Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • WORLD
  • ED: Illegal Batting apps Case-Google, Meta अधिकारी तलब
  • WORLD

ED: Illegal Batting apps Case-Google, Meta अधिकारी तलब

aaptak.news28@gmail.com July 19, 2025
google meta illegal batting apps case ed

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अवैध सट्टेबाजी ऐप्स मामले की अपनी जांच के तहत टेक दिग्गज कंपनियों मेटा और गूगल के प्रतिनिधियों को तलब किया है और उन्हें सोमवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए यहां पेश होने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोनों कंपनियों ने अभी तक इस घटनाक्रम पर न तो सार्वजनिक बयान के माध्यम से और न ही एजेंसी को अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ईडी अवैध सट्टेबाजी और जुए के लिंक होस्ट करने वाले कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की जांच कर रहा है, जिसमें विभिन्न इंटरनेट-आधारित सोशल मीडिया आउटलेट्स और ऐप स्टोर्स पर उनके लिए दिए गए विज्ञापनों के मामले भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, टेक दिग्गजों के प्रतिनिधियों ने जांचकर्ताओं को यह समझाने के लिए उनके समक्ष पेश होने का अनुरोध किया है कि ऐसे अवैध प्लेटफॉर्म “उनके सोशल मीडिया और संचार लिंक्स पर विज्ञापन कैसे दे पाते हैं”।

सूत्रों के अनुसार, इन मामलों में खेल और सिनेमा जगत की कुछ हस्तियां भी ईडी की जांच के घेरे में हैं, क्योंकि उनमें से कुछ से पहले ही पूछताछ हो चुकी है और कुछ अन्य को भी एजेंसी द्वारा जल्द ही तलब किए जाने की उम्मीद है।

इससे पहले ईडी ने आधिकारिक बयानों में आरोप लगाया था कि अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफ़ॉर्म निर्दोष लोगों की गाढ़ी कमाई को ठग रहे हैं और करोड़ों रुपये की कर चोरी और धन शोधन भी कर रहे हैं।

एजेंसी अवैध ट्रेडिंग और सट्टेबाजी प्लेटफ़ॉर्म में शामिल ‘डब्बा ट्रेडिंग ऐप्स’, जैसे वीमनी, वीएम ट्रेडिंग, स्टैंडर्ड ट्रेड्स लिमिटेड, आईबुल कैपिटल लिमिटेड, लोटसबुक, 11स्टार्स और गेमबेटलीग, की वित्तीय और परिचालन गतिविधियों की जाँच कर रही है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफ़ॉर्म व्हाइट-लेबल ऐप्स के ज़रिए संचालित होते थे और लाभ-साझाकरण के आधार पर एडमिन अधिकारों का आदान-प्रदान किया जाता था। उन्होंने कहा, डिजिटल और वित्तीय रिकॉर्ड के साथ पहचाने गए हवाला ऑपरेटरों और फंड संचालकों की भी जाँच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि ईडी ने इस साल 9 जनवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर के लसूड़िया पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर पीएमएलए के प्रावधानों के तहत भारतीय न्याय संहिता (पूर्व में आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अब तक की अपनी जांच में ईडी ने पाया है कि “वीमनी और 11स्टार्स के लाभार्थी मालिक विशाल अग्निहोत्री ने 5 प्रतिशत लाभ-साझाकरण समझौते पर लोटसबुक सट्टेबाजी प्लेटफ़ॉर्म के एडमिन अधिकार हासिल किए। बाद में उन्होंने ये अधिकार धवल देवराज जैन को हस्तांतरित कर दिए, जिससे 0.125 प्रतिशत लाभ उनके पास रहा, जबकि जैन के पास 4.875 प्रतिशत लाभ रहा।

उन्होंने कहा, धवल जैन ने अपने सहयोगी जॉन स्टेट्स उर्फ पांडे के साथ मिलकर एक व्हाइट-लेबल सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म विकसित किया और इसे 11Starss.in चलाने के लिए विशाल अग्निहोत्री को दिया और हवाला ऑपरेटर मयूर पाड्या उर्फ पाड्या नामक एक व्यक्ति ने सट्टेबाजी संचालन के लिए नकद-आधारित फंड ट्रांसफर और भुगतान का काम संभाला।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 79 वर्षीय व्यक्ति से ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटाले में 45 लाख की ठगी
Next: देपसांग, दौलत बेग ओल्डी तक जल्द तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग, सैन्य मूवमेंट होगी आसान

Related Stories

trump attack
  • WORLD

अमेरिकी राष्ट्रपति पर फिर हमला, पहले भी बाल-बाल बच निकले हैं ट्रंप

aaptak.news28@gmail.com April 26, 2026 0
strait of hormuz
  • WORLD

होर्मुज पर निर्णायक मूड में ट्रंप, 24 घंटों में 4 बड़े फैसले

aaptak.news28@gmail.com April 24, 2026 0
trump shares letter decribe india
  • WORLD

ट्रंप ने शेयर की भारत को नरक बताने वाली चिट्ठी, भारत-चीन पर लगाए ये आरोप

aaptak.news28@gmail.com April 23, 2026 0
  • सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    प्रदेश सरकार द्वारा एमपी बोर्ड के परी क्षा परिणाम में असफल हुए विधार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए द्वितीय परीक्षा का अवसर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुनः परीक्षा देने वाले विधार्थिय - 06/05/2026
  • सुशासन का है यह दौर, जिसका ओर है ना छोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जैसी नीयत होती है, वैसी ही बरकत होती है। हमारा प्रदेश आज देश में सुशासन के जरिए लोक कल्याण का पर्याय बन चुका है। लोक कल्याण के अवसर सबको मिलते हैं, लेकिन जो हृद - 06/05/2026
  • उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसान हितैषी नीतियों और मंडी बोर्ड की सक्रियता का परिणाम है कि कृषि उपज मंडी समिति चौरई की अपील पर माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा 64 कृषकों को उनके द्वारा विक् - 06/05/2026
  • प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों के लिए नई भूमि और उसका केनवास तैयार हो चुका है, अब हम उद्योगपतियों के साथ मिलकर योजनाओं और नीतियों के सहारे रंग भरने का काम कर रहे है - 06/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक श्री बंडारू ने की भेंट
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक श्री नरसिम्हा राव बंडारू तथा उपाध्यक्ष श्री नवीन कुमार ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में भेंट कर प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा संबं - 06/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
    - 06/05/2026
  • टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
    टीकमगढ़ जिले के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाही से शादी कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से घायल हुए एक युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचा - 06/05/2026
  • रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी श्री मकवाणा
    सिंहस्थ 2028 के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन के दृष्टिगत आज कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार, भोपाल में पुलिस, रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय समन्वय - 06/05/2026
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी पारदर्शिता और दक्षता -उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
    - 06/05/2026
  • जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि
    भोपाल के प्राकृतिक जलाशयों एवं आर्दभूमियों में जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। दुर्लभ पक्षी स्किमर (Indian Skimmer) का विगत कुछ महीनों से भोपाल के कलिया - 06/05/2026

Recent Posts

  • सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले, शुक्ल ACS गृह
  • जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति
  • कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब
  • पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत
  • इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

Screenshot_2026-05-07-00-35-15-07_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
  • Breaking News

सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले, शुक्ल ACS गृह

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
dpi bhopal
  • LIFESTYLE

जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
Cancer
  • LIFESTYLE

कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
tiger in panna
  • MP/CG

पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.