्यंत संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों, मकानों एवं मवेशियों की क्षतिपूर्ति - 03/02/2026
  • स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, आरपीएफ और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
    मध्यप्रदेश में वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) मध्यप्रदेश, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं वन मंडल भोपाल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हु - 03/02/2026
  • पुराने फाउंडेशन पर स्थापित किया गया अधिक क्षमता का कैपेसिटर बैंक
    ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने आगर स्थित 132 के.वी. सब स्टेशन में तकनीकी नवाचार करते हुए पुराने कैपेसिटर बैंक के फाउं - 03/02/2026

Recent Posts

  • WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो
  • India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया
  • India-US ट्रेड डील: मोदी सरकार रातों-रात क्यों नहीं रोक सकती रूसी तेल इंपोर्ट
  • वैज्ञानिकों ने पता लगाया-कैसे काम करती है मेमोरी
  • कैबिनेट: विस्थापितों को राहत, 25,602 परिवारों को मिलेगा बड़ा लाभ

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

whatsapp to sc cji justice surykant
  • NATIONAL
  • LIFESTYLE

WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
rahul gandhi english
  • NATIONAL

India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
india us trade deal effect russia
  • WORLD

India-US ट्रेड डील: मोदी सरकार रातों-रात क्यों नहीं रोक सकती रूसी तेल इंपोर्ट

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
memory works research
  • Science & Technology

वैज्ञानिकों ने पता लगाया-कैसे काम करती है मेमोरी

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.