Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब

aaptak.news28@gmail.com July 5, 2026
adani defence & manufacturing plant shivpuri

शिवपुरी। मध्य प्रदेश का शिवपुरी भारत का नया डिफेंस हब बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को यहां 2,500 करोड़ से स्थापित होने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी, जिसे दक्षिण एशिया के निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा डिफेंस एवं एयरोस्पेस निर्माण संयंत्र बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम ने कहा, शिवपुरी तेजी से औद्योगिक और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अदाणी डिफेंस प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और मप्र रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल होगा। मप्र का शिवपुरी अब देश के बड़े रक्षा उत्पादन केंद्रों में शामिल होने जा रहा है। पाली गांव में एनएच-27 के किनारे अदाणी समूह की करीब 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास किया गया।

इस मेगा प्रोजेक्ट में गोला-बारूद, अत्याधुनिक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस इक्विपमेंट का निर्माण होगा। समारोह में अदाणी समूह के निदेशक करण अदाणी और जीत अदाणी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी में आधुनिक हथियारों और रक्षा उपकरणों का अवलोकन भी किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह डिफेंस और एयरोस्पेस प्लांट प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

रोजगार और एमएसएमई को मिलेगा बड़ा लाभ
प्रस्तावित डिफेंस प्लांट से शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुडऩे का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मप्र में 1.10 लाख करोड़ का होगा निवेश
अदाणी समूह के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, समूह ने मप्र में 1 लाख 10 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान किया है। यह निवेश पंप हाइड्रो स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स और थर्मल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा, 2030 तक मप्र में करीब 1 लाख 20 हजार रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है और शिवपुरी की यह डिफेंस फैक्ट्री उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

स्थानीय युवाओं का कौशल योगदान देश की रक्षा में
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भविष्य में जब भी देश की सुरक्षा की बात होगी, शिवपुरी की पहचान रक्षा उत्पादन के केंद्र के रूप में होगी। यहां बनने वाले हथियार और गोला-बारूद भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएंगे और स्थानीय युवाओं के कौशल का योगदान देश की रक्षा में दिखाई देगा। करीब 10 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार देने वाली यह डिफेंस फैक्ट्री शिवपुरी ही नहीं, पूरे मप्र के औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देने के साथ यह परियोजना शिवपुरी को देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग मैप पर नई पहचान दिलाने जा रही है।

NCLT: Adani-Ambuja Cements के विलय को मंजूरी दी

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 1

Post navigation

Previous: आज की मुख्य 10 बड़ी खबरें

Related Stories

eci
  • POLITICS/ADMIN

दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, इसी महीने मतदान

aaptak.news28@gmail.com July 2, 2026
farmer
  • NATIONAL

धान किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सीएम ने किया ऐलान

aaptak.news28@gmail.com July 1, 2026
pratima bagri sc certificate
  • NATIONAL

मंत्री प्रतिमा बागरी की फिर बढ़ीं मुश्किलें, 6 तक देना होगा प्रमाण

aaptak.news28@gmail.com June 30, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सादगी पूर्ण विवाह की प्रशंसा
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में खंडेलवाल परिवार में हुए सादगी पूर्ण विवाह समारोह की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल और खंडेलवाल परिवार को - 04/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ श्री कपूर ने की भेंट
    - 04/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवपुरी में करेंगे 2,500 करोड़ रुपए के अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास
    - 04/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की सभी नागरिकों, विशेष रूप से सहकारी समितियों के सदस्यों और सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारीगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यम - 04/07/2026
  • कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है। यह बड़े मुनाफे का काम है। किसानों को चाहिए कि वे परम्परागत खेती के स्थान पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनायें। मुख्यमंत् - 04/07/2026
  • खनिज संपदा और निवेश से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत मिशन को नई गति दे रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खनिज संपदा की प्रचुरता और निवेश अनुकूल नीतियों से मध्यप्रदेश देश की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और - 04/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.गुलजारी लाल नंदा की जयंती पर किया नमन
    - 04/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
    - 04/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया नमन
    - 04/07/2026
  • मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न
    मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों से - 04/07/2026

Recent Posts

  • शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब
  • आज की मुख्य 10 बड़ी खबरें
  • आज की टॉप न्यूज-एक नजर
  • दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, इसी महीने मतदान
  • धान किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सीएम ने किया ऐलान

Recent Comments

  1. पेपर लीक के बाद अब किताबें भी लीक: कांग्रेस - AapTak on NEET-PG 2025 स्थगित, NBEMS को SC की मंजूरी का इंतजार
  2. Ptoagek on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

adani defence & manufacturing plant shivpuri
  • NATIONAL

शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब

aaptak.news28@gmail.com July 5, 2026
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की मुख्य 10 बड़ी खबरें

aaptak.news28@gmail.com July 5, 2026
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप न्यूज-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com July 4, 2026
eci
  • POLITICS/ADMIN

दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, इसी महीने मतदान

aaptak.news28@gmail.com July 2, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.