Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • BUSSINESS
  • बजट : रील बनाना सिखाएंगे 15 हजार स्कूल
  • BUSSINESS

बजट : रील बनाना सिखाएंगे 15 हजार स्कूल

aaptak.co.in1@gmail.com February 1, 2026
reel making

नई दिल्ली। बजट 2026 में तकनीक के बढ़ते प्रभाव के चलते युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे उभरते सेक्टर को लेकर सरकार का रुख साफ दिखता है। सरकार का दावा है कि आने वाले वर्षों में गेमिंग सेक्टर के जरिए करीब 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही युवाओं को सिर्फ उपभोक्ता नहीं बल्कि क्रिएटर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्चों और युवाओं को टेक्नो-फ्रेंडली बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने स्कूल और कॉलेज के स्तर पर कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोलने का फैसला लिया है, जहां बच्चों और युवाओं को रील्स, वीडियो, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाएंगी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी, मुंबई के सहयोग से देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में ये लैब्स शुरू होंगी। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक यानी ्रङ्कत्रष्ट सेक्टर के लिए 20 लाख कुशल युवा तैयार किए जाएं।

बनेंगी 5 नई एजुकेशन टाउनशिप

युवाओं को सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रखते हुए बजट में पांच नई टाउनशिप विकसित करने की भी घोषणा की गई है, जहां शिक्षा के साथ-साथ कंपनियों में काम का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इसे ‘कॉर्पोरेट मित्र’ मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इसके साथ ही दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल खाई पाटने के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर 12.2 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया है।

गेम्स और टेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा

गेमिंग और टेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया जाएगा, जिससे नए स्टार्टअप्स को लोन मिल सकेगा और बड़े पैमाने पर प्रोफेशनल्स की भर्ती होगी। उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा दांव खेला है। आईआईटी और आईआईएससी में एआई और डीप-टेक रिसर्च पर फोकस करते हुए 10,000 नई टेक फेलोशिप शुरू की जाएंगी। वहीं एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए चार नई टेलिस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

पर्यटन और सेवा क्षेत्र को रोजगार से जोडऩे के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना की जाएगी, जो छात्रों को सीधे सर्विस इंडस्ट्री के लिए तैयार करेगा। देश के 20 बड़े पर्यटन स्थलों पर 12 हफ्तों के हाइब्रिड ट्रेनिंग कोर्स चलाए जाएंगे, जिससे करीब 10,000 टूरिस्ट गाइड्स को अप-स्किल किया जाएगा। इसके अलावा नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्थापना से स्थानीय रिसर्चर्स, इतिहासकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए रोजगार के अवसर खुलेंगे। आयुष सेक्टर को मजबूती देते हुए तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद खोलने का भी ऐलान किया गया है। इसके पीछे मेडिकल टूरिज़म को मजबूती देने की प्लानिंग है।

हर जिले में गल्र्स हॉस्टल

महिलाओं के लिए बजट में अलग से फोकस देखने को मिला। महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए शी-मार्ट की शुरुआत की जाएगी, जहां स्थानीय समुदाय की महिलाएं अपनी रिटेल दुकानें चला सकेंगी। इसके साथ ही किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सालाना 6,000 रुपये की राशि को बरकरार रखा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव है, ताकि दूर-दराज इलाकों की छात्राएं पढ़ाई और रिसर्च के लिए ज्यादा समय दे सकें और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़े।

स्टेम यानी विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष फंड बनाया जाएगा। महिला सुरक्षा को लेकर भी बजट में बुनियादी ढांचे और सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त संसाधन देने की बात कही गई है। वहीं, महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए विशेष आयुर्वेदिक देखभाल केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी इस बजट का हिस्सा है।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रिकार्ड 9वीं बार ‘निर्मल’ बजट, शेयर ट्रेडिंग से कमाई पर STT
Next: जानलेवा हाइवे: हर साल डेवलपमेंट, मेटेंनेंस पर 7,740 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रहे हादसे

Related Stories

indian railway
  • BUSSINESS

रेलवे में तत्काल टिकट में बदलाव, कल से लागू

aaptak.co.in1@gmail.com July 30, 2026
itr return
  • BUSSINESS

ई-फाइलिंग से चूके तो सिर्फ जुर्माना नहीं, ये 5 बड़े नुकसान

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2026
dengue vaccine qdenga
  • BUSSINESS

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, इस उम्र के लोग ले सकेंगे डोज

aaptak.co.in1@gmail.com July 20, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 के शुभारंभ पर भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आइची-नागोया, जापान में एशियन गेम्स-2026 के शुभारंभ पर भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कह - 19/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का "प्रोजेक्ट चीता'' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में लगातार फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से भारत लाई गई चीता - 19/09/2026
  • युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 19/09/2026
  • सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 19/09/2026
  • किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर - 19/09/2026
  • सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में जे.के. लाइफकेयर सेंटर प्रा.लि. की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीवन अनमोल - 19/09/2026
  • विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को पुरस्कृत करना परिवार , समाज और सरकार का दायित्व है। विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन और अ - 19/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राधा अष्टमी की दीं शुभकामनाएं
    - 19/09/2026
  • घटना अत्यंत दुःखद - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में हुए सड़क हादसे पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर ओडिशा से मध्यप्रदेश में धार्मिक यात्रा पर आए यात्रियों की सड़क हादस - 19/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि. में मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण समारोह में स्कूटी की चाबी सौपी।
    - 19/09/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप खबरें
  • आज की टॉप 50 खबरें
  • आज की टॉप 50 न्यूज
  • आज की टॉप 50 खबरें
  • आज की टॉप 50 खबरें

Recent Comments

  1. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  2. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 18, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 17, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com September 16, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 15, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.