Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • UCC से कांग्रेस सहित 4 पार्टियों का किनारा
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

UCC से कांग्रेस सहित 4 पार्टियों का किनारा

aaptak.co.in1@gmail.com June 22, 2026
ucc bill in mp

भोपाल। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर मध्य प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस समेत चार राजनीतिक दलों ने यूसीसी से दूरी बनाते हुए इसे व्यापक सामाजिक और राजनीतिक सहमति के बिना लागू करने का विरोध किया है। इन दलों का कहना है कि देश की विविधता और विभिन्न समुदायों की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए किसी भी बड़े कानूनी बदलाव पर सभी पक्षों से व्यापक चर्चा आवश्यक है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विपक्षी दलों का आरोप है कि यूसीसी को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और समान कानून सुनिश्चित करना है। इस मुद्दे पर राज्य में राजनीतिक बहस तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसे लेकर और भी चर्चाएं होने की संभावना है।

राजधानी भोपाल के प्रशासन अकादमी में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की राज्य स्तरीय समिति की अंतिम दौर की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में समिति की अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई दिल्ली में एक अन्य आवश्यक मीटिंग होने के कारण व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकीं। उनकी अनुपस्थिति में समिति के अन्य सदस्य-शत्रुघ्न सिंह (रिटायर्ड आईएएस और पूर्व मुख्य सचिव), बुद्ध सिंह, गोपाल शर्मा, अनूप नायर, और शोभा पैठणकर ने समिति के सदस्य सचिव अजय कटेसरिया के साथ मिलकर अलग-अलग चार सत्रों में विभिन्न पक्षों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए।

बैठक के पहले सत्र में मप्र के विभिन्न आयोगों, जिनमें महिला आयोग, मानव अधिकार आयोग, बाल संरक्षण अधिकार आयोग और पिछड़ा वर्ग आयोग शामिल हैं, के अध्यक्षों, सदस्यों और सचिवों से विस्तार से सुझाव लिए गए। इसके बाद मप्र के अलग-अलग सरकारी विभागों ने भी प्रेजेंटेशन के जरिए अपने-अपने प्रस्ताव समिति के सामने रखे।

छह दलों को मिला था आमंत्रण

समान नागरिक संहिता की इस राज्य स्तरीय बैठक में देश की 6 राष्ट्रीय पार्टियों-भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आप और कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, इस महत्वपूर्ण चर्चा में केवल भाजपा और सीपीएम के नेता ही शामिल होने पहुंचे, जबकि कांग्रेस सहित अन्य दल बैठक से नदारद रहे।

कम्युनिस्ट पार्टी की दलील

बैठक के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य प्रतिनिधि सदस्य पीवी रामचंद्रन ने मप्र में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने के फैसले का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस समय देश और प्रदेश में बेरोजगारी, भुखमरी और महंगाई जैसी गंभीर समस्याएं आम लोगों को परेशान कर रही हैं, और सरकार नीट की परीक्षा तक ठीक से आयोजित नहीं करवा पा रही है, ऐसे समय में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी की जा रही है। रामचंद्रन ने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था आदिवासी वर्ग और अन्य वर्गों को परेशान करने वाली है, इसलिए इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं किया जाना चाहिए।

भाजपा ने समिति को सौंपे अहम प्रस्ताव

यूसीसी के मुख्य उद्देश्य यानी सभी नागरिकों के व्यक्तिगत कानूनों (विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेना आदि) में एकरूपता लाने के लिए मप्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और प्रदेश संयोजक (निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग) एसएस उप्पल द्वारा लिखित में समिति को कई अहम सुझाव सौंपे गए हैं। इनमें एनआरआई से शादी पर पंजीयन को अनिवार्य किया जाए। पार्टी ने अन्य मामलों में भी सुझाव दिए हैं।

UCC लागू करने वाला चौथा राज्य होगा MP, शादी से लेकर लिव इन तक बदल जाएंगे नियम

क्या है यूसीसी

यूसीसी (UCC) का पूर्ण रूप ‘समान नागरिक संहिता’ (Uniform Civil Code) है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी नागरिकों (बिना किसी धर्म, जाति या लिंग भेद के) के लिए विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेने और संपत्ति के बंटवारे जैसे व्यक्तिगत मामलों में एक समान कानून लागू करना है।

यूसीसी के मुख्य बिंदु

समानता पर जोर: वर्तमान में अलग-अलग धर्मों के अपने पर्सनल लॉ (जैसे हिंदू मैरिज एक्ट, मुस्लिम पर्सनल लॉ) हैं। यूसीसी लागू होने पर सभी धर्मों के लिए एक ही नियम होगा, जिससे विशेषकर महिलाओं को उनके अधिकारों में कानूनी समानता मिलेगी।

संवैधानिक आधार: भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 (राज्य के नीति निर्देशक तत्व) में सरकार को पूरे देश के लिए यूसीसी लागू करने का निर्देश दिया गया है।

वर्तमान स्थिति: गोवा में पुर्तगाली नागरिक संहिता (Portuguese Civil Code) के रूप में यह आजादी से पहले से लागू है। हाल ही में, उत्तराखंड इसे लागू करने वाला स्वतंत्रता के बाद देश का पहला राज्य बना है। अन्य कई राज्य भी इसे लागू करने की दिशा में विचार कर रहे हैं।

UCC लागू करने का समय आ गया: सुप्रीम कोर्ट

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शिंदे की ‘सेना’ में उद्धव के ‘सैनिक’, 4 साल में दूसरी टूट
Next: आज की टॉप न्यूज-एक नजर

Related Stories

bjp mp return award
  • NATIONAL

नेताजी पर टिप्पणी की सजा! सांसद से BJP ने वापस लिया अवॉर्ड

aaptak.co.in1@gmail.com August 13, 2026
britain-war-loan-sehore-ruthia-family-109-year-old-claim
  • WORLD

ब्रिटिश सरकार ने मांगे 109 साल पुराने वॉर लोन के सबूत

aaptak.co.in1@gmail.com August 6, 2026
pm modi meet shivraj datia election
  • POLITICS/ADMIN

दतिया, बांकीपुर में हार पर BJP में घमासान, पूर्व CM से मिले PM

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे ध्वजारोहण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे। वे समारोह में संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। शनिवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्स - 14/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की हुई बैठक
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बड़वानी कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में बड़वानी जिले के समग्र एवं दीर्घकालीन विकास को लेकर विभिन्न क्षेत - 14/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़वानी में मेधावी प्रतिभाओं से किया संवाद
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बड़वानी में क्षेत्र के विशिष्ट नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खेल प्रतिभाओं के साथ एक सार्थक जनसंवाद किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर् - 14/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़वानी के उद्यमियों व कृषकों के साथ संवाद
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्यमियों, कृषकों और नवप्रवर्तकों के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। इस विशेष बैठक में खाद्य प्रसंस्करण, कपास उद्योग, टेक् - 14/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान के तहत बड़वानी में आमजनों से किया सीधा संवाद
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बड़वानी में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में विभिन्न शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री डॉ. य - 14/08/2026
  • कस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बड़वानी में उगाये जाने वाले उन्नत किस्म के कस्तूरी कॉटन को प्रोत्साहित किया जाएगा। धार जिले में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क के चलते निमाड़ अंचल में कॉ - 14/08/2026
  • नवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि को बनाये लाभ का धंधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    प्रदेश में चल रहे बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जिले के ग्राम बोरलाय से विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के कार्यक्रम में वुर्चअली सम्मिलित - 14/08/2026
  • किसानों की समृद्धि और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बड़वानी में एचडी पद्धति से कपास उत्पादन के माध्यम स - 14/08/2026
  • मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नहीं रोके, बल्कि चर्चा कर उत्तर पाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    सूर्य के प्रकाश में क्या-क्या होता है?, हवा क्या करती है? पेड़ों से हमारा क्या संबंध है ?, बिना भोजन और बिना पानी पिये हम कितने दिनो तक जिंदा रह सकते है?, हवा क्यो चलती है?, हवा को कौन बांधता ह - 14/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने - 14/08/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप न्यूज
  • नेताजी पर टिप्पणी की सजा! सांसद से BJP ने वापस लिया अवॉर्ड
  • रिपोर्ट : लोकसभा में सिर्फ 19 %, राज्यसभा में 39.17% हो सका कामकाज
  • आज की टॉप न्यूज
  • आज की टॉप 50 न्यूज

Recent Comments

  1. Brandoncah on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  2. NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा - AapTak on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  3. Antoniomop on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com August 14, 2026
bjp mp return award
  • NATIONAL

नेताजी पर टिप्पणी की सजा! सांसद से BJP ने वापस लिया अवॉर्ड

aaptak.co.in1@gmail.com August 13, 2026
parliament report card
  • Artical

रिपोर्ट : लोकसभा में सिर्फ 19 %, राज्यसभा में 39.17% हो सका कामकाज

aaptak.co.in1@gmail.com August 13, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com August 11, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.