Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • सरकारी नौकरी में अब संतानें नहीं बनेंगी बाधा
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

सरकारी नौकरी में अब संतानें नहीं बनेंगी बाधा

aaptak.co.in1@gmail.com June 9, 2026
govt job restriction

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम में शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी प्रावधान वाले प्रारूप नियम को निरस्त कर दिया है। साथ ही पोर्टल से विलोपित करने के आदेश भी जारी किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि वर्ष 2001 में तत्कालीन राज्य सरकार के निर्णय पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दो से अधिक जीवित संतान होने पर उम्मीदवारों को शासकीय सेवाओं की सीधी भर्ती और विभागीय नियुक्तियों के लिए अपात्र घोषित करने का प्रावधान था। वर्ष 2001 की प्रचलित व्यवस्था के अनुसार मध्यप्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के नियमों के तहत 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक जीवित संतान वाले उम्मीदवार शासकीय सेवा के लिए अपात्र माने जाते थे तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत शासकीय सेवक के दो से अधिक बच्चे होने को कदाचार की श्रेणी में रखा गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इस विषय पर संज्ञान लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिये है कि प्रस्तावित मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के प्रारूप को तत्काल निरस्त कर उसमें दो से अधिक जीवित संतान होने पर शासकीय सेवा में अपात्र माने जाने संबंधी प्रावधानों को विलोपित कर पुनः विधिवत यह नवीन प्रारूप प्रकाशित किया जाये। वर्तमान प्रारूप को तत्काल पोर्टल से हटाया जाए।

गैलप सर्वे: 8% से 40% पहुंचा एआई का दैनिक उपयोग, कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

इन राज्यों में अभी भी प्रतिबंध

भारत में राजस्थान, असम और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में दो से अधिक संतान होने पर सरकारी नौकरी पर प्रतिबंध है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और ओडिशा में यह नियम मुख्य रूप से स्थानीय निकायों (पंचायत/नगरपालिका) के चुनाव लड़ने पर लागू होता है।

इन राज्यों में सरकारी नौकरी पर सीधा प्रतिबंध

राजस्थान: राज्य में 1 जून 2002 या उसके बाद यदि किसी उम्मीदवार के दो से अधिक जीवित बच्चे हैं, तो वह सरकारी नौकरी के लिए पात्र नहीं माना जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी दो से ज्यादा बच्चे होने पर सरकारी नौकरी देने से इनकार करने के नियम को सही ठहराते हुए इस प्रतिबंध को संविधान सम्मत माना है।

असम: राज्य में जनवरी 2021 से दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्ति राज्य सरकार की नौकरियों के लिए पूर्णतः अयोग्य घोषित किए गए हैं।

महाराष्ट्र: यहां भी छोटे परिवारों के मानदंड लागू हैं और दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को सरकारी नौकरी प्राप्त करने की पात्रता से वंचित किया जाता है।

स्थानीय चुनावों में प्रतिबंध
कई अन्य राज्यों में भले ही सामान्य सरकारी नौकरियों के लिए यह नियम पूरी तरह लागू न हो, लेकिन पंचायती राज या स्थानीय निकाय चुनाव (जैसे ग्राम पंचायत, नगर पालिका) लड़ने के लिए दो से अधिक बच्चों का प्रतिबंध है। इनमें शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
गुजरात
ओडिशा 

महत्वपूर्ण: सामान्यतः जुड़वां बच्चों के मामले में दूसरे प्रसव (delivery) से होने वाले बच्चों को एक ही इकाई माना जाता है। इसके अलावा, यदि किसी कर्मचारी की पहली संतान के बाद जुड़वां बच्चे होते हैं, तो उन्हें नौकरी या चुनाव से अयोग्य नहीं ठहराया जाता है।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 0

Post navigation

Previous: क्या लोगों का हम पर से भरोसा उठ गया? INDIA की बैठक में CJP का जिक्र
Next: झूठी शिकायत पर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरट, अब नहीं रुकेगा कम्यूनिटी सेंटर का काम

Related Stories

neet paper leak resign dharmendra pradhan
  • Breaking News

NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ex cm govind narayan singh birth ceremany
  • MP/CG

नई पीढ़ी को पूर्व CM गोविंद नारायण सिंह से सेवा, समर्पण की सीख लेनी चाहिए: डॉ. यादव

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ias mandloi rajesh rajora
  • Breaking News

सीनियर IAS डॉ. राजौरा मुख्यधारा से बाहर, CM के खास मंडलोई को बड़ा जिम्मा

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विद्यार्थियों के - 25/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांस्य पदक विजेता श्री झंडू कुमार को दी शुभकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कामनवेल्थ गेम्स-2026 में मेन्स हेवीवेट पैरा पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पहला पदक हासिल करने वाले श्री झंडू कुमार को बधाई और उज्ज्वल भविष - 25/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व- प्रभात झा की पुण्यतिथि पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता स्व.प्रभात झा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संगठन के सुदृढ़ीकर - 25/07/2026

Recent Posts

  • NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा
  • नई पीढ़ी को पूर्व CM गोविंद नारायण सिंह से सेवा, समर्पण की सीख लेनी चाहिए: डॉ. यादव
  • सीनियर IAS डॉ. राजौरा मुख्यधारा से बाहर, CM के खास मंडलोई को बड़ा जिम्मा
  • ACS राजौरा की मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग, बनाया DG
  • आज की टॉप न्यूज -एक नजर

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

neet paper leak resign dharmendra pradhan
  • Breaking News

NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ex cm govind narayan singh birth ceremany
  • MP/CG

नई पीढ़ी को पूर्व CM गोविंद नारायण सिंह से सेवा, समर्पण की सीख लेनी चाहिए: डॉ. यादव

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ias mandloi rajesh rajora
  • Breaking News

सीनियर IAS डॉ. राजौरा मुख्यधारा से बाहर, CM के खास मंडलोई को बड़ा जिम्मा

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ias rajesh rajora
  • MP/CG

ACS राजौरा की मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग, बनाया DG

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.