भोपाल। राज्य शासन ने 1997 बैच के आईएएस अधिकारी एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंह को लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आदेश के अनुसार 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को प्रदेश के मुख्य सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उनके द्वारा कार्यभार संभालने पर रिक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा मप्र भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार 1997 बैच के आईएएस सुखवीर सिंह प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ अतिरिक्त रूप से सौंपने के आदेश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि मुख्य सचिव अनुराज जैन को केंद्र में नीति आयोग का सीईओ बनाने के बाद एसीएस रहे अशोक बर्णवाल को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव का पदभार संभालने के बाद नई नियुक्ति की जगह यह अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।
