Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • दतिया: BJP जीती तो मोहन-खंडेलवाल, INC जीती तो पटवारी-संगठन की बढ़ेगी ताकत
  • POLITICS/ADMIN
  • BHOPAL
  • Gwalior
  • MP/CG
  • NATIONAL

दतिया: BJP जीती तो मोहन-खंडेलवाल, INC जीती तो पटवारी-संगठन की बढ़ेगी ताकत

aaptak.co.in1@gmail.com August 2, 2026
datia by election result today

दतिया उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। भाजपा की जीत से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की राजनीति को मजबूती मिल सकती है, जबकि कांग्रेस की जीत जीतू पटवारी और पार्टी संगठन के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। प्रदेश की हाईप्रोफाइल दतिया सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम 3 अगस्त को आएंगे। इस सीट के नतीजे प्रदेश की राजनीति में सिर्फ एक सीट का फैसला नहीं करेंगे, बल्कि बीजेपी-कांग्रेस के संगठन और प्रदेश के कई बड़े नेताओं की आगे की राजनीति पर भी असर डाल सकता है। सबसे ज्यादा नजर पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर है।

दरअसल, दतिया लंबे समय से नरोत्तम का सियासी गढ़ रहा है, लेकिन 2023 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा ने इस उपचुनाव में उन्हें रिप्लेस कर आशुतोष तिवारी को मौका दिया। भाजपा जीते या कांग्रेस, नतीजे नरोत्तम की राजनीतिक ताकत और पार्टी में उनकी आगे की भूमिका तय करेंगे। भाजपा के लिए यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बड़ी चुनावी परीक्षा भी होगी। कांग्रेस के लिए नतीजा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व, संगठन की ताकत और 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संकेत देगा।

यदि भाजपा जीती तो?
भाजपा की जीत का पहला सियासी संदेश पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के टिकट बदलाव से जुड़ा होगा। पार्टी दावा कर सकेगी कि दतिया किसी एक नेता का नहीं, बल्कि भाजपा संगठन का गढ़ है। टिकट बदलाव के बाद स्थानीय असंतोष की चर्चाएं भी सामने आईं। जानकार मानते हैं कि भाजपा सीट जीतती है, तो पार्टी कह सकेगी कि उम्मीदवार बदलने के बाद भी उसका संगठन और वोट आधार कायम है, इसका असर भविष्य के टिकट फैसलों पर पड़ सकता है। पार्टी दूसरी सीटों पर बड़े या स्थापित चेहरों को बदलने जैसे कठिन फैसले लेने में ज्यादा सहज हो सकती है।

भाजपा जीत यही नहीं नरोत्तम के लिए राजनीतिक संभावनाओं से भी जुड़ी होगी। पहली, उनके बिना भी भाजपा उनका पुराना गढ़ जीत सकती है यानी दतिया में पार्टी की ताकत किसी एक चेहरे पर निर्भर नहीं है। दूसरी, यदि टिकट नहीं मिलने के बावजूद वे चुनाव में सक्रिय रहे और पार्टी जीतती है, तो संगठन और चुनाव प्रबंधन में उनकी भूमिका मजबूत होगी। ऐसी स्थिति में राज्यसभा, राष्ट्रीय राजनीति, संगठन या चुनाव प्रबंधन में बड़ी भूमिका के लिए उनकी दावेदारी की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद दतिया उपचुनाव डॉ. मोहन यादव की बड़ी चुनावी परीक्षाओं में एक होगा। पार्टी जीतती है, तो इसे उनके नेतृत्व में अहम चुनावी सफलता माना जाएगा। पार्टी यह संदेश दे सकेगी कि सरकार के कामकाज और संगठन के साथ मुख्यमंत्री का तालमेल चुनावी मैदान में भी दिख रहा है। इससे पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व में सीएम का राजनीतिक कद बढऩा लाजिमी है। 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से पहले यह जीत उनके नेतृत्व के लिए अहम साबित होगी। वहीं हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद ये पहला उपचुनाव है। जीत मिलने पर इसे उनके नेतृत्व में संगठन की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जाएगा। टिकट बदलाव और स्थानीय असंतोष जैसी चुनौतियों के बीच प्रदेश संगठन चुनाव में सफल रहा तो सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का दावा मजबूत होगा। इसका असर 2028 चुनाव की तैयारियों पर पड़ सकता है। संगठनात्मक फैसलों में खंडेलवाल की भूमिका बढऩा तय है। टिकट चयन से लेकर कमजोर सीटों की रणनीति तक उन्हें ज्यादा राजनीतिक स्पेस मिल सकता है।

कांग्रेस ने दतिया में किसान, ओबीसी और स्थानीय मुद्दों के साथ सतारुढ़ भाजपा के अंदरूनी असंतोष को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद हार हुई तो इस रणनीति के असर पर सवाल उठेंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के लिए भी नतीजा अहम होगा। कांग्रेस यदि भाजपा के टिकट बदलाव और स्थानीय असंतोष का फायदा नहीं उठा पाती है, तो संगठन, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति की समीक्षा का दबाव बढ़ सकता है। 2028 से पहले पार्टी को यह देखना होगा कि सरकार विरोधी मुद्दों को वोट में बदलने के लिए संगठन में कहां बदलाव की जरूरत है।

यदि कांग्रेस जीती तो?
दतिया उपचुनाव कांग्रेस जीतती है, तो पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने के भाजपा के फैसले पर सवाल उठना लाजिमी है। विपक्ष कहेगा कि नरोत्तम के बिना भाजपा अपना पुराना गढ़ नहीं बचा सकी। एक पक्ष टिकट बदलाव को हार की वजह बताएगा। ये भी आरोप लगेंगे कि भाजपा ने अपना मजबूत स्थानीय चेहरा खो दिया। दूसरा यदि नरोत्तम का स्थानीय प्रभाव अब भी पहले जैसा मजबूत है, तो उनके समर्थन से नए उम्मीदवार को भी फायदा मिलना चाहिए था।

जानकारों की मानें तो कांग्रेस की जीत सत्तारुढ़ भाजपा के लिए किसी राजनीतिक झटके से कम नहीं होगी। भाजपा सत्ता में है, ऐसे में सीट नहीं बचा पाना विपक्ष को सरकार के खिलाफ राजनीतिक हथियार का काम करेगा। हालांकि, एक उपचुनाव के परिणाम को पूरे प्रदेश के जनमत के रूप में देखना जल्दबाजी होगी, लेकिन विपक्ष इसे 2028 के लिए सरकार विरोधी नरेटिव बनाने में इस्तेमाल करेगा। हेमंत खंडेलवाल के लिए भाजपा की हार संगठनात्मक चुनौती साबित होगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी शुरुआती बड़ी चुनावी परीक्षाओं में है। विपक्ष इसे उनके नेतृत्व में संगठन की चुनावी असफलता के रूप में पेश करेगा। पार्टी में टिकट चयन, बूथ प्रबंधन और स्थानीय गुटबाजी को लेकर सवाल उठ सकते हैं।

वहीं कांग्रेस की जीत का सीधा सियासी नफा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को मिल सकता है। लगातार चुनावी चुनौतियों के बीच दतिया जैसी हाई-प्रोफाइल सीट जीतना उनके नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि होगी। इससे संगठन पर उनकी पकड़ मजबूत होगी। साथ ही 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की दशा और दिशा तय करने में यह उपचुनाव अहम साबित होगा।

दतिया उपचुनाव के सियासी मायने

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CWG सिल्वर मेडलिस्ट यामिनी और अजय को 25 लाख इनाम, सरकारी नौकरी
Next: उपचुनाव: MP और बिहार में BJP को झटका, गुजरात में राहत

Related Stories

today top news aaptak
  • Today Top-10 News

मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
bjp & congress chanda
  • NATIONAL

चुनावी राज्यों में BJP को INC से 7 गुना ज्यादा चंदा

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
ps health sukhveer singh
  • MP/CG

सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर

aaptak.co.in1@gmail.com September 7, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पद्मश्री श्री सम्मानित श्री लोहिया ने की सौजन्य भेंट
    अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नई दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। उन् - 18/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा से की सौजन्य भेंट
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यहाँ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके कार्यालय मेँ सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्र - 18/09/2026
  • सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली के यशोभूमि स्थित सेमीकॉन इंडिया 2026 में मध्यप्रदेश पवेलियन का भ्रमण कर सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपन - 18/09/2026
  • ट्राईबल हीलर्स अब बनेंगे पारम्परिक ज्ञान के ‘मास्टर ट्रेनर्स‘: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 18/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को देंगे स्कूटी की सौगात
    - 18/09/2026
  • राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह ने सनातन संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन से पहले अपनी कलम और कविताओं के बल पर मध्यप्रदेश के जनजातीय महानायक अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने ब्रिटिश सत्ता - 18/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह को अर्पित की श्रद्धांजलि 
    - 18/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा की जयंती पर किया नमन
    - 18/09/2026
  • जाति प्रमाणपत्र से संबंधित शिकायत पर सतर्कता शाखा की कार्रवाई
    - 18/09/2026
  • मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश
    - 18/09/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप खबरें
  • आज की टॉप 50 खबरें
  • आज की टॉप 50 न्यूज
  • आज की टॉप 50 खबरें
  • आज की टॉप 50 खबरें

Recent Comments

  1. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  2. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 18, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 17, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com September 16, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 15, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.