भोपाल। मोहन सरकार ने जगदीशपुर में कैबिनेट के बीच रविवार को तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार टीकमगढ़ और श्योपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं, जबकि टीकमगढ़ के एसपी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आदेश के अनुसार 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस मुख्यालय), भोपाल पदस्थ किया गया है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार अग्रवाल, जो वर्तमान में श्योपुर के पुलिस अधीक्षक हैं, उन्हें टीकमगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। वहीं 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मोती उर रहमान, जो अभी रीवा में 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में सेनानी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें श्योपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
