नई दिल्ली। जनगणना 2026/2027 के स्व-गणना (self-enumeration) पोर्टल पर अरुणाचल प्रदेश के एक शहर को चीन के क्षेत्र के रूप में दिखाए जाने की तकनीकी गड़बड़ी को सरकार ने ठीक कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सियांग जिले के पासीघाट शहर को पोर्टल पर चीन के ‘मेदोग’ (Medog) के रूप में गलत तरीके से दिखाया गया था। यह चूक सेवानिवृत्त भारतीय वायु सेना (IAF) के अधिकारी मोहोंटो पांगिंग पाओ (Mohonto Panging Pao) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उजागर की, जिसके बाद यह मामला सामने आया।
भारत के महापंजीयक (Registrar General of India) ने पुष्टि की कि मानचित्र सेवा प्रदाता (map service provider) के साथ इस मुद्दे को उठाया गया और उसी दिन (18 अप्रैल) इसे तुरंत ठीक कर दिया गया।
यह गड़बड़ी ऐसे समय में सामने आई, जब अरुणाचल प्रदेश सहित कुछ राज्यों में डिजिटल जनगणना के लिए 16 अप्रैल से 15 दिवसीय स्व-गणना प्रक्रिया चल रही है।
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है, और इस तरह की मैपिंग त्रुटियों के बाद सरकार ने संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।
