Skip to content
February 16, 2026
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Aaptak News

Aaptak News

Exclusive News

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP
  • दशहरे के बाद कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस, तय होगी रैंकिंग
  • MP
  • BHOPAL

दशहरे के बाद कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस, तय होगी रैंकिंग

aaptak.news28@gmail.com September 9, 2025 1 minute read
vallabh bhavan bhopal ias transfer

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव दशहरे के बाद प्रदेश के सभी कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षक, आईजी और कमिश्नरों के साथ कॉन्फ्रेंस करेंगे। सरकार में यह पहली कलेक्टर-कमिश्नर,एसपी-आईजी कॉन्फ्रेंस होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, मुख्य सचिव अनुराग जैन के सेवा विस्तार के बाद यह कॉन्फ्रेंस हो रही है। इस कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में सरकार का फोकस विजय 2047 डॉक्यूमेंट के साथ अगले तीन साल की कार्ययोजना पर रहेगा। प्रदेश के आला अधिकारियों को तीन साल के प्राथमिकता वाले कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

बताया जाता है कि पहले यह कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस सितंबर में 19, 20 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन नवरात्रि और कानून-व्यवस्था के मदृेनजर सीएम ने अब इसे 2 अक्टूबर यानी दशहरा के बाद करने का फैसला लिया है।

मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि दशहरा के बाद भोपाल में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह कॉन्फ्रेंस प्रत्यक्ष रूप से आयोजित होगी, जिसमें कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर, आईजी और पुलिस कमिश्नर शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सभी साथ्यिों को इस कॉन्फ्रेंस से पहले विभागीय स्तर पर विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिन क्षेत्रों में प्रदर्शन में सुधार की गुंजाइश हो वहां फोकस किया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कॉन्फ्रेंस में आगामी वर्षों की कार्ययोजना और विजन डॉक्यूमेंट पर भी चर्चा की जाएगी।

कलेक्टरों की रैंकिंग भी सार्वजनिक की जाएगी

मोहन सरकार ने दो महीने पहले कलेक्टरों के काम की रैंकिंग करने का निर्णय लिया था, जिस पर एमपीएसईडीसी काम कर रहा है। इसके लिए पैरामीटर तय किए गए थे, जिनमें कुछ बदलाव करके रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अक्टूबर में होने वाले कलेक्टर-कमिश्नर सम्मेलन में कलेक्टरों की कार्य-निष्पादन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। इसलिए कलेक्टरों को सरकार की प्राथमिकता के मानकों पर ध्यान केंद्रित करके कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वदेशी से समृद्धि के संकल्प के साथ मनाई जाएगी दीपावली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में कहा था कि देश को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलेगी। नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं के जीवन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। ये ऐसे उपहार हैं जो आम आदमी के जीवन में सुविधा और समृद्धि प्रदान करते हैं।

इस बार दीपावली “स्वदेशी से समृद्धि” के संकल्प के साथ मनाई जाएगी। स्वदेशी के माध्यम से हर घर में आत्मनिर्भरता के दीप जलाए जाएँगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट के सभी सदस्यों से जीएसटी सुधारों और उनके लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया। इसके लिए एक स्वदेशी आंदोलन भी चलाया जाएगा।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मप्र सरकार फिर लेगी 4 हजार करोड़ कर्ज, लाडली बहन, सेवा पर्व पर होगा खर्च
Next: मालेगांव ब्लास्ट केस: प्रज्ञा और 6 अन्य की रिहाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

Related Stories

pm kisan samman nidhi mp
  • Breaking News
  • BHOPAL
  • MP
  • NATIONAL

PM सम्मान निधि: 70 लाख किसान बाहर

aaptak.news28@gmail.com February 16, 2026 0
free medition center in bhopal mp
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP

सर्वसमाज मीडिएशन सेंटर में Free मिलेगी सर्विस

aaptak.news28@gmail.com February 16, 2026 0
mp vidhansabha budget session
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

विधानसभा में हंगामा, पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ पाए गवर्नर

aaptak.news28@gmail.com February 16, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर विजय के लिए दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर विजय के लिए देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ियों की गौर - 15/02/2026
  • सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 15/02/2026
  • सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सभी क्षेत्रों में विकास के नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं। उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव और विक्रम - 15/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
    - 15/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 फरवरी को अपरान्ह 3:00 बजे भोपाल में अत्याधुनिक साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा भी उपस् - 15/02/2026
  • अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 15/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के स - 15/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. शंभूदयाल गुरु के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. शंभुदयाल गुरु के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. गुरु ने संचालक गजेटियर सहित अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। मध्यप् - 15/02/2026
  • दक्षिण पन्ना वनमंडल की वल्चर फ्रेंडली गौशालाओं में गिद्ध संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल
    दक्षिण पन्ना वनमंडल के अंतर्गत संचालित गौशालाएं अब पूर्णतः "वल्चर फ्रेंडली" (गिद्ध-अनुकूल) स्वरूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रही हैं। पारिस्थितिकी तंत्र के सजग प्रहरी 'गिद्धों' के संरक् - 15/02/2026
  • ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
    - 15/02/2026

Recent Posts

  • PM सम्मान निधि: 70 लाख किसान बाहर
  • सर्वसमाज मीडिएशन सेंटर में Free मिलेगी सर्विस
  • विधानसभा में हंगामा, पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ पाए गवर्नर
  • सूर्य की ‘सेना’ के आगे पाक ने किया सरेंडर, भारत को 8-1 से बढ़त
  • स्टडी: GEN AI के बावजूद भारत के IT सेक्टर में बढ़ रहे JOB

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

pm kisan samman nidhi mp
  • Breaking News
  • BHOPAL
  • MP
  • NATIONAL

PM सम्मान निधि: 70 लाख किसान बाहर

aaptak.news28@gmail.com February 16, 2026 0
free medition center in bhopal mp
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP

सर्वसमाज मीडिएशन सेंटर में Free मिलेगी सर्विस

aaptak.news28@gmail.com February 16, 2026 0
mp vidhansabha budget session
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

विधानसभा में हंगामा, पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ पाए गवर्नर

aaptak.news28@gmail.com February 16, 2026 0
india pak t20
  • SPORTS

सूर्य की ‘सेना’ के आगे पाक ने किया सरेंडर, भारत को 8-1 से बढ़त

aaptak.news28@gmail.com February 15, 2026 0
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.