Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Breaking News
  • सीनियर IAS डॉ. राजौरा मुख्यधारा से बाहर, CM के खास मंडलोई को बड़ा जिम्मा
  • Breaking News
  • BHOPAL
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN

सीनियर IAS डॉ. राजौरा मुख्यधारा से बाहर, CM के खास मंडलोई को बड़ा जिम्मा

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ias mandloi rajesh rajora

-नए सीएस बर्णवाल के पदभार संभालने के 24 घंटे बाद ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
-सुदाम खाड़े होंगे मुख्यमंत्री के सचिव
-राघवेंद्र कुमार सिंह को वन एवं आनंद विभाग का जिम्मा
-संदीप यादव को जल संसाधन में भेजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। 21 IAS OFFICER TRANSFER: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक मुखिया बदले जाने के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने शुक्रवार देर रात करीब 12.16 बजे 21 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी बदल दी। इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में सबसे अहम 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। वहीं नर्मदा घाटी विकास विभाग, एनवीडीए और जल संसाधन का जिम्मा संभाल रहे एसीएस एवं मप्र में सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ.राजेश राजौरा को मंत्रालय से बाहर भेज दिया गया है। उन्हें प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया है।

खास बात यह है कि डॉ. राजौरा का मंत्रालय से बाहर जाना, उसी समय तय हो गया था, जब बुधवार को ही एसीएस अशोक बर्णवाल को राज्य का नया प्रशासनिक मुखिया का जिम्मा सौंपते हुए मुख्य सचिव बनाया गया था। प्रशासनिक मुखिया का दायित्व संभालने के 48 घंटे के भीतर बर्णवाल ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ लंबी चर्चा की। इसके बाद 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी किए जाने की चर्चा है।

इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में मुख्यमंत्री के खास एवं सीएम आफिस में पदस्थ एसीएस नीरज मंडलोई पर मोहन सरकार ने एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है। उन्हें उद्योग और एमएसएमई विभाग का जिम्मा देकर 2027 में होने वाली जीआईएस की जिम्मेदारी अभी से दे दी है। हालांकि, उन्हें उर्जा विभाग से मुक्त कर दिया गया है। इस सर्जरी में प्रदेश के रतलाम, अनूपपुर, शहडोल, खरगौन, मंदसौर, आगरमालवा के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनकी जगह नए आईएएस अधिकारियों को मौका दिया गया है।

सीएम आफिस में भी बड़े बदलाव

इस सर्जरी में मुख्यमंत्री कार्यालय में कई स्तर पर और भी बदलाव किए है। इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को मुख्यमंत्री का सचिव बनाकर वापस बुला लिया है। वे पूर्व में जनसंपर्क आयुक्त रहते मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसरों में शामिल रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में कुमार पुरुषोत्तम को मंडी बोर्ड के साथ-साथ अब मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव बनाया है, जबकि इंदौर में जिला पंचायत सीईओ रहे सिद्धार्थ जैन को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाकर बुलाया है।

मनीष सिंह को ऊर्जा का जिम्मा

एसीएस कुटीर एवं ग्रामोद्योग केसी गुप्ता को राज्य का कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। पूर्व में उन्हें यह जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से दी थी। साथ ही उद्यानिकी की कमान भी दे दी है। जबकि प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सचिन सिन्हा को पीएचई का एसीएस बनाया है। जबकि लंबे समय से उद्योग विभाग का जिम्मा संभाल रहे प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह को अब वन जैसा भारी भरकम विभाग दिया है। उनके पास आनंद विभाग का ​अतिरिक्त् जिम्मा भी रहेगा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह (सीनियर) से पीएचई वापस लेकर उन्हें ऊर्जा जैसा बड़ा विभाग का अतिरिक्त् प्रभार दिया है। जबकि राजस्व विभाग के पीएस एवं अन्य जिम्मेदारी संभाल रहे ईं रमेश कुमार को नर्मदाघाटी विकास, एनवीडीए, नर्मदा बेसिन का जिम्मा सौंपा है। वहीं हाल ही में स्वास्थ्य से वन विभाग में भेजे गए संदीप यादव को जल संसाधन एवं प्रवासी भारतीय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

कटे​सरिया को यूसीसी का ​तोहफा

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया को सरकार ने मप्र में तेजी से यूसीसी कानून लागू करने में शुरुआती प्रक्रिया में अहम भू​मिका निभाने का इनाम दिया गया है। उन्हें रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। कटेसरिया यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने वाली उच्च स्तरीय कमेटी के सदस्य सचिव थे, राज्य सरकार की ओर से यूसीसी बिल लाने में जो तेजी लाई गई थी, उसके पीछे कटेसरिया की बड़ी भूमिका रही थी। यह बिल हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र में पारित हो चुका है। पदोन्नति शुरू कराने में भी उन्होंने तेजी दिखाई। कटेसरिया इसके पहले भी कलेक्टर रहे हैं। हालांकि, कुछ समय से पदस्थापना के इंतजार में थे।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ACS राजौरा की मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग, बनाया DG
Next: नई पीढ़ी को पूर्व CM गोविंद नारायण सिंह से सेवा, समर्पण की सीख लेनी चाहिए: डॉ. यादव

Related Stories

ps health sukhveer singh
  • MP/CG

सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर

aaptak.co.in1@gmail.com September 7, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com September 7, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com September 5, 2026
  • मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हुए पर्यटन विकास का अध्ययन करने शीघ्र ही यूएई का दल प्रदेश के दौरे पर आएगा। दुबई प्रवास के दौरान यूएई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री श - 07/09/2026
  • दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई यात्रा के तीसरे दिन 8 सितंबर को मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण बैठकों और संवाद सत्रों में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री दुबई में यूएई के प्रम - 07/09/2026
  • दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में विश्व के विभिन्न देशों से आए राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों के साथ एआईएम कांग्रेस-2026 के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। इसक - 07/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई प्रवास के दौरान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित 'एआईएम कांग्रेस-2026' में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने रूसी गणराज्य तातारस्तान के प्रमुख (रईस) महामहिम रुस्त - 07/09/2026
  • मध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दुबई से हमारे सहज और स्वाभाविक संबंध हैं। हम दुबई के भरोसेमंद साथी हैं और संभावनाओं और अवसरों की सौगात लेकर दुबई के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध - 07/09/2026
  • दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में दुनिया भर के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भारत - 07/09/2026
  • दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 07/09/2026
  • निवेश के लिए मध्यप्रदेश बना देश का नया ग्रोथ हब
    - 07/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क दुर्घटना में युवकों की मृत्यु पर किया दुख व्यक्त
    - 07/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में “एआईएम कांग्रेस : 2026" में सहभागिता की।
    - 07/09/2026

Recent Posts

  • सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर
  • आज की टॉप 50 न्यूज
  • आज की टॉप न्यूज
  • 11 IAS अधिकारियों के तबादले, 6 जिला पंचायत CEO भी बदले
  • आज की टॉप 50 न्यूज

Recent Comments

  1. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  2. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

ps health sukhveer singh
  • MP/CG

सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर

aaptak.co.in1@gmail.com September 7, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com September 7, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com September 5, 2026
vallabh bhavan bhopal ias transfer
  • POLITICS/ADMIN

11 IAS अधिकारियों के तबादले, 6 जिला पंचायत CEO भी बदले

aaptak.co.in1@gmail.com September 5, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.