Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP/CG
  • 15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा
  • MP/CG
  • BHOPAL

15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा

aaptak.co.in1@gmail.com October 14, 2026
vallabh bhavan bhopal ias transfer

–CPCT में छूट के साथ 5 साल तक मिलेगा मौका

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। मध्यप्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति देने के लिए राज्य शासन ने महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के नए आदेश के अनुसार, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले कर्मचारियों को 2 वर्ष की परीक्षण अवधि में CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर मिलेगा। विशेष परिस्थितियों में यह अवधि अधिकतम पांच वर्ष तक हो सकेगी। सरकार ने इस निर्णय से प्रदेशभर में करीब 15 हजार कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता खुल गया है।

दरअसल, मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति देने के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 14 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में पदोन्नति के लिए कंप्यूटर दक्षता प्रमाण—पत्र परीक्षा (CPCT), शैक्षणिक योग्यता और परीक्षण अवधि को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है।

शासन का उद्देश्य पदोन्नति प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों को दूर करना और पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराना है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व में जारी विभिन्न परिपत्रों के क्रम में जारी किया गया है।

दो वर्ष की परीक्षण अवधि में CPCT पास करना होगा

आदेश के अनुसार, जिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पास सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता है, उन्हें दो वर्ष की परीक्षण अवधि पर पदोन्नति दी जा सकेगी। इस अवधि में संबंधित कर्मचारी को मध्यप्रदेश शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। साथ ही निर्धारित मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या प्रमाणपत्र प्राप्त करना भी आवश्यक होगा, जहां आदेश में लागू प्रावधानों के अनुसार इसकी शर्त निर्धारित है।

किन कंप्यूटर डिप्लोमा और प्रमाणपत्रों को मिलेगी मान्यता?

  • शासन के आदेश में कंप्यूटर योग्यता के लिए विभिन्न मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों और संस्थानों का उल्लेख किया गया है।
  • यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा।
  • यूजीसी से मान्यता प्राप्त मुक्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा।
  • डीओईएसीसी से डिप्लोमा स्तर की परीक्षा।
  • शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट कोर्स।
  • एनसीवीटी, नई दिल्ली अथवा मप्र के एससीवीटी द्वारा प्रदत्त एक वर्षीय COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) प्रमाणपत्र।
  • इसके अतिरिक्त आदेश में बीई (सीएसई/आईटी), एमसीए, बीसीए, एमएससी (आईटी/सीएस), एमटेक तथा कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन से संबंधित कुछ अन्य योग्यताओं का भी उल्लेख है। संबंधित डिग्री या डिप्लोमा की मान्यता और समकक्षता लागू नियमों के अनुसार देखी जाएगी।

तीन वर्ष तक बढ़ सकती है परीक्षण अवधि

यदि कोई कर्मचारी निर्धारित दो वर्ष की परीक्षण अवधि में आवश्यक योग्यता प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसकी परीक्षण अवधि अधिकतम तीन वर्ष और बढ़ाई जा सकेगी। हालांकि, कुल परीक्षण अवधि पांच वर्ष से अधिक नहीं होगी। यदि कर्मचारी पांच वर्ष की कुल अवधि में भी निर्धारित योग्यता प्राप्त नहीं करता है, तो उसे अनिवार्य रूप से उसके मूल चतुर्थ श्रेणी पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया जाएगा।

45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कर्मचारियों को CPCT स्कोर कार्ड से छूट

आदेश में एक महत्वपूर्ण प्रावधान यह भी है कि चतुर्थ श्रेणी के ऐसे शासकीय सेवक, जो अपनी पदोन्नति की तिथि तक 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हें सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति के लिए CPCT स्कोर कार्ड से छूट प्रदान की जाएगी। हालांकि, ऐसे कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर दक्षता की अनिवार्यता बनी रहेगी।

छूट केवल विभागीय पदोन्नति के मामलों में लागू

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल विभागीय पदोन्नति के मामलों में लागू होगी। सीधी भर्ती या किसी अन्य माध्यम से होने वाली नियुक्तियों पर इसका लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में CPCT तथा कंप्यूटर डिप्लोमा संबंधी निर्धारित अनिवार्य योग्यताएं पूर्ववत लागू रहेंगी।

सभी विभागों और कलेक्टरों को निर्देश जारी

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासन के समस्त विभागों, संभागीय आयुक्तों, विभागाध्यक्षों और सभी जिला कलेक्टरों को भेजा गया है।

कर्मचारियों के लिए क्या है खास?

इस आदेश से चतुर्थ श्रेणी के उन शासकीय कर्मचारियों को राहत मिल सकती है, जो सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति के पात्र हैं, लेकिन CPCT या निर्धारित कंप्यूटर योग्यता को लेकर असमंजस में हैं। हालांकि, पदोन्नति का लाभ संबंधित कर्मचारी की पात्रता, मान्यता प्राप्त योग्यता और लागू सेवा नियमों के अधीन रहेगा।

मप्र में पुलिस भर्ती बोर्ड करेगा भर्ती, GAD को भेजा प्रस्ताव

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, खातों में आई 41वीं किस्त

Related Stories

ladli behna yojna
  • MP/CG

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, खातों में आई 41वीं किस्त

aaptak.co.in1@gmail.com October 14, 2026
Sukhveer Singh Ias
  • POLITICS/ADMIN

आधी रात 23 IAS के तबादले; 11 कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव

aaptak.co.in1@gmail.com October 13, 2026
obc mp
  • NATIONAL

27% आरक्षण के लिए OBC महासभा का प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान

aaptak.co.in1@gmail.com October 13, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम अंतर्गत चयनित सीएम फैलोज़ के प्रशिक्षण कार्यकम में स्मृति चिन्ह भेंट किया।
    - 14/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल की जयंती पर किया नमन
    - 14/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    - 14/10/2026
  • नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने मतदान 4 नवम्बर को
    - 14/10/2026

Recent Posts

  • 15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा
  • लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, खातों में आई 41वीं किस्त
  • 60 सेकंड में आज की टॉप न्यूज
  • आधी रात 23 IAS के तबादले; 11 कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव
  • लद्दाख पर फिर भारत-चीन आमने-सामने, 28 रणनीतिक स्थानों पर बीजिंग को आपत्ति

Recent Comments

  1. लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, खातों में आई 41वीं किस्त - AapTak on PM Kisan: तारीख का ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे ₹2,000
  2. बंगाल में भाजपा मजबूत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का जादू - AapTak on By Election: चार राज्य पांच सीटें, कहीं खुशी कहीं गम
  3. राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र - AapTak on अंग्रेजी ‘शर्मनाक’ नहीं, बल्कि सशक्तीकरण करती है : राहुल
  4. कांग्रेस नेता ने की सिंधिया की तारीफ, पूर्व मंत्री ने याद दिलाया वादा - AapTak on सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, बोले— ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’
  5. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

vallabh bhavan bhopal ias transfer
  • MP/CG

15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा

aaptak.co.in1@gmail.com October 14, 2026
ladli behna yojna
  • MP/CG

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, खातों में आई 41वीं किस्त

aaptak.co.in1@gmail.com October 14, 2026
aaptak today news update 1
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की टॉप न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com October 14, 2026
Sukhveer Singh Ias
  • POLITICS/ADMIN

आधी रात 23 IAS के तबादले; 11 कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव

aaptak.co.in1@gmail.com October 13, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.