Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • हवाई किराया: 2019 में सिर्फ 1.63 करोड़, 2025 में खर्च किए 90.7 करोड़
  • BHOPAL
  • MP
  • NATIONAL

हवाई किराया: 2019 में सिर्फ 1.63 करोड़, 2025 में खर्च किए 90.7 करोड़

aaptak.news28@gmail.com December 3, 2025
cm mohan yadav with helicopter

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी हवाई यात्रा और हेलीकॉप्टर किराए पर खर्च लगातार बढ़ रहा है। मप्र विधानसभा में कांग्रेस के दो विधायकों प्रताप ग्रेवाल और पंकज उपाध्याय के सवाल के जवाब में राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी चौंकाने वाली है। वर्ष 2021 के मुकाबले 2025 में हवाई जहाज का किराया रिकॉर्ड पर पहुंच गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा में सवाल के जवाब में जो जानकारी दी है, उसमें बताया गया है कि सिर्फ 11 महीनों में एयरलाइंस को 90.7 करोड़ दिए गए। इसी तरह जनवरी 2021 से नवंबर 2025 के बीच हवाई जहाज के किराए पर 290 करोड़ खर्च किए गए, जबकि अकेले जनवरी से नवंबर 2025 के बीच प्राइवेट कंपनियों को 90.7 करोड़ दिए गए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में हवाई जहाज किराए पर 143 करोड़ खर्च हुए। मुख्यमंत्री ने माना कि 2019 में हवाई जहाज किराए पर खर्च सिर्फ 1.63 करोड़ प्रति वर्ष था, जो 2025 में बढ़कर 90.7 करोड़ प्रति वर्ष हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में, जनवरी 2024 से नवंबर 2025 के बीच एयरक्राफ्ट किराए पर 143 करोड़ खर्च हुए।

COVID के बहाने 2023 में किराया बढ़ा

विधानसभा में सवाल के जवाब ​में सरकार ने किराया बढ़ाने के कई कारण बताए हैं। इनमें COVID के बाद टूरिज्म में वृद्धि, एयरक्राफ्ट की डिमांड, COVID के कारण प्रोडक्शन पर असर, लोकसभा चुनाव के चलते डिमांड में बढ़ोतरी और फ्यूल और मेंटेनेंस महंगा होना शामिल है।

30 फीसदी तक बढ़ा हवाई जहाज ​का किराया

मध्य प्रदेश में हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर का किराया 30 फीसदी तक बढ़ गया। 2023 में किराया बढ़ाने के पीछे के कारण के आधार पर हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर की अलग-अलग कैटेगरी के किराए में 20% से 30% तक की बढ़ोतरी की गई। उदाहरण के लिए, वर्ष 2022-23 में 4.45 लाख रुपए प्रति घंटे का किराया वर्ष 2024 में बढ़कर 5.70 लाख रुपए प्रति घंटे हो गया। 3.50 लाख रुपए प्रति घंटे का किराया बढ़कर 4.75 लाख रुपए प्रति घंटे हो गया। कुछ कैटेगरी में हेलीकॉप्टर का किराया 5.29 लाख रुपए प्रति घंटे तक पहुंच गया।

सिर्फ एक हेलीकॉप्टर

मध्य प्रदेश सरकार के पास फिलहाल सिर्फ एक हेलीकॉप्टर है। चार साल पहले सरकारी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ था। विधायक पंकज उपाध्याय के सवाल के जवाब में दी गई जानकारी से पता चला कि सरकार के पास अभी सिर्फ एक ही उड़ने लायक हेलीकॉप्टर मौजूद है।

लीज के बजाय किराए पर बढ़ी निर्भरता

मध्य प्रदेश में सरकारी एयरक्राफ्ट मई 2021 में क्रैश हुआ था और ग्वालियर एयरबेस पर खड़ा है और उड़ने लायक नहीं है। इस दौरान खर्चे बढ़ते रहे और सरकार लीज पर लिए गए हवाई जहाज के बजाय किराए के हवाई जहाज पर निर्भर रही।

विधानसभा में पेश पेश किए गए डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि किराए के हवाई जहाज पर निर्भरता बढ़ती रही, जबकि सरकारी एयरक्राफ्ट की हालत खराब होती गई। इसी वजह से हवाई जहाज का बेड़ा छोटा होता गया, किराया बढ़ता गया, और प्राइवेट कंपनियों पर खर्च तेज़ी से बढ़ता गया।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नई व्यवस्था: पोर्टल के जरिए होंगे ग्रामीण कॉलोनियों का रजिस्ट्रेशन
Next: BJP MLA का दावा, SIR के दौरान 1200 लोग मिले संदिग्ध

Related Stories

taragiri indian navay
  • NATIONAL

‘तारागिरी’ नेवी में कमीशन के लिए तैयार, स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट सहित इन खूबियों से लैस

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
inquary commission in mp
  • MP
  • BHOPAL

जांच आयोगों की रिपोर्ट सालों से राज्य सरकार के पास लंबित

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
ramniwas rawat & mukesh melhotra
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

कांग्रेस विधायक मेल्होत्रा को राहत, लेकिन ये रहेगी शर्त

aaptak.news28@gmail.com March 19, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा से की भेंट
    - 21/03/2026
  • लोकतंत्र में अखबार जनता के होते हैं हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में अखबार जनता के हितैषी की भूमिका निभाते हैं। राजस्थान पत्रिका ने भी विभिन्न संस्करणों के प्रकाशन के माध्यम से जनता के प्रति सरोकारों का निर्वह - 21/03/2026
  • एआई आधारित तकनीक से नागरिक सेवाएँ होंगी अधिक तेज, पारदर्शी एवं डेटा आधारित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सुशासन एवं विकास को नई गति देने और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही मध्यप्रदेश स्टेट - 21/03/2026
  • देश के दिल और असीम विकास अवसरों के केन्द्र मध्यप्रदेश से जुड़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान जुड़वा भाइयों की तरह हैं। दोनों राज्य मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत तैयार कर रहे हैं। हम सिर्फ विरासतों और विविधताओं के ह - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की भेंट
    - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक पर्व गणगौर तीज की दीं मंगलकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य के प्रतीक लोक पर्व 'गणगौर तीज' की सभी माताओं-बहनों को मंगलकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां गौरी और भगवान शिव की कृपा से सबके जीवन म - 21/03/2026
  • विश्व वानिकी दिवस पर लें वनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से वनों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वन हम नागरिकों के अस्तित्व और अर्थव्यवस् - 21/03/2026
  • महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस
    अशोकनगर जिले के थाना शाढौरा में 11 वर्षीय मासूम बच्‍ची का 15 सितंबर 2024 को दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड तथ - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जयपुर में इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश में उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों से वन-टू.-वन चर्चा की।
    - 21/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी काशी और देश की सांस्कृतिक - 21/03/2026

Recent Posts

  • 300 करोड़ के साथ धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस की नई किंग, ‘KGF 2’ को पीछे छोड़ा
  • मिडिल ईस्ट वॉर: ईरान के खिलाफ ट्रंप और नेतन्याहू का ‘डबल गेम’!
  • ‘तारागिरी’ नेवी में कमीशन के लिए तैयार, स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट सहित इन खूबियों से लैस
  • ईरान की नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला, रेडिएशन का खतरा
  • जांच आयोगों की रिपोर्ट सालों से राज्य सरकार के पास लंबित

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

dhurandhar-2 film
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT

300 करोड़ के साथ धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस की नई किंग, ‘KGF 2’ को पीछे छोड़ा

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
us_iran war_ trump_netanyahu duble game
  • WORLD

मिडिल ईस्ट वॉर: ईरान के खिलाफ ट्रंप और नेतन्याहू का ‘डबल गेम’!

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
taragiri indian navay
  • NATIONAL

‘तारागिरी’ नेवी में कमीशन के लिए तैयार, स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट सहित इन खूबियों से लैस

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
us Israel attack Irans Natanz nuclear facility
  • WORLD

ईरान की नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला, रेडिएशन का खतरा

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.