Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP/CG
  • बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम
  • MP/CG
  • BHOPAL

बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
patwari hadhtal in mp

-ग्रेड पे सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन
भोपाल।
मप्र में पटवारी बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं। मप्र पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारियों ने कहा, जब तक सरकार उनकी वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्यों कर रहे हड़ताल
पटवारियों का कहना है कि उप्र, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत सात राज्यों में 2800 का ग्रेड पे मिल रहा है, जबकि कर्नाटक में 3600 और उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में 4200 का ग्रेड पे दिया जा रहा है। मप्र पटवारी संघ के प्रांत अध्यक्ष उपेन्द्र बघेल ने बताया कि पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर पहले चरणबद्ध आंदोलन किया। पहले काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया, फिर शासकीय व्हाट्सएप समूहों का बहिष्कार तथा ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया गया, लेकिन शासन स्तर पर कोई सार्थक पहल नहीं होने के कारण अब प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

ये सेवाएं होंगी प्रभावित
प्रदेश में पटवारी संघ की हड़ताल के चलते राजस्व विभाग में 12 से अधिक ऑनलाइन पोर्टल और शासकीय कार्य प्रभावित होंगे। इनमें ई-टोकन, वेब जीआईएस, रिकॉर्ड अपडेट, सारा पोर्टल, सारा एप्लिकेशन, आरसीएमएस, सीएम हेल्पलाइन, लघु सिंचाई गणना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े रिकॉर्ड सत्यापन, रिकॉर्ड स्कैनिंग, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्रेशन सहित कई ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, खसरा-खतौनी, गिरदावरी, अतिक्रमण संबंधी कार्रवाई, कब्जा दिलाने, कानून-व्यवस्था से जुड़े राजस्व दायित्व तथा अन्य मैदानी और कार्यालयीन कार्य भी पूरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। इसका सीधा असर किसानों, आम नागरिकों और राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों पर पड़ेगा।

लगातार बढ़ रहा काम, लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं
मप्र पटवारी संघ का कहना है कि पटवारियों से लगातार नए-नए ऑनलाइन और मैदानी कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि उनकी सालों से लंबित मांगों का अब तक निराकरण नहीं हुआ है। आरोप है कि राजस्व विभाग की रीढ़ माने जाने वाले पटवारियों के साथ वेतनमान और पदोन्नति के मामलों में लगातार उपेक्षा की जा रही है। पटवारी संघ ने शासन से अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए लंबित मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि राजस्व विभाग की सेवाएं प्रभावित न हों और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी।

PM Kisan: तारीख का ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे ₹2,000

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उपचुनाव: MP और बिहार में BJP को झटका, गुजरात में राहत
Next: टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा

Related Stories

datia by election effect bjp
  • NATIONAL

टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
datia by election result today
  • POLITICS/ADMIN

दतिया: BJP जीती तो मोहन-खंडेलवाल, INC जीती तो पटवारी-संगठन की बढ़ेगी ताकत

aaptak.co.in1@gmail.com August 2, 2026
vallabh bhavan bhopal ias transfer
  • Breaking News

8 IAS के तबादले, 4 ​जिलों के कलेक्टर बदले

aaptak.co.in1@gmail.com July 28, 2026
  • ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने राष्ट्र को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सम्पूर्ण राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है। देशवासियों को गौरवान्वित - 03/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मंत्री श्री पारस चंद्र जैन के निधन पर जताया गहन शोक
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री पारस चंद्र जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल से उज्जैन पहुंचकर स - 03/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर किया नमन
    - 03/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलशेर अहमद की जयंती पर किया उनका स्मरण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. गुलशेर अहमद की जयंती पर विधानसभा सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्व. अहमद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमं - 03/08/2026
  • मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
    - 03/08/2026
  • नवजात के जीवन की पहली सुरक्षा है माँ का दूध
    प्रदेश में नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उनके स्वर्णिम भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 से 7 अगस्त तक प्रदेश में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इ - 03/08/2026

Recent Posts

  • टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा
  • बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम
  • उपचुनाव: MP और बिहार में BJP को झटका, गुजरात में राहत
  • दतिया: BJP जीती तो मोहन-खंडेलवाल, INC जीती तो पटवारी-संगठन की बढ़ेगी ताकत
  • CWG सिल्वर मेडलिस्ट यामिनी और अजय को 25 लाख इनाम, सरकारी नौकरी

Recent Comments

  1. बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम - AapTak on PM Kisan: तारीख का ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे ₹2,000
  2. Brandoncah on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा - AapTak on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. Antoniomop on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

datia by election effect bjp
  • NATIONAL

टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
patwari hadhtal in mp
  • MP/CG

बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
by election mp bihar & gujrat
  • Breaking News

उपचुनाव: MP और बिहार में BJP को झटका, गुजरात में राहत

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
datia by election result today
  • POLITICS/ADMIN

दतिया: BJP जीती तो मोहन-खंडेलवाल, INC जीती तो पटवारी-संगठन की बढ़ेगी ताकत

aaptak.co.in1@gmail.com August 2, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.