Skip to content
February 4, 2026
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Aaptak News

Aaptak News

Exclusive News

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Breaking News
  • रिकार्ड 9वीं बार ‘निर्मल’ बजट, शेयर ट्रेडिंग से कमाई पर STT
  • BUSSINESS
  • Breaking News

रिकार्ड 9वीं बार ‘निर्मल’ बजट, शेयर ट्रेडिंग से कमाई पर STT

aaptak.news28@gmail.com February 1, 2026 1 minute read
budget 2026-2027

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार अपना नौवां बजट पेश किया। पहली बार रविवार को संसद में पेश किए गए बजट में आम आदमी की जेब, कारोबारी फैसले और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के थोड़े बहुत संकेत मिले हैं। साथ ही बजट ने यह दिखाया कि कुछ चीजें अब सस्ती होंगी और कुछ महंगी, और यही फर्क हमारे खर्च और बचत पर असर डालेगा। विदेश यात्रा, पढ़ाई, हेल्थ या ट्रेडिंग, बजट के बाद इनपर थोड़ा बदलाव महसूस हो सकता है। आइए समझते हैं कि इस बजट के बाद मोटा-माटी क्या सस्ती होंगी और किन चीजों के लिए आपको जेब और ढीली करनी होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सस्ती होने वाली चीजें

बजट में कई राहतें दी गई हैं, खासकर विदेशी खर्चों और कुछ जरूरी सामानों पर। विदेश घूमने के पैकेज अब पहले से सस्ते पड़ेंगे, क्योंकि ओवरसीज टूर पैकेज पर टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स) की दर 5-20 फीसदी से घटाकर सिर्फ 2 फीसदी कर दी गई है। कोई न्यूनतम रकम की शर्त भी नहीं है। विदेश में पढ़ाई करने वालों को भी फायदा मिलेगा। लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत शिक्षा के खर्च पर TCS की दर 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी कर दी गई है। (मेडिकल खर्चों पर भी यही राहत है।)

कुछ खास सेक्टरों में भी छूट मिली है। जैसे, कैंसर और रेयर डिजीज की दवाओं पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी पूरी तरह हटा दी गई है। सोलर ग्लास बनाने वाली सामग्री, एनर्जी ट्रांजिशन के उपकरण, क्रिटिकल मिनरल्स के लिए कैपिटल गुड्स, सिविलियन एयरक्राफ्ट के पार्ट्स और माइक्रोवेव ओवन के पार्ट्स पर भी BCD छूट दी गई है।

पर्सनल यूज के लिए इंपोर्टेड सामान पर BCD 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दी गई है। भारतीय मछुआरों द्वारा पकड़ी गई मछली और न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए इंपोर्टेड सामान पर भी ड्यूटी छूट है।

ये चीजें होंगी महंगी

कुछ जगहों पर टैक्स बढ़ाने के फैसले भी लिए गए हैं। इनकम टैक्स में मिसरिपोर्टिंग करने पर अब टैक्स की रकम के बराबर 100 फीसदी पेनल्टी लगेगी। मूवेबल एसेट्स को छिपाने पर भी पेनल्टी का प्रावधान आ गया है।

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने वालों के लिए स्टॉक ऑप्शंस और फ्यूचर्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STD) बढ़ा दिया गया है। फ्यूचर्स पर यह 0.02 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फीसदी हो गया है। ये सारे बदलाव सीधे तौर पर लोगों की जेब को पर असर डाल सकते हैं, खासकर जो विदेश यात्रा, पढ़ाई या ट्रेडिंग करते हैं।

मुख्य बिंदु

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट का मुख्य केंद्र ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।

2026-27 के बजट की प्रमुख घोषणाएं।

  1. प्रमुख आर्थिक आंकड़े कुल व्यय: 53.5 लाख करोड़ रुपए का अनुमान है।
    राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit): वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.3% रहने का अनुमान है।
    नेट टैक्स प्राप्तियां: 28.7 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान लगाया गया है।
  2. क्षेत्रीय घोषणाएं (Sectors)

MSME सेक्टर: MSMEs के पुनरुद्धार के लिए 10,000 करोड़ रुपए का SME फंड स्थापित करने का प्रस्ताव है।

कृषि: खादी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल की घोषणा की गई है।

शहरी विकास: नगर निगमों द्वारा एकल बॉन्ड जारी करने के लिए 100 करोड़ रुपए के प्रोत्साहन का प्रस्ताव दिया गया है।

टेक्सटाइल: कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव है।

  1. महत्वपूर्ण पहल और योजनाएं

शिक्षा: IGNOU और SPA (स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर) के फंड में 10-10 करोड़ रुपए की वृद्धि की गई है।

पर्यटन: 15 पुरातात्विक स्थलों को जीवंत सांस्कृतिक गंतव्यों के रूप में विकसित करने और 10,000 गाइडों के कौशल विकास की योजना है।

डिजिटल ज्ञान: सभी महत्वपूर्ण स्थानों के डिजिटल दस्तावेजीकरण के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड बनाया जाएगा।

  1. कर (Tax) और रियायतें

TCS में कटौती: विदेशी टूर पैकेज, शिक्षा और चिकित्सा के लिए TCS (Tax Collected at Source) की दरों में कटौती की गई है।

IT सेक्टर: IT सेवाओं के लिए ‘सेफ हार्बर’ की सीमा 300 करोड़ से बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपए कर दी गई है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नई रिसर्च में दावा: शुगर की दवा दिल की बीमारी में भी कारगर
Next: बजट : रील बनाना सिखाएंगे 15 हजार स्कूल

Related Stories

trump call pm modi
  • Breaking News
  • BUSSINESS
  • WORLD

ट्रंप का यूटर्न: बोले-PM मोदी से बात करना सम्मान की बात

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
reel making
  • BUSSINESS

बजट : रील बनाना सिखाएंगे 15 हजार स्कूल

aaptak.news28@gmail.com February 1, 2026 0
economic serve of india
  • BUSSINESS

आर्थिक सर्वे: 2025–26 में किसानों की आय में बढ़ोतरी पर जोर

aaptak.news28@gmail.com January 30, 2026 0
  • सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडो का पंजीयन नि:शुल्क कराये जाने का निर्णय
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नर्मदा घाटी की सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित किये गए आव - 03/02/2026
  • प्रदेश में ओला-पाला से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में जहां-जहां भी ओला-पाला से फसलें प्रभावित हुई हैं, उन जिलों के कलेक्टर्स, सर्वे कराकर तत्काल सहायता राशि किसानों को उपलब्ध कराएं। किसानों के सभी प्रकार - 03/02/2026
  • कुसुम योजनाओं में किसानों की रूचि से प्रदेश बनेगा नवकरणीय ऊर्जा में आदर्श राज्य :मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को लाभ की स्थिति में आने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कुसुम योजनाओं में किसानों द्वारा ली जा रही रूचि प्रदेश को नव - 03/02/2026
  • भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील, मेक इन इंडिया को देगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 03/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की।
    - 03/02/2026
  • मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
    मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। श्योपुर एवं कटनी जिलों में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार - 03/02/2026
  • मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा
    प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में - 03/02/2026
  • प्रदेश के ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मिलेगा पूरा मुआवजा – राजस्व मंत्री श्री वर्मा
    राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। सरकार अत्यंत संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों, मकानों एवं मवेशियों की क्षतिपूर्ति - 03/02/2026
  • स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, आरपीएफ और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
    मध्यप्रदेश में वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) मध्यप्रदेश, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं वन मंडल भोपाल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हु - 03/02/2026
  • पुराने फाउंडेशन पर स्थापित किया गया अधिक क्षमता का कैपेसिटर बैंक
    ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने आगर स्थित 132 के.वी. सब स्टेशन में तकनीकी नवाचार करते हुए पुराने कैपेसिटर बैंक के फाउं - 03/02/2026

Recent Posts

  • WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो
  • India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया
  • India-US ट्रेड डील: मोदी सरकार रातों-रात क्यों नहीं रोक सकती रूसी तेल इंपोर्ट
  • वैज्ञानिकों ने पता लगाया-कैसे काम करती है मेमोरी
  • कैबिनेट: विस्थापितों को राहत, 25,602 परिवारों को मिलेगा बड़ा लाभ

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

whatsapp to sc cji justice surykant
  • NATIONAL
  • LIFESTYLE

WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
rahul gandhi english
  • NATIONAL

India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
india us trade deal effect russia
  • WORLD

India-US ट्रेड डील: मोदी सरकार रातों-रात क्यों नहीं रोक सकती रूसी तेल इंपोर्ट

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
memory works research
  • Science & Technology

वैज्ञानिकों ने पता लगाया-कैसे काम करती है मेमोरी

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.