Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • मप्र में पेट्रोल 14, डीजल 5 रुपए ज्यादा महंगा
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

मप्र में पेट्रोल 14, डीजल 5 रुपए ज्यादा महंगा

aaptak.news28@gmail.com May 16, 2026
Petrol price hike

भोपाल। अमेरिका—ईरान जंग के बाद वैश्विक मार्केट में क्रूड की कीमतें आसमान छू रही हैं। करीब तीन महीने से पश्चिम एशिया में जंग के कारण होर्मुज स्ट्रेट से आवागमन प्रभावित होने के कारण ईंधन संकट बढ़ता जा रहा है। इससे दुनिया के अन्य देशों के साथ भारत भी अछूता नहीं है। हाल ही में पेट्रोलियम कंपनियों ने 3—3 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि कंपनियों को तगड़ा घाटा उठाना पड़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब ऐसे में देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से आम जनता पर महंगाई का भार भी पड़ना शुरू हो गया है। इसी के साथ देशभर में पेट्रोल की कीमतें जहां 110 रुपए से अधिक पहुंच गई हैं, वहीं डीजल भी कई राज्यों में 100 रुपए के करीब पहुंच गया है।

हालांकि, राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग—अलग हैं। 15 मई से नई कीमतें लागू हो गई। मध्य प्रदेश में यह कीमतें 3.50 रुपए तक बढ़ी है। पांढुर्णा-मंडला में पेट्रोल सबसे महंगा है। रेट 111.29 रुपए प्रति लीटर तक है। वहीं, मैहर, अलीराजपुर और अनूपपुर में डीजल 96.50 रुपए लीटर तक पहुंच गया है। आलम यह है कि मध्य प्रदेश में पिछले 5 साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ी हैं। 9 महीने पहले लोकसभा में प्रस्तुत रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई थी। अब फिर से दाम में बढ़ोतरी की गई है।

राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देखें तो सबसे ज्यादा दरें मप्र में हैं। आंकड़ों की माने तो मप्र में अन्य राज्यों के मुकाबले पेट्रोल-डीजल के रेट 2 से 14 रुपए तक ज्यादा हैं। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल 2 रुपए तक सस्ता है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमतें 8 रुपए तक कम है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 14 और डीजल 5 रुपए प्रतिलीटर तक कम कीमत पर मिल रहा है। गुजरात में पेट्रोल 13 और डीजल 3 रुपए तक सस्ता है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के रेट 4 से 5 रुपए तक कम है।

मप्र में सबसे ज्यादा क्यों महंगा है पेट्रोल—डीजल

मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मप्र में वैट ज्यादा है। यहां पेट्रोल पर 30 और डीजल पर 19 प्रतिशत तक टैक्स वसूला जा रहा है। जहां तक उत्तर प्रदेश की है तो वहां पेट्रोल पर 22 और डीजल पर 12 प्रतिशत ही वैट है। यानी, 10 से 11 प्रतिशत का अंतर आ रहा है। इस तरह महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी टैक्स कम है। इस वजह से प्रदेश में सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि पेट्रोल पंप भी वीरान है। खासकर उप्र से कनेक्ट होने वाले सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, मऊगंज, रीवा, सिंगरौली, अशोकनगर में ज्यादा असर है।

देश के प्रमुख राज्यों में पेट्रोल—डीजल की दरें
16 मई 2026 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। देश के कई हिस्सों में अब पेट्रोल की कीमत ₹100 के पार निकल गई है।

देश के प्रमुख शहरों/राज्यों में आज की अनुमानित दरें (प्रति लीटर)
दिल्ली: पेट्रोल ₹97.77, डीजल ₹90.67
मुंबई: पेट्रोल ₹106.68, डीजल ₹93.14
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹90+
चेन्नई: पेट्रोल ₹103.67, डीजल ₹95.25
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.50, डीजल ₹95+
जयपुर: पेट्रोल ₹104.65, डीजल ₹90+
बैंगलोर: पेट्रोल ₹102.96, डीजल ₹90+
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87+

मध्यप्रदेश: पेट्रोल ₹111.28, डीजल ₹96.49
भोपाल: पेट्रोल: ₹109.71 डीजल: ₹94.88
इंदौर: पेट्रोल: ₹109.86 डीजल: ₹95.06
ग्वालियर: पेट्रोल: ₹110.02 डीजल: ₹95.19
जबलपुर: पेट्रोल: ₹110.10 डीजल: ₹95.28
उज्जैन: पेट्रोल: ₹110.16 डीजल: ₹95.34
सागर: पेट्रोल ₹110.34 डीजल ₹95.47
अलीराजपुर: पेट्रोल ₹111.28 डीजल ₹96.50
रीवा/सतना: पेट्रोल ₹111.28 डीजल ₹96.49

सबसे सस्ता पेट्रोल: अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।

सबसे महंगा: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दरें सबसे अधिक हैं।

मूल्य निर्धारण: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, स्थानीय वैट (VAT) और फ्रेट चार्जेस के कारण दरों में राज्य-दर-राज्य अंतर होता है।

दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला, तेल-गैस की कीमतें में लगी आग

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 0

Post navigation

Previous: आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
Next: आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

Related Stories

eci
  • POLITICS/ADMIN

दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, इसी महीने मतदान

aaptak.news28@gmail.com July 2, 2026
farmer
  • NATIONAL

धान किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सीएम ने किया ऐलान

aaptak.news28@gmail.com July 1, 2026
pratima bagri sc certificate
  • NATIONAL

मंत्री प्रतिमा बागरी की फिर बढ़ीं मुश्किलें, 6 तक देना होगा प्रमाण

aaptak.news28@gmail.com June 30, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मणिक साहा
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल प्रवास पर आए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. साहा के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर - 02/07/2026
  • "स्कूल चलें अभियान के दौरान ही कराएं सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 02/07/2026
  • 18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत से अधिक आबादी की जीवन रेखा है। यह आबादी नर्मदा नदी और उसके जलग्रहण क्षेत्र पर ही निर्भर है। नर्मदा हमारी धार्मिक आस्था, ज - 02/07/2026
  • संभावित अल्प वर्षा से निपटने के लिए सभी विभाग करें समन्वित तैयारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को चुनौती नहीं, बल्कि बेहतर योजना, वैज्ञानिक खेती और समयबद्ध तैयारी के अवसर के रूप में लिया जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन् - 02/07/2026
  • देवास के डायल-112 हीरोज
    देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर से निकलकर रास्ता भटक गए 03 वर्षीय बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। समय पर की गई सह - 02/07/2026
  • मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली प्रारंभ
    पुलिस कर्मियों की सेवा प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर् - 02/07/2026
  • "सेफ क्लिक 2.0" के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों में गूंजी साइबर सुरक्षा की शपथ
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश को साइबर अपराधों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य - 02/07/2026
  • पीएम राहत योजना से सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को मिलेगी सहायता
    सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात की नवीन तकनीकों से परिचय कराने तथा वाहन दुर्घटनाओं में पीडितों को शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता, केशलेस उपचार सहायता उपलब्ध कराने के लिये ELE - 02/07/2026
  • टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान
    खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं उन्हें राज्य खेल अकादमियों में प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से "टैलेंट सर्च 2026-27" का आयोजन किया जा - 02/07/2026
  • एमपीसीए इमर्जिंग टीम में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के अनिमेष सिंह का चयन
    विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के उभरते तेज गेदबाज श्री अनिमेष सिंह का चयन एमपीसीए इमर्जिंग टीम में चयन हुआ है। श्री सिंह 7 से 21 जुलाई 2026 तक मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रणजी ट्राफ - 02/07/2026

Recent Posts

  • दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, इसी महीने मतदान
  • धान किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सीएम ने किया ऐलान
  • आज की टॉप टेन न्यूज – एक नजर
  • मंत्री प्रतिमा बागरी की फिर बढ़ीं मुश्किलें, 6 तक देना होगा प्रमाण
  • नई रिसर्च में ब्रेन कैंसर से पीड़ितों में जगी उम्मीद

Recent Comments

  1. पेपर लीक के बाद अब किताबें भी लीक: कांग्रेस - AapTak on NEET-PG 2025 स्थगित, NBEMS को SC की मंजूरी का इंतजार
  2. Ptoagek on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

eci
  • POLITICS/ADMIN

दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, इसी महीने मतदान

aaptak.news28@gmail.com July 2, 2026
farmer
  • NATIONAL

धान किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सीएम ने किया ऐलान

aaptak.news28@gmail.com July 1, 2026
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप टेन न्यूज – एक नजर

aaptak.news28@gmail.com July 1, 2026
pratima bagri sc certificate
  • NATIONAL

मंत्री प्रतिमा बागरी की फिर बढ़ीं मुश्किलें, 6 तक देना होगा प्रमाण

aaptak.news28@gmail.com June 30, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.