एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सरकार भारतीय सेना के बारे में कथित तौर पर विवादास्पद बयान देने वाले अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी को लेकर विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर है। पहली बार कांग्रेस सांसद बनीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को 'एक्स' पर पोस्ट किया, भाजपा नेताओं द्वारा हमारी सेना का लगातार अपमान बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्यप्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।
प्रियंका ने कहा, सेना के पराक्रम पर पूरे देश के लोगों को गर्व है, लेकिन भाजपा के लोग सेना का अपमान कर रहे हैं। इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय भाजपा उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है? कांग्रेस ने 'मोदी के चरणों में नमन' वाली टिप्पणी के लिए मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवड़ा की आलोचना की। उधर, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने भाषण को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का दावा किया है।
प्रियंका की पोस्ट में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का जिक्र था, जिनके खिलाफ अब मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में उनकी “आतंकवादियों की बहन” टिप्पणी के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की शुक्रवार को कथित “भारतीय सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में झुकती है” टिप्पणी की।
इधर, भोपाल में उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई। बाद में उन्होंने राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पुलिस बस में ले गए।
शुक्रवार को पत्रकारों द्वारा कांग्रेस द्वारा शाह के इस्तीफे की लगातार मांग के बारे में पूछे जाने पर मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कांग्रेस को जो नाटक करना है, करने दो। मामला (शाह का मामला) न्यायालय में विचाराधीन है, तो क्या कांग्रेस न्यायालय से ऊपर है? साथ ही कांग्रेस ने राज्य के नेता प्रतिपक्ष (उमंग सिंघार) के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की, जो पहले भी मामलों में आरोपी रहे हैं?"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस न्यायालय का अनादर करने की आदत रखती है। हम सभी को याद है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय से अपने खिलाफ प्रतिकूल निर्णय आने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में देश में आपातकाल लागू कर दिया था।" शाह के इस्तीफे या सरकार से बर्खास्तगी के बारे में कुछ भी कहने से बचते हुए यादव ने कहा, "हम न्यायालय के आदेशों का पालन कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।"
Comments
Add Comment