पटना। नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी अब बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने भगवान के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सुबह 11 बजे लोकभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार की नई सरकार में जेडीयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी पद की शपथ ली। दोनों को डिप्टी सीएम बनाया गया है। समारोह में नीतीश कुमार मौजूद थे। बिहार में अभी कैबिनेट की घोषणा नहीं हुई है।
सम्राट चौधरी के पास होम समेत 29 विभाग होंगे। विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को आठ विभाग मिले हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद ये विभाग बाकी मंत्रियों में बांट दिए जाएंगे। तब तक तीनों मंत्री अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुख्यमंत्री के पिता शकुनि चौधरी ने कहा, “कभी-कभी भगवान की कृपा होती है। हमने कई पार्टियों के लिए जी-जान से लड़ाई लड़ी, लेकिन कामयाब नहीं हुए। आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश के आशीर्वाद से सम्राट आगे बढ़े हैं। मेहनत रंग लाती है, मेहनत करने वाले ही आगे बढ़ते हैं।”
मंत्रालयों का आवंटन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक पकड़ मजबूत करने के लिए गृह, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, और कृषि जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं।
डिप्टी सीएम की भूमिका
विजय कुमार चौधरी: इन्हें 10 विभाग दिए गए हैं, जिनमें जल संसाधन, शिक्षा और परिवहन जैसे विभाग शामिल हैं।
बिजेन्द्र प्रसाद यादव: इन्हें 8 विभाग सौंपे गए हैं, जिनमें ऊर्जा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं।
विभागों का यह वितरण दर्शाता है कि मुख्यमंत्री ने शासन के मुख्य केंद्रों को अपने पास रखा है, जबकि विकास से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री संभालेंगे।
