Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP/CG
  • CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है
  • MP/CG
  • BHOPAL

CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है

aaptak.news28@gmail.com May 27, 2026
cs vc confrencing

भोपाल। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को अवैध खनन मामले में कलेक्टरों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर पुलिस और प्रशासन का आखिर खौफ क्यों नहीं है? ऐसे कैसे कोई भी व्यक्ति ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा देने की हिम्मत कर सकता है। कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी है कि ऐसा करने वाले ड्राइवरों के मालिकों पर सख्त एक्शन लें, ताकि ऐसी घटनाएं फिर न हों और सुशासन का संदेश जाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएस जैन की यह नाराजगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडों पर किए जा रहे एक्शन की समीक्षा के दौरान सामने आई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि कानून व्यवस्था पर खास ध्यान देने की जरूरत है। अगले तीन साल में प्रदेश को नारकोटिक्स और ड्रग्स से मुक्त करने का काम करना है, इसलिए अधिकारी कैंपेन चलाकर इसके खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, नगर निगम आयुक्त और सीईओ जिला पंचायत के साथ वर्चुअली जुड़े थे।

मैहर और सिंगरौली सबसे प्रदूषित, जांच करें कलेक्टर
सीएस जैन ने कहा कि अभी गर्मी का मौसम है और सबसे अधिक प्रदूषण मैहर व सिंगरौली जिले में है। जब गर्मी में यह स्थिति है तो ठंड में तो और भी स्थिति बिगड़ेगी। मुख्य सचिव ने इन जिलों के कलेक्टरों से कहा-अपने क्षेत्र की फैक्ट्रियों का निरीक्षण करें और देखें कि प्रदूषण रोकने के लिए क्या काम किए गए हैं या नहीं। अनावश्यक उपकरण कारखाने में नहीं लगाए गए हों तो कार्रवाई करें।

जबलपुर-नरसिंहपुर को नरवाई जलाने पर फटकार
बैठक के दौरान नरवाई जलाने की घटनाओं को लेकर सीएस जैन ने जबलपुर, नरसिंहपुर कलेक्टर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात नहीं है, इसमें कमी आने के बजाय ऐसे मामले बढ़े हैं। सीएस ने कहा कि किसानों को हार्वेस्टर के बजाय सीडर से कटाई कराने के लिए प्रोत्साहित करें और जागरुकता के कार्य को भी बढ़ावा दें ताकि इसमें सुधार आए।

104 हैंडपम्प निजी कब्जे में होने पर सीएस नाराज
बैठक में पेयजल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रदेश में अलग-अलग जिलों में 104 हैंडपंप निजी लोगों के कब्जे में हैं। सीएस ने इस बात पर नाराजगी जताई कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई सरकारी हैंडपम्प को ही कब्जा कर ले। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होना चाहिए और पानी सभी को मिलना चाहिए। संबंधित कलेक्टर ऐसे मामले में जल्द कार्रवाई कर जानकारी देंगे। शहरों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश भी सीएस जैन ने कलेक्टरों को दिए हैं।

एनपीके के लिए भी दें किसानों को टोकन
खरीफ सीजन के लिए खाद वितरण की समीक्षा करते हुए सीएस जैन ने कहा कि खाद का पर्याप्त भंडारण है। किसानों को ई विकास पोर्टल के जरिये पंजीयन कर खाद देने का काम किया जाए। साथ ही खाद लिए जो टोकन दिए जाते हैं उसमें सिर्फ डीएपी के लिए ही टोकन न दें बल्कि एनपीके के लिए भी टोकन दें ताकि भीड़ की स्थिति न बने। उन्होंने दुग्ध उत्पादन के लिए क्षीर धारा कार्यक्रम और नस्ल सुधार के कार्यक्रम भी ग्रामीण इलाकों में तेजी से करने के लिए कहा।

सीएस ने दिए ये भी निर्देश
किसी भी जिले की प्रगति जिले में होने वाले बैंक फाइनेंस से पता चलती है। इसलिए कलेक्टर इसके लिए तेजी से काम कराएं और जिले के विकास को बढ़ावा दें। बारिश का मौसम आने वाला है, इसलिए पुल पुलिया की मरम्मत और नवीनीकरण का काम जिलों में पूरा करा लिया जाए। पुल पुलिया पर संकेतक लगाएं ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। लोगों की शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करें और किसी को भी बार-बार शिकायत करने का मौका न दें। समस्या निराकरण के लिए तेजी से निर्णय लें।

CM बोलते हैं सभी कलेक्टर रिश्वत लेते हैं: CS

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

Related Stories

hike price
  • NATIONAL

11 दिन में 8 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

aaptak.news28@gmail.com May 25, 2026 0
students Dropout in news
  • MP/CG

स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा एआई

aaptak.news28@gmail.com May 21, 2026 0
mohan cabinet meeting transfer policy
  • MP/CG

तबादलों से खुला बैन, 1 जून से हो सकेंगे ट्रांसफर

aaptak.news28@gmail.com May 20, 2026 0
  • योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 27/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता रमाबाई अंबेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन
    - 27/05/2026
  • आमजन सामाजिक दायित्‍वों के निर्वहन के साथ कंपनी का करें सहयोग
    विद्युत वितरण कंपनियों ने कतिपय प्राकृतिक और मानवीय कारणों से होने वाली विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आमजनों और उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि वे विद्युत लाइनों, वितरण ट्रांसफार्मरों तथा अन् - 27/05/2026
  • पीएम सूर्य घर योजना में 39 हजार 975 उपभोक्ताओं के खातों में पहुंची 311 करोड़ से अधिक की सब्सिडी
    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्रान्तर्गत आने 16 जिलों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब तक कुल 39 हजार 975 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं। इनके खातों में 311 करोड़ 64 लाख से अधिक की राशि सब् - 27/05/2026
  • अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित
    मध्यप्रदेश न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 13 लाख 36 हजार किसानों से गेहूं का उपार्जन कर देश में अव्वल है। अब तक 103 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है। इसमें से 8 लाख 9 हजार 990 - 27/05/2026
  • उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह
    उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 अंतर्गत प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया में सहभागिता की जा रही है। अभी तक स्नातक, स्नातक - 27/05/2026
  • एनआईटीटीटीआर में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण
    प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), भोपाल द्वारा 3 से 5 जून 2026 तक ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय - 27/05/2026
  • स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री श्री काश्यप
    सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल के युवा स्टार्टअप उद्यमी एवं प्रमाणित टी टेस्टर श्री आरिन रत्नेश की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा है कि मध्यप्रद - 27/05/2026

Recent Posts

  • CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है
  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
  • आज की टॉप-10 खबरें- एक नजर
  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
  • 11 दिन में 8 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

cs vc confrencing
  • MP/CG

CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है

aaptak.news28@gmail.com May 27, 2026 0
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 27, 2026 0
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें- एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 26, 2026 0
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 25, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.