भोपाल। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गंदे पानी के कांड में नगर निगम कमिश्नर के पद से हटाए गए दिलीप यादव को 16 दिनों के अंदर प्रमोट कर दिया गया। यादव को अब मध्य प्रदेश स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) बनाया गया है। इससे पहले, वह पंचायत और रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव के दावोस जाने से ठीक पहले, रविवार शाम को 26 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। 1996 बैच के आईएएस अधिकारी उमाकांत उमराव से खनिज विभाग छीन लिया गया है। वह पशुपालन और डेयरी विभाग का प्रमुख सचिव बने रहेंगे। वहीं विशेष गडपाले (2008 बैच) सेक्रेटरी, एनर्जी डिपार्टमेंट, MP पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर और मध्य प्रदेश ईस्ट जोन इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। तरुण राठी (2010 बैच) को कमिश्नर, हेल्थ सर्विसेज़, भोपाल से कमिश्नर, ट्राइबल डेवलपमेंट, भोपाल बनाया गया है।





