भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के 236 आरक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को उनकी नई पदस्थापना पर निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में स्थानांतरण नीति के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। हाल के दिनों में पुलिस विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के स्तर पर लगातार प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं। इससे पहले 30 सितंबर को गृह विभाग ने 5 IPS और 3 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत 8 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना बदली थी।







