Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP/CG
  • झूठी शिकायत पर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरट, अब नहीं रुकेगा कम्यूनिटी सेंटर का काम
  • MP/CG

झूठी शिकायत पर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरट, अब नहीं रुकेगा कम्यूनिटी सेंटर का काम

aaptak.co.in1@gmail.com June 9, 2026
betul lakkadsaam

—बैतूल जिले की लक्कड़जाम ग्राम पंचायत का मामला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैतूल। जिले की भीमपुर जनपद की ग्राम पंचायत लक्कड़जाम में अब कम्युनिटी सेंटर भवन का निर्माण काम नहीं रुकेगा। सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर की गई झूठी शिकायतों का सोमवार शाम को मौके पर पहुंचे भीमपुर जनपद सीईओ नान सिंह चौहान और तहसीलदार बसंत बरखानिया ने पटाक्षेप कर दिया है। अधिकारियों ने कहा—किसी हालत में काम नहीं रोकना है।

दरअसल, ग्राम पंचायत के कुछ लोगों की मांग पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सामुदायिक भवन निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद सरपंच, उप सरपंच व पंचों ने दो महीने पहले भवन का काम शुरू कराया है। सरपंच पार्वती बाई का कहना है कि तभी से अजित रायपुरे, राजकुमार रायपुरे, विनोद मालवीय समेत कुछ अन्य लोग झूठी शिकायत कर रहे थे। ये हाल में बैतूल भी पहुंचे थे, इन्होंने प्रशासन के नाम एक ज्ञापन देने का दावा करते हुए कहा था कि पंचायत भवन का निर्माण आदिवासियों के आराध्य देव मेघनाथ बाबा स्थल पर किया जा रहा है। यह भी कहा था कि भवन बिल्कुल सड़क से सटकर बनाया जा रहा है। कई तरह का भ्रम फैलाते हुए कुछ ग्रामीणों के खिलाफ झूठी शिकायतें भी की गई थीं।

पंचायत की बदनामी पर पूरा गांव कलेक्टर से मिलने पहुंचा

जानकारी के मुताबिक, भीमपुर जनपद की चार पंचायतों को सबसे पहले भवन मिला, जिसमें लक्कड़जाम का भी नाम शामिल है। सरपंच का कहना है कि भवन को बनाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तीन-तीन बार ग्रामसभा बुलाई गई, मुनादी भी कराई, लेकिन अफवाह व भ्रम फैलाने वाले लोगों ने कभी ठीक से साथ नहीं दिया। जब काम शुरू किया तो आदिवासियों में भ्रम फैलाने की कोशिश के झूठे प्रयास किए। विवादित जमीनों का सीमांकन कराने के नाम पर देरी कराने और राशि लैप्स कराने के प्रयास किए गए। जैसे ही यह बात ग्रामीणों को पता चली तो सभी मिलकर सोमवार को बैतूल पहुंचे। कलेक्टर से मिलना था, लेकिन वे नहीं थे, जिसके कारण अपर कलेक्टर वंदना जाट को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने तहसीलदार, जनपद सीईओं को साथ में मौके पर भेजा।

विधायक को बताया-भाजपाई दे रहे, कांग्रेसियों का साथ

लक्कड़जाम के करीब 50 से ज्यादा ग्रामीण जिला भाजपा ग्रामीण के गंज स्थित विजय भवन भी पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां जिला अध्यक्ष व भैसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान को बताया कि खुद को भाजपाई बताने वाले गांव के विनोद मालवीय और खुद को कांग्रेसी कहने वाले अजित रायपुरे व राजकुमार रायपुरे के साथ मिलकर सरकार द्वारा स्वीकृत भवन का काम रोकने में जुटे हैं। ग्रामीण ने बताया कि इस पर विधायक ने गंभीर आपत्ति ली और स्वयं तहसीलदार, जनपद सीईओ को भ्रम फैलाने, झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

पूर्व विधायक सिरसाम व टेकाम को भी उलझाया

ग्रामीणों के मुताबिक अजित रायपुरे व अन्य ने क्षेत्र के पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम व लोकसभा प्रत्याशी रहे रामू टेकाम को भी झूठी शिकायत की और मामले में ज्ञापन देने के लिए साथ लेकर गए। ग्रामीण रमेश धुर्वे समेत अन्य ने बताया कि उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम को झूठी शिकायत मामले में वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है।

कलेक्टर के नाम का झूठा उपयोग

ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर को बताया कि झूठी शिकायत करने के लिए जो लोग आए थे, उन्होंने स्थानीय स्तर पर जानकारी दी कि उनकी शिकायत पर कलेक्टर ने भीमपुर जनपद सीईओ को दूरभाष पर काम रोकने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जनपद सीईओ का कहना है कि कलेक्टर ने उन्हें ऐसा निर्देश ही नहीं दिए। चूंकि उन्हें पहले से हकीकत पता थी, वे पहले ही लक्कड़जाम पहुंचकर मामले को समझ चुके थे।

अब ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर जैसे अधिकारी के नाम पर झूठी शिकायत में खुद के फायदे के लिए उपयोग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।

रोजगार सहायकों को तोहफा, CM ने रिटायरमेंट उम्र को लेकर किया बड़ा ऐलान

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 0

Post navigation

Previous: सरकारी नौकरी में अब संतानें नहीं बनेंगी बाधा
Next: आज की टॉप खबरें-एक नजर

Related Stories

ex cm govind narayan singh birth ceremany
  • MP/CG

नई पीढ़ी को पूर्व CM गोविंद नारायण सिंह से सेवा, समर्पण की सीख लेनी चाहिए: डॉ. यादव

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ias mandloi rajesh rajora
  • Breaking News

सीनियर IAS डॉ. राजौरा मुख्यधारा से बाहर, CM के खास मंडलोई को बड़ा जिम्मा

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ias rajesh rajora
  • MP/CG

ACS राजौरा की मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग, बनाया DG

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 26 जुलाई को निवाड़ीवासियों को कई सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवाड़ी जिले में संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण सहित अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, - 25/07/2026
  • किसानों का कल्याण सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों का कल्याण सर्वोपरि है। राज्य सरकार ने कृषक कल्याण वर्ष - 2026 के अंतर्गत अनेक गतिविधियां आयोजित की हैं। जहां वर्ष की प्रथम छमाही में कृषि उपकरणों - 25/07/2026
  • राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह से सेवा और समर्पण की लेनी चाहिए सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पुष्प - 25/07/2026
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विद्यार्थियों के - 25/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांस्य पदक विजेता श्री झंडू कुमार को दी शुभकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कामनवेल्थ गेम्स-2026 में मेन्स हेवीवेट पैरा पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पहला पदक हासिल करने वाले श्री झंडू कुमार को बधाई और उज्ज्वल भविष - 25/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व- प्रभात झा की पुण्यतिथि पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता स्व.प्रभात झा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संगठन के सुदृढ़ीकर - 25/07/2026
  • जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में 43 आबकारी अधिकारियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न
    मध्यप्रदेश पुलिस की प्रशिक्षण संस्था जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (जेएनपीए), सागर में जिला आबकारी अधिकारियों एवं आबकारी उप निरीक्षकों के द्वितीय बैच के 43 प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों का दीक्षांत - 25/07/2026
  • मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंदसौर जिले की थाना अफजलपुर पुलिस ने मादक पदा - 25/07/2026
  • वन विहार में विद्यार्थियों ने जाना बाघों के संरक्षण का महत्व
    अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित बाघ सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 'सामान्य परिचय : बाघ व उनका अस्तित - 25/07/2026
  • आईआईटी बॉम्बे में मध्यप्रदेश के अभियंताओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
    लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता तथा क्षमता संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग के - 25/07/2026

Recent Posts

  • NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा
  • नई पीढ़ी को पूर्व CM गोविंद नारायण सिंह से सेवा, समर्पण की सीख लेनी चाहिए: डॉ. यादव
  • सीनियर IAS डॉ. राजौरा मुख्यधारा से बाहर, CM के खास मंडलोई को बड़ा जिम्मा
  • ACS राजौरा की मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग, बनाया DG
  • आज की टॉप न्यूज -एक नजर

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

neet paper leak resign dharmendra pradhan
  • Breaking News

NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ex cm govind narayan singh birth ceremany
  • MP/CG

नई पीढ़ी को पूर्व CM गोविंद नारायण सिंह से सेवा, समर्पण की सीख लेनी चाहिए: डॉ. यादव

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ias mandloi rajesh rajora
  • Breaking News

सीनियर IAS डॉ. राजौरा मुख्यधारा से बाहर, CM के खास मंडलोई को बड़ा जिम्मा

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
ias rajesh rajora
  • MP/CG

ACS राजौरा की मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग, बनाया DG

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.