एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला नील आर्मस्ट्रांग जैसा इतिहास रचने की ओर हैं। वो अमेरिकी स्पेस कंपनी के एक्सिओम मिशन 4 से अंतरिक्ष मिशन पर रवाना होंगे। शुभांशु शुक्ला का स्पेस मिशन 14 दिन का होगा। शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्षयात्री होंगे। एक्सिओम स्पेश का ये पहला मिशन पहले 29 मई को लांच होने वाला था। शुभांशु फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से 8 जून को सुबह 9.11 बजे उड़ान भरेंगे। शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के पायलट होंगे और निजी अंतरिक्षयात्री के तौर पर स्पेस मिशन पर जाएंगे। उनका ये मिशन भारत के गगनयान प्रोग्राम के लिए भी अहम है।
जानकारी के मुताबिक, शुभांशु नील आर्मस्ट्रांग की तरह चांद पर तो नहीं जाएंगे, लेकिन वो इंटरनेशनल स्पेस लैब का हिस्सा होंगे। शुभांशु कैनेडी स्पेस सेंटर के रॉकेट लांच सिस्टम कांप्लेक्स 39 ए के जरिए उड़ान भरेंगे। नील आर्मस्ट्रांग ने 16 जुलाई 1969 को अपोलो 11 मिशन की तरह इसी सिस्टम के जरिए ऐतिहासिक उड़ान भरी थी और चांद पर कदम रखा था।
Comments
Add Comment