Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • LIFESTYLE
  • Health

भोपाल में बना दुनिया का सबसे लंबा सैंडविच, सिर्फ 7.26 मिनिट में तैयार

aaptak.co.in1@gmail.com December 14, 2025
sandwitch make in bhopal of the world record

भोपाल। राजधानी में रविवार को दुनिया के सबसे लंबे सैंडविच का रिकॉर्ड तोड़ने वाला इवेंट हुआ। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) भोपाल ने 269.9 फीट लंबा और लगभग 8 इंच चौड़ा सैंडविच तैयार किया। यह सैंडविच सिर्फ 7 मिनट 26 सेकंड में बन गया। पूरा इवेंट लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टीम की मौजूदगी में हुआ और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दो से ढाई महीने में फाइनल अप्रूवल मिलने की उम्मीद है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, सैंडविच का जिक्र तो स्वाभाविक है, लेकिन जब बात दुनिया के सबसे लंबे सैंडविच की हो तो उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। रविवार, 14 दिसंबर को भोपाल में लोगों ने 269.9 फीट लंबा और लगभग 8 इंच चौड़ा सैंडविच बनते देखा, जो अपने आप में एक अनोखा नजारा था।

IHM भोपाल के प्रिंसिपल डॉ. रोहित सरीन के मुताबिक, यह एक्सपेरिमेंट न सिर्फ शहर के लिए बल्कि देश के लिए भी अहम है। सैंडविच बनाने के लिए 300 फीट लंबी टेबल लगाई गई थी। 24 इंच लंबी ब्रेड लोफ को खास तौर पर बनाए गए एडिबल ग्लू से जोड़ा गया, जिससे 269.9 फीट लंबा एक जैसा ब्रेड का टुकड़ा बना।

क्वालिटी बनाए रखना बड़ी चुनौती

इतने बड़े सैंडविच का टेस्ट और क्वालिटी बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती थी। तीन तरह के लेट्यूस, शिमला मिर्च, तीन तरह की शिमला मिर्च, ऑलिव, जलेपीनो और लगभग 5 से 6 तरह के स्प्रेड इस्तेमाल किए गए। ऑर्गनाइजर का दावा है कि यह एक अनोखा और खास वर्ल्ड रिकॉर्ड है। तीन तरह के लेट्यूस, शिमला मिर्च, तीन तरह की शिमला मिर्च, ऑलिव, जलेपीनो और लगभग 5 से 6 तरह के स्प्रेड इस्तेमाल किए गए। मकसद रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स में कॉन्फिडेंस जगाना था

डॉ. सरीन का कहना है कि इस पहल का मकसद सिर्फ रिकॉर्ड बनाना नहीं था, बल्कि स्टूडेंट्स और फैकल्टी में यह कॉन्फिडेंस जगाना था कि वे नामुमकिन लगने वाले काम भी कर सकते हैं। यह “फील-गुड फैक्टर” स्टूडेंट्स की क्रिएटिव स्किल्स को नई दिशा देगा और टीमवर्क की भावना को मजबूत करेगा।

कुकिंग कोई प्रोफेशन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम

IHM भोपाल के प्रिंसिपल डॉ. रोहित सरीन ने कहा कि कुकिंग सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि सेवा का एक माध्यम है। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में मेहमानों को भगवान माना जाता है, और उनकी सेवा करने का मौका मिलना सबसे बड़ी बात है। स्टूडेंट्स में यह भावना जगाने के लिए ऐसे इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं।

डॉ. सरीन खुद IHM के एल्युम्नस हैं। उन्होंने 1994 में वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की और अब उसी इंस्टीट्यूशन के प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका मानना ​​है कि स्टूडेंट्स को उनके कॉलेज के इतिहास और उपलब्धियों से जोड़ना बहुत ज़रूरी है। इससे पहले, IHM भोपाल ने 100 फीट और 223 फीट लंबे सैंडविच बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है।

डॉ. सरीन ने बताया कि सबसे बड़ा चैलेंज इतने लंबे सैंडविच के हर हिस्से में एक जैसा टेस्ट बनाए रखना था। सब्जियों को एक जैसे साइज में काटा गया था और एक ही रेसिपी और इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया था। सैंडविच में चार से पांच अलग-अलग सॉस, कई तरह के सलाद, पर्पल पत्तागोभी, तीन तरह की शिमला मिर्च, प्याज, ऑलिव और जलापेनो शामिल थे।

दो महीने की तैयारी, टीमवर्क के बिना नामुमकिन

इस एक्सपेरिमेंट ने न सिर्फ स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल लेवल पर काम करने का एक्सपीरियंस दिया बल्कि उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ाया। डॉ. सरीन के मुताबिक, ऐसा एक्सपेरिमेंट टीमवर्क के बिना मुमकिन नहीं होता। इस रिकॉर्ड की तैयारी पिछले दो महीने से चल रही थी।

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का इंतजार

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टीम ने पूरे इवेंट को मैनेज किया और पूरे प्रोसेस को फिल्माया भी। प्रिंसिपल सरीन के मुताबिक, रिकॉर्ड रजिस्टर हो गया है। फाइनल अप्रूवल में लगभग दो से ढाई महीने लगने की उम्मीद है। सैंडविच की कुल लंबाई 269.9 फीट थी, और इसे 7 मिनट और 26 सेकंड में तैयार किया गया था।

स्टूडेंट्स को छह टीमों में बांटा गया

इस मेगा सैंडविच को तैयार करने के लिए स्टूडेंट्स को छह टीमों में बांटा गया था। हर टीम को लगभग 40 फीट लंबा एक सेक्शन दिया गया था।

गौरतलब है कि डॉ. रोहित सरीन पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। 2016 में, उन्होंने 100 फीट लंबा सैंडविच बनाया था और 2017 में, उन्होंने जालंधर में सिर्फ पांच मिनट में 228 ऑमलेट तैयार करने का रिकॉर्ड बनाया था।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Tags: Bhopal makes the world's longest sandwich: A 269.9-foot-long and 8-inch-wide sandwich

Post navigation

Previous: कलेक्ट्रेट में 1,000 गायें लेकर पहुंचे विधायक, FIR
Next: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन

Related Stories

Brain Body Connection, Cross Wired Brain
  • LIFESTYLE

दिमाग-शरीर आखिर क्रॉस-वायर्ड क्यों? वैज्ञानिकों ने खोजा 500 मिलियन साल पुराना रहस्य

aaptak.co.in1@gmail.com November 5, 2026
Aging Muscle Repair
  • LIFESTYLE

बूढ़ी हो चुकी मांसपेशियों की खुद मरम्मत में मदद करेगी नई खोज!

aaptak.co.in1@gmail.com November 4, 2026
sleep
  • LIFESTYLE

दिन में 10 मिनट कसरत से मिल सकती है गहरी नींद : रिसर्च

aaptak.co.in1@gmail.com October 13, 2026
RSS Error: A feed could not be found at `https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml`. Empty body.

Recent Comments

  1. साजिश से गिराई गई थी शेख हसीना की सरकार? - AapTak on PAK आतंकी समूह का दावा, हसीना को हटाने में JUD की भूमिका
  2. पाकिस्तान में बचे सिर्फ 1.7% हिंदू, 1941 में 14.6% थे अल्पसंख्यक - AapTak on US, UK कनाडा नहीं, जर्मनी—रूस में बढ़े भारतीय छात्र
  3. luckycapone-Radmity on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. twin-Roatomy on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  5. luckycapone-flitabs on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड

Archived

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

cheeta kuno
  • MP/CG

कूनो के डायरेक्टर शर्मा का सरकार पर तंज, बार-बार तबादलों पर उठाए सवाल

aaptak.co.in1@gmail.com November 9, 2026
mla rest house in mp
  • NATIONAL

विधायक विश्राम गृह बना ‘अय्याशी’ का अड्डा?

aaptak.co.in1@gmail.com November 8, 2026
Sonia gandhi book Belonging a journy of love
  • NATIONAL

सोनिया गांधी ने 2004 में पीएम बनने से इनकार पर भी खोले राज

aaptak.co.in1@gmail.com November 7, 2026
aaptak today news update 1
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की टॉप खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com November 6, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक-प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव खबरों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Bhopal, MP

Email_id : aaptak.co.in1@gmail.com

सत्ता और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त पत्रकारिता के लिए आप भी सहयोगी बन सकते हैं।
हमारी मदद कर सकते हैं...
9425168479@upi

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.