Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • दिग्विजय ने कमलनाथ के लिए लिखा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं
  • MP
  • BHOPAL
  • NATIONAL
  • POLITICS/ADMIN

दिग्विजय ने कमलनाथ के लिए लिखा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं

aaptak.news28@gmail.com September 12, 2025
kamalnath digvijay

भोपाल। मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने को लेकर दिग्विजय सिंह के एक इंटरव्यू के बाद खूब वार-पलटवार हुए थे। दिग्विजय ने सिंधिया और कमलनाथ के बीच मतभेदों को ज़िम्मेदार ठहराया था। वहीं, कमलनाथ ने ट्वीट किया था कि सिंधिया को लगता है कि सरकार दिग्विजय चला रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन वार-पलटवारों के बीच गुरुवार को अचानक दिल्ली में दोनों कांग्रेसी दिग्गज मिले। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की है।

छोटे-मोटे मतभेद थे, लेकिन कभी कोई मतभेद नहीं

दिग्विजय सिंह ने लिखा, “कमलनाथ जी और मेरे लगभग 50 वर्षों से पारिवारिक संबंध हैं। हमारे राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं और ये स्वाभाविक भी हैं। हमारा पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस में रहते हुए एकजुट होकर विचारधारा की लड़ाई लड़ते हुए बीता है और आगे भी लड़ते रहेंगे। छोटे-मोटे मतभेद रहे हैं, लेकिन कभी कोई मतभेद नहीं हुआ।”

हम कल मिले थे। कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने हम दोनों को खूब मौके दिए और जनता का प्यार हमें हमेशा मिला है। आगे भी हम कांग्रेस के नेतृत्व में जनता की सेवा करते रहेंगे। जय सिया राम।

अब जानिए कि दिग्विजय-कमलनाथ के बीच हालिया जुबानी जंग कैसे शुरू हुई। अगस्त महीने में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि कमलनाथ और सिंधिया के बीच काम करने के तरीके को लेकर जो तय हुआ था, उसका पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से सरकार गिर गई।

दिग्विजय बोले- मैंने कमलनाथ को आगाह किया था। दिग्विजय से पूछा गया- कहा जाता है कि आपकी कोई रंजिश थी, आपने खुद कमलनाथ को सलाह दी थी कि सरकार को कुछ नहीं होगा, आपको चिंता नहीं है?

इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा, आपके पास गलत खबर है। यह प्रचारित किया गया। मैंने आगाह किया था कि यह घटना हो सकती है और मैं नाम नहीं लेना चाहता। वह एक व्यक्ति हैं, एक अच्छे उद्योगपति हैं, एक अच्छे परिवार से हैं, उनके दोनों से अच्छे संबंध हैं। मैं उनके पास गया और कहा कि इन दोनों की लड़ाई में हमारी सरकार गिर जाएगी। आप बस अपना ध्यान रखना, क्योंकि आपके दोनों से रिश्ते हैं। उन्होंने कहा, ठीक है।

दिग्विजय सिंह ने आगे बताया, उसके बाद उनके घर पर भोजन का आयोजन हुआ। मैं वहां मौजूद था। मैंने मामले को सुलझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वहां जो काम करने के मुद्दे थे, जो भी तय हुआ था, उसका पालन नहीं किया गया। यह सच है और मेरे लगातार प्रयासों के बाद भी ऐसा नहीं हो सका।

जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि किस बात का पालन नहीं हुआ? इस पर उन्होंने कहा, छोटी-छोटी बातें जैसे ये होनी चाहिए, ये होनी चाहिए। तो हुआ ये कि ग्वालियर चंबल संभाग में हम दोनों जो कहेंगे, वो करेंगे। अगले दिन हम दोनों ने मिलकर अपनी इच्छा सूची बनाई और दे दी। मैंने भी हस्ताक्षर किए, उन्होंने भी हस्ताक्षर किए। उस इच्छा सूची का पालन नहीं किया गया।

दिग्विजय से पूछा गया कि क्या कहीं कमलनाथ और सिंधिया जी के बीच टकराव सरकार गिरने का कारण बना। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा- हां।

कमलनाथ ने दिग्गी को दिया था जवाब कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के बयान का जवाब देते हुए X पर लिखा, सिंधिया को लग रहा था कि दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरा दी।

दिग्विजय सिंह के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “2020 में मध्य प्रदेश में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर हाल ही में कुछ बयान दिए गए हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि पुरानी बातें खोदने से कोई फायदा नहीं है।”

लेकिन यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगा कि दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे हैं। इसी नाराजगी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरा दी।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गुना विधायक पर कार्रवाई कर सकती है बीजेपी
Next: AJJAKS ने हाईकोर्ट की पीठों में आरक्षित वर्ग के वकीलों की कमी पर सीएम को लिखा पत्र

Related Stories

teacher protest in bhopal
  • MP

TET की जरूरी शर्त के खिलाफ शिक्षकों ने उठाई आवाज

aaptak.news28@gmail.com April 19, 2026 0
pm modi ask Congress committed foeticide
  • Breaking News

PM MODI ने क्यों कहा, कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने की भ्रूणहत्या?

aaptak.news28@gmail.com April 18, 2026 0
Bhopal Metropolitan Region will be bigger than Mumbai
  • NATIONAL

मायानगरी मुंबई से बड़ा होगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन

aaptak.news28@gmail.com April 18, 2026 0
  • प्रदेश में पहली बार विद्यार्थियों को मिल रहा द्वितीय परीक्षा का अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं के अनुपस्थित, अनुत्तीर्ण और अंक सुधार के इच्छुक परीक्षार्थीयों के लिए पूरक परीक्षा के स्थान पर पहली बार द्वितीय परीक्षा देने का अवसर प - 18/04/2026
  • प्रदेश में पहली बार विद्यार्थियों को मिल रहा द्वितीय परीक्षा का अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं के अनुपस्थित, अनुत्तीर्ण और अंक सुधार के इच्छुक परीक्षार्थीयों के लिए पूरक परीक्षा के स्थान पर पहली बार द्वितीय परीक्षा देने का - 18/04/2026
  • जानापाव में बनेगा भव्य और दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में भव्य और दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक विकसित किया जा रहा है। इसकी लागत 17.41 करोड़ रूपये है। भगवान परशुराम और भगव - 18/04/2026
  • जनगणना एक राष्ट्रीय कार्य, इसमें सबका सक्रिय सहयोग बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश की जनसंख्या के आंकड़े ही केंद्र सरकार द्वारा नीति निर्माण एवं मानव संसाधन के नियोजन का पहला आधार होते हैं। देश की आबादी की गणना के लिए राष्ट्रीय जनगणना - 18/04/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को ओरछा-चंदेरी के लिये "पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा" का करेंगे शुभारंभ
    - 18/04/2026
  • एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिला सशक्त आधार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘एमपी ई-सेवा पोर्टल और मोबाइल ऐप’ के माध्यम से प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त आधार मिला है। इससे नागरिक सेवाएँ अब अधिक सरल, सुगम और सुलभ हुई हैं। डि - 18/04/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व धरोहर दिवस की शुभकामनाएं दीं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व धरोहर दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरें गौरवशाली इतिहास के ज्ञान, कला और गौरव की ज - 18/04/2026
  • 10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व और स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के परिणामस्वरूप प्रदेश के बच्चों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार - 18/04/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू अंगद देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परम श्रद्धेय गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिख धर्म के द्वितीय गुरु श्री अंगद देव जी का जीवन तथा शिक्ष - 18/04/2026
  • हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
    - 18/04/2026

Recent Posts

  • गैलप सर्वे: 8% से 40% पहुंचा एआई का दैनिक उपयोग, कर्मचारियों की बढ़ी चिंता
  • सर्वे में खुलासा, जीवन में क्या चाहते हैं Gen Z और मिलेनियल्स
  • AI “जानता है” कि वह क्या कर रहा है? वैज्ञानिकों ने बताई गहराई
  • चार्जिंग के बाद खुद हट जाएगी फोन केबल, नो टेंशन
  • अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, रिकार्ड गेंदों पर लगाई फिफ्टी

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

Gallup Survey Daily AI Usage Jumps1
  • LIFESTYLE

गैलप सर्वे: 8% से 40% पहुंचा एआई का दैनिक उपयोग, कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

aaptak.news28@gmail.com April 19, 2026 0
gen z millenials
  • LIFESTYLE

सर्वे में खुलासा, जीवन में क्या चाहते हैं Gen Z और मिलेनियल्स

aaptak.news28@gmail.com April 19, 2026 0
Does AI Know What It Is Doing1
  • LIFESTYLE

AI “जानता है” कि वह क्या कर रहा है? वैज्ञानिकों ने बताई गहराई

aaptak.news28@gmail.com April 19, 2026 0
auto phone charging cable
  • LIFESTYLE

चार्जिंग के बाद खुद हट जाएगी फोन केबल, नो टेंशन

aaptak.news28@gmail.com April 19, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.