Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • दिग्विजय ने कमलनाथ के लिए लिखा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं
  • MP/CG
  • BHOPAL
  • NATIONAL
  • POLITICS/ADMIN

दिग्विजय ने कमलनाथ के लिए लिखा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं

RB Singh @ Bhopal aaptak.news28@gmail.com September 12, 2025
kamalnath digvijay

भोपाल। मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने को लेकर दिग्विजय सिंह के एक इंटरव्यू के बाद खूब वार-पलटवार हुए थे। दिग्विजय ने सिंधिया और कमलनाथ के बीच मतभेदों को ज़िम्मेदार ठहराया था। वहीं, कमलनाथ ने ट्वीट किया था कि सिंधिया को लगता है कि सरकार दिग्विजय चला रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन वार-पलटवारों के बीच गुरुवार को अचानक दिल्ली में दोनों कांग्रेसी दिग्गज मिले। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की है।

छोटे-मोटे मतभेद थे, लेकिन कभी कोई मतभेद नहीं

दिग्विजय सिंह ने लिखा, “कमलनाथ जी और मेरे लगभग 50 वर्षों से पारिवारिक संबंध हैं। हमारे राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं और ये स्वाभाविक भी हैं। हमारा पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस में रहते हुए एकजुट होकर विचारधारा की लड़ाई लड़ते हुए बीता है और आगे भी लड़ते रहेंगे। छोटे-मोटे मतभेद रहे हैं, लेकिन कभी कोई मतभेद नहीं हुआ।”

हम कल मिले थे। कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने हम दोनों को खूब मौके दिए और जनता का प्यार हमें हमेशा मिला है। आगे भी हम कांग्रेस के नेतृत्व में जनता की सेवा करते रहेंगे। जय सिया राम।

अब जानिए कि दिग्विजय-कमलनाथ के बीच हालिया जुबानी जंग कैसे शुरू हुई। अगस्त महीने में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि कमलनाथ और सिंधिया के बीच काम करने के तरीके को लेकर जो तय हुआ था, उसका पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से सरकार गिर गई।

दिग्विजय बोले- मैंने कमलनाथ को आगाह किया था। दिग्विजय से पूछा गया- कहा जाता है कि आपकी कोई रंजिश थी, आपने खुद कमलनाथ को सलाह दी थी कि सरकार को कुछ नहीं होगा, आपको चिंता नहीं है?

इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा, आपके पास गलत खबर है। यह प्रचारित किया गया। मैंने आगाह किया था कि यह घटना हो सकती है और मैं नाम नहीं लेना चाहता। वह एक व्यक्ति हैं, एक अच्छे उद्योगपति हैं, एक अच्छे परिवार से हैं, उनके दोनों से अच्छे संबंध हैं। मैं उनके पास गया और कहा कि इन दोनों की लड़ाई में हमारी सरकार गिर जाएगी। आप बस अपना ध्यान रखना, क्योंकि आपके दोनों से रिश्ते हैं। उन्होंने कहा, ठीक है।

दिग्विजय सिंह ने आगे बताया, उसके बाद उनके घर पर भोजन का आयोजन हुआ। मैं वहां मौजूद था। मैंने मामले को सुलझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वहां जो काम करने के मुद्दे थे, जो भी तय हुआ था, उसका पालन नहीं किया गया। यह सच है और मेरे लगातार प्रयासों के बाद भी ऐसा नहीं हो सका।

जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि किस बात का पालन नहीं हुआ? इस पर उन्होंने कहा, छोटी-छोटी बातें जैसे ये होनी चाहिए, ये होनी चाहिए। तो हुआ ये कि ग्वालियर चंबल संभाग में हम दोनों जो कहेंगे, वो करेंगे। अगले दिन हम दोनों ने मिलकर अपनी इच्छा सूची बनाई और दे दी। मैंने भी हस्ताक्षर किए, उन्होंने भी हस्ताक्षर किए। उस इच्छा सूची का पालन नहीं किया गया।

दिग्विजय से पूछा गया कि क्या कहीं कमलनाथ और सिंधिया जी के बीच टकराव सरकार गिरने का कारण बना। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा- हां।

कमलनाथ ने दिग्गी को दिया था जवाब कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के बयान का जवाब देते हुए X पर लिखा, सिंधिया को लग रहा था कि दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरा दी।

दिग्विजय सिंह के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “2020 में मध्य प्रदेश में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर हाल ही में कुछ बयान दिए गए हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि पुरानी बातें खोदने से कोई फायदा नहीं है।”

लेकिन यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगा कि दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरा दी।

About the Author

RB Singh @ Bhopal aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 0

Post navigation

Previous: गुना विधायक पर कार्रवाई कर सकती है बीजेपी
Next: AJJAKS ने हाईकोर्ट की पीठों में आरक्षित वर्ग के वकीलों की कमी पर सीएम को लिखा पत्र

Related Stories

prism jonson limited mankahari
  • NATIONAL

कलेक्टर-एसडीएम का कारनामा, प्रिज्म सीमेंट कंपनी के इशारे पर बिना अधिग्रहण 50 से अधिक किसानों की भूमि पर जबरन लगवा दी खदान

RB Singh @ Bhopal aaptak.news28@gmail.com June 20, 2026
ram mandir ayodhya chanda chori
  • NATIONAL

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CM योगी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

RB Singh @ Bhopal aaptak.news28@gmail.com June 19, 2026
union_money_-transfer_epf_goi
  • NATIONAL

इंतजार खत्म, इस दिन आएगी PM किसान सम्मान निधि की किस्त

RB Singh @ Bhopal aaptak.news28@gmail.com June 18, 2026
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधियों व विद्यार्थियों ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में सामूहिक योगाभ्यास किया।
    - 21/06/2026
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग किया।
    - 21/06/2026

Recent Posts

  • स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग”
  • आज की टॉप न्यूज-एक नजर
  • कलेक्टर-एसडीएम का कारनामा, प्रिज्म सीमेंट कंपनी के इशारे पर बिना अधिग्रहण 50 से अधिक किसानों की भूमि पर जबरन लगवा दी खदान
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CM योगी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
  • ईरान का नया ‘ब्रह्मास्त्र’

Recent Comments

  1. Ptoagek on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

yoga cm
  • Artical

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग”

RB Singh @ Bhopal aaptak.news28@gmail.com June 20, 2026
aaptak top 10 news logo new
  • Artical

आज की टॉप न्यूज-एक नजर

RB Singh @ Bhopal aaptak.news28@gmail.com June 20, 2026
prism jonson limited mankahari
  • NATIONAL

कलेक्टर-एसडीएम का कारनामा, प्रिज्म सीमेंट कंपनी के इशारे पर बिना अधिग्रहण 50 से अधिक किसानों की भूमि पर जबरन लगवा दी खदान

RB Singh @ Bhopal aaptak.news28@gmail.com June 20, 2026
ram mandir ayodhya chanda chori
  • NATIONAL

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CM योगी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

RB Singh @ Bhopal aaptak.news28@gmail.com June 19, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.