Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • प्रदेश के किसानों को सौगात
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

प्रदेश के किसानों को सौगात

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2026
kisan samman nidhi

-खंडवा में होगी पुलिस बटालियन की स्थापना, मूंदी से खंडवा रोड बनेगा शीघ्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेश के 82 लाख 70 हजार से अधिक किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 3308 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। सीएम ने उन्नत कृषि पर केंद्रित प्रदर्शनी भी देखी।

सीएम ने कहा, सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती-किसानी को लाभदायी बनाने और कृषि को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव केवल एक आयोजन न होकर किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोडऩे का व्यापक अभियान है। सीएम ने कहा कि खंडवा की बात ही अलग है। अतीत का खानदेश अब कई खासियतों के लिए मशहूर है। यहाँ की काली मिट्टी फसलों के लिए सोने जैसी है। इसीलिए यहां की फसलें भी सोने के भाव बिकती हैं।

खंडवा जिले के हर खंड में किसानों की मेहनत से खुशहाली है। बात खेती-किसानी की हो, या जल और पर्यावरण बचाने की, खंडवा हर मामले में अव्वल है। यहां के परिश्रमी किसानों ने अपनी उद्यमशीलता और नवाचारों से पूरे देश और प्रदेश में खेती का एक अलग ही स्टैंडर्ड मॉडल सेट किया है। सीएम ने कहा कि किसानों के प्रति हमारी सरकार के मन में अगाध श्रद्धा और सम्मान है। किसान भाइयों को आज एक साथ 4000 रुपए सम्मान निधि के रूप में उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं।

किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प
सीएम ने कहा, आज पूरी दुनिया भारत की क्षमताओं को पहचानती है। भारत वह देश है, जो अपनी परम्पराओं में वसुधैव कुटुम्बकम का भाव रखते हुए संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानता है। हमारी संस्कृति जियो और जीने दो पर विश्वास करती है। भगवान बलराम कृषि क्षेत्र के पहले देवता हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए हम वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बलराम कृषि महोत्सव मनाये जा रहे हैं।

दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य
सीएम ने कहा, आज प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 65 लाख हैक्टेयर हो गया है, जो कि वर्ष 2002-03 से पहले मात्र 44 लाख हैक्टेयर था। पिछले ढाई साल में सिंचाई का रकबा 10 लाख हैक्टेयर से अधिक बढ़ चुका है। सीएम ने कहा, इसी वर्षाकाल के बाद किसानों को रात के साथ दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। दूध उत्पादन को वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर हमने 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

अब एक समान कानून से चलेगा मध्यप्रदेश
सीएम ने कहा, प्रदेश में अब एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का संकल्प पूरा हो रहा है। सब समान-सबको सम्मान ही हमारा भाव है। हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा से पास करवाया है। अब हमारा प्रदेश एक समान कानून से चलेगा। उन्होंने बताया कि यूसीसी के संबंधित सर्वे में साढ़े 3 करोड़ से अधिक लोगों को एसएमएस भेजे गए। इसके लिए 10 लाख से अधिक सुझाव मिले। सर्वे में 76 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम बहनों ने यूसीसी लागू करने का समर्थन किया।

अगले माह से मिलेगी सरकारी रोडवेज बसों की सौगात
सीएम ने कहा कि लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की सौगात मिल रही है। हर महीने रक्षाबंधन मनता है। अगले महीने से प्रदेश के नागरिकों को सरकारी रोडवेज बसों की सौगात मिलेगी। यह गरीब, किसानों के कल्याण का समय है। प्रदेश में गरीब-जरूरतमंदों को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी धार्मिक स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिंहस्थ: 2028 के आयोजन की तैयारियों के साथ ही ओंकारेश्वर धाम में भी 3 हजार करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

प्रदेश में बनेंगे 275 सांदीपनि विद्यालय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दो दिन बाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश को नए सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिलेगी। प्रदेश में पहले चरण में 275 सांदीपनि विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 136 बनकर तैयार हो चुके हैं और 105 विद्यालयों का लोकार्पण भी हो चुका है। दूसरे चरण में हम 200 नये सांदीपनि विद्यालय बनाएंगे।

हर घर तिरंगा अभियान
सीएम ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि आने वाले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान चलेगा और सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, मदनलाल ढींगरा जैसे सभी वीरों के बलिदान का स्मरण करें।

प्रमुख घोषणा
-खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना होगी। मूंदी से खंडवा के बीच नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

धान किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सीएम ने किया ऐलान

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 1

Post navigation

Previous: पेपरलीक रोकने कठोर कानून लाएंगे : PM
Next: आज की टॉप 10 न्यूज

Related Stories

neet paper leak fullproof speak pm modi
  • NATIONAL

पेपरलीक रोकने कठोर कानून लाएंगे : PM

aaptak.co.in1@gmail.com July 26, 2026
datia by election police officers action
  • NATIONAL

ECI के निर्देश पर दतिया में बड़ा फेरबदल

aaptak.co.in1@gmail.com July 26, 2026
cag report in mp health scam
  • NATIONAL

67 प्रतिशत स्टाफ की कमी, 3 साल तक गायब रहीं जरूरी दवाएं

aaptak.co.in1@gmail.com July 26, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
    - 27/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री राजा मुथुपांडी को सिल्वर मैडल जीतने पर दी बधाई
    - 27/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया ।
    - 27/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    - 27/07/2026
  • प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में AI और फिनटेक विथ एआई सर्टिफिकेट कोर्स की होगी नि: शुल्क पढ़ाई
    - 27/07/2026
  • श्रीरामानुज संस्कृत परिसर रीवा में नए शैक्षणिक सत्र से सभी पाठ्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
    - 27/07/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप 10 न्यूज
  • प्रदेश के किसानों को सौगात
  • पेपरलीक रोकने कठोर कानून लाएंगे : PM
  • ECI के निर्देश पर दतिया में बड़ा फेरबदल
  • 67 प्रतिशत स्टाफ की कमी, 3 साल तक गायब रहीं जरूरी दवाएं

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप 10 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2026
kisan samman nidhi
  • NATIONAL

प्रदेश के किसानों को सौगात

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2026
neet paper leak fullproof speak pm modi
  • NATIONAL

पेपरलीक रोकने कठोर कानून लाएंगे : PM

aaptak.co.in1@gmail.com July 26, 2026
datia by election police officers action
  • NATIONAL

ECI के निर्देश पर दतिया में बड़ा फेरबदल

aaptak.co.in1@gmail.com July 26, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.