Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP/CG
  • जानलेवा कफ सिरप: डिप्टी सीएम के साथ दवा विक्रेता की तस्वीर: पटवारी
  • MP/CG
  • BHOPAL
  • POLITICS/ADMIN

जानलेवा कफ सिरप: डिप्टी सीएम के साथ दवा विक्रेता की तस्वीर: पटवारी

aaptak.news28@gmail.com October 11, 2025
pcc chief jeetu patwari

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में सोनू राणा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निजी सहायक आदित्य सिंह की भूमिका की जांच होनी चाहिए। पटवारी ने डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनू राणा विभाग और दवा कंपनियों के बीच दलाली करता है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने पीएस स्वास्थ्य को तत्काल हटाने और ड्रग कंट्रोलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटवारी ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में कफ सिरप से 25 से ज़्यादा मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। पिछले तीन महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में 150 से ज़्यादा बच्चों की मौत की खबरें आई हैं, जो किसी बीमारी का नहीं, बल्कि सरकारी हत्या का नतीजा हैं।

उन्होंने मीडिया को बताया कि 19 सितंबर, 2025 को महाराष्ट्र की नागपुर प्रयोगशाला ने एक रिपोर्ट भेजी थी। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ये मौतें किसी सामान्य बीमारी से नहीं, बल्कि दूषित दवाओं से हुई हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की और जश्न मनाते रहे। पटवारी ने कहा कि पहली मौत 3 सितंबर को हुई थी, लेकिन आठ बच्चों की मौत के बाद भी कोई पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। न ही इस मामले पर कोई गंभीर विभागीय बैठक बुलाई गई।

भ्रष्ट अधिकारियों और मंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए

पटवारी ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, पीएस स्वास्थ्य को हटाया जाना चाहिए और ड्रग कंट्रोलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये मौतें बच्चों की बीमारी से नहीं, बल्कि अनजाने में हुई हत्याओं के कारण हुई हैं।

एसआईटी का गठन हो, कांग्रेस उपवास और विरोध करेगी

पटवारी ने मांग की कि एक एसआईटी (विशेष जांच दल) इस मामले की जांच करे और इस जहरीले पदार्थ से मरने वाले बच्चों की संख्या स्पष्ट करे। देश भर में कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सरकार से जवाब मांगने के लिए राज्य के सभी जिलों में अस्पतालों के सामने एक दिवसीय उपवास और धरना देगी। पटवारी ने कहा कि विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी ने सरकार को जगाया है और मीडिया ने भी निष्पक्षता से सच्चाई उजागर करने का काम किया है।

10 सालों में अस्पतालों में हुई बच्चों की मौतों की एसआईटी जांच हो

पटवारी ने पिछले दस वर्षों में राज्य में हुई बच्चों की मौतों की एसआईटी जांच की मांग करते हुए कहा कि इसका रिकॉर्ड अस्पतालों और पुलिस थानों में मिल जाएगा। साथ ही पटवारी ने 19 सितंबर को इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जानकारी दिए जाने के बावजूद कार्रवाई न करने के मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी घेरा और पूछा कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की? सोनू राणा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव आदित्य सिंह मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उनके फ़ोन रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने चाहिए। सीबीआई जाँच होनी चाहिए। पटवारी ने सिवनी में 3 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में सीएम मोहन यादव को घेरा और कहा कि वो गृह मंत्री हैं और इससे बच नहीं सकते। सीएम ने सारे घोड़े खोल दिए और कहा लूट लो।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 0

Post navigation

Previous: PWD: Ex. ENC पर लोकायुक्त का छापा, काली कमाई देख अफसर हैरान
Next: DSP के साले की हत्या के आरोपी कांस्टेबलों पर FIR

Related Stories

datia by election
  • MP/CG

उपचुनाव: दतिया में BJP के सामने चुनौती

aaptak.news28@gmail.com July 12, 2026
ashutosh tiwari bjp candidate
  • NATIONAL

नरोत्तम को झटका, आशुतोष को बनाया उम्मीदवार

aaptak.news28@gmail.com July 10, 2026
sardar sarovar dam
  • NATIONAL

पटवारी ने पूछा सवाल-सरदार सरोवर समझौते में 7,669 करोड़ क्यों छोड़ा

aaptak.news28@gmail.com July 9, 2026
  • पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पदोन्नति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभार
    इन्दौर में आज पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया और उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में पदोन्नत अधिका - 15/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीय व प्रेरक संवाद
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी युवा, नारी, किसान और गरीब वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत है। इन वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की ज - 15/07/2026
  • इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 15/07/2026
  • प्रदेश में "खेत से कारखाने और कारखाने से बाजार" तक विकसित की जा रही है संपूर्ण कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में समर्पित किया है। इस - 15/07/2026
  • इंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 15/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई, गुरुवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'फेथ कॉन्क्लेव 2026' में सम्मिलित होंगे। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) द्वारा आयोजित इस - 15/07/2026
  • आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 15/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं के संबंध में बुधवार को अपर मुख्य सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला एवं भोपाल संभाग आयुक - 15/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टैक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद कर मध्यप्र - 15/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस की दीं शुभकामनाएं
    - 15/07/2026

Recent Posts

  • उपचुनाव: दतिया में BJP के सामने चुनौती
  • वैज्ञानिकों ने खोज निकाला, आखिर सोने में क्यों नहीं लगता जंग
  • नरोत्तम को झटका, आशुतोष को बनाया उम्मीदवार
  • पटवारी ने पूछा सवाल-सरदार सरोवर समझौते में 7,669 करोड़ क्यों छोड़ा
  • WHO रिपोर्ट में खुलासा, 92% लोगों को जीवन में एक बार होगा कैंसर

Recent Comments

  1. पेपर लीक के बाद अब किताबें भी लीक: कांग्रेस - AapTak on NEET-PG 2025 स्थगित, NBEMS को SC की मंजूरी का इंतजार
  2. Ptoagek on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

datia by election
  • MP/CG

उपचुनाव: दतिया में BJP के सामने चुनौती

aaptak.news28@gmail.com July 12, 2026
gold
  • LIFESTYLE

वैज्ञानिकों ने खोज निकाला, आखिर सोने में क्यों नहीं लगता जंग

aaptak.news28@gmail.com July 12, 2026
ashutosh tiwari bjp candidate
  • NATIONAL

नरोत्तम को झटका, आशुतोष को बनाया उम्मीदवार

aaptak.news28@gmail.com July 10, 2026
sardar sarovar dam
  • NATIONAL

पटवारी ने पूछा सवाल-सरदार सरोवर समझौते में 7,669 करोड़ क्यों छोड़ा

aaptak.news28@gmail.com July 9, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.