Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • प्रदेश के किसानों को सौगात
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

प्रदेश के किसानों को सौगात

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2026
kisan samman nidhi

-खंडवा में होगी पुलिस बटालियन की स्थापना, मूंदी से खंडवा रोड बनेगा शीघ्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेश के 82 लाख 70 हजार से अधिक किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 3308 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। सीएम ने उन्नत कृषि पर केंद्रित प्रदर्शनी भी देखी।

सीएम ने कहा, सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती-किसानी को लाभदायी बनाने और कृषि को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव केवल एक आयोजन न होकर किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोडऩे का व्यापक अभियान है। सीएम ने कहा कि खंडवा की बात ही अलग है। अतीत का खानदेश अब कई खासियतों के लिए मशहूर है। यहाँ की काली मिट्टी फसलों के लिए सोने जैसी है। इसीलिए यहां की फसलें भी सोने के भाव बिकती हैं।

खंडवा जिले के हर खंड में किसानों की मेहनत से खुशहाली है। बात खेती-किसानी की हो, या जल और पर्यावरण बचाने की, खंडवा हर मामले में अव्वल है। यहां के परिश्रमी किसानों ने अपनी उद्यमशीलता और नवाचारों से पूरे देश और प्रदेश में खेती का एक अलग ही स्टैंडर्ड मॉडल सेट किया है। सीएम ने कहा कि किसानों के प्रति हमारी सरकार के मन में अगाध श्रद्धा और सम्मान है। किसान भाइयों को आज एक साथ 4000 रुपए सम्मान निधि के रूप में उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं।

किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प
सीएम ने कहा, आज पूरी दुनिया भारत की क्षमताओं को पहचानती है। भारत वह देश है, जो अपनी परम्पराओं में वसुधैव कुटुम्बकम का भाव रखते हुए संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानता है। हमारी संस्कृति जियो और जीने दो पर विश्वास करती है। भगवान बलराम कृषि क्षेत्र के पहले देवता हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए हम वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बलराम कृषि महोत्सव मनाये जा रहे हैं।

दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य
सीएम ने कहा, आज प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 65 लाख हैक्टेयर हो गया है, जो कि वर्ष 2002-03 से पहले मात्र 44 लाख हैक्टेयर था। पिछले ढाई साल में सिंचाई का रकबा 10 लाख हैक्टेयर से अधिक बढ़ चुका है। सीएम ने कहा, इसी वर्षाकाल के बाद किसानों को रात के साथ दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। दूध उत्पादन को वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर हमने 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

अब एक समान कानून से चलेगा मध्यप्रदेश
सीएम ने कहा, प्रदेश में अब एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का संकल्प पूरा हो रहा है। सब समान-सबको सम्मान ही हमारा भाव है। हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा से पास करवाया है। अब हमारा प्रदेश एक समान कानून से चलेगा। उन्होंने बताया कि यूसीसी के संबंधित सर्वे में साढ़े 3 करोड़ से अधिक लोगों को एसएमएस भेजे गए। इसके लिए 10 लाख से अधिक सुझाव मिले। सर्वे में 76 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम बहनों ने यूसीसी लागू करने का समर्थन किया।

अगले माह से मिलेगी सरकारी रोडवेज बसों की सौगात
सीएम ने कहा कि लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की सौगात मिल रही है। हर महीने रक्षाबंधन मनता है। अगले महीने से प्रदेश के नागरिकों को सरकारी रोडवेज बसों की सौगात मिलेगी। यह गरीब, किसानों के कल्याण का समय है। प्रदेश में गरीब-जरूरतमंदों को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी धार्मिक स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिंहस्थ: 2028 के आयोजन की तैयारियों के साथ ही ओंकारेश्वर धाम में भी 3 हजार करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

प्रदेश में बनेंगे 275 सांदीपनि विद्यालय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दो दिन बाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश को नए सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिलेगी। प्रदेश में पहले चरण में 275 सांदीपनि विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 136 बनकर तैयार हो चुके हैं और 105 विद्यालयों का लोकार्पण भी हो चुका है। दूसरे चरण में हम 200 नये सांदीपनि विद्यालय बनाएंगे।

हर घर तिरंगा अभियान
सीएम ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि आने वाले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान चलेगा और सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, मदनलाल ढींगरा जैसे सभी वीरों के बलिदान का स्मरण करें।

प्रमुख घोषणा
-खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना होगी। मूंदी से खंडवा के बीच नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

धान किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सीएम ने किया ऐलान

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पेपरलीक रोकने कठोर कानून लाएंगे : PM
Next: आज की टॉप 10 न्यूज

Related Stories

today top news aaptak
  • Today Top-10 News

मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
bjp & congress chanda
  • NATIONAL

चुनावी राज्यों में BJP को INC से 7 गुना ज्यादा चंदा

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
ps health sukhveer singh
  • MP/CG

सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर

aaptak.co.in1@gmail.com September 7, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 के दौरान तकनीक, नवाचार और प्रदेश के नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने ब्रिलियंट क - 11/09/2026
  • प्रदेश में "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 11/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सागर जिले में कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शाहगढ़ के ग्राम सिमरिया उवरी में प्रशासन और राजस्व टीम ने का - 11/09/2026
  • किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा सागर जिले में हुई दु:खद घटना और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब - 11/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दिव्यांग बच्चों ने भेंट कीं भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिव्यांग बच्चों ने मिट्टी से बनाई भगवान श्री गणेश जी की मिट्टी की सुंदर प्रतिमाएं भेंट कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन सुंदर और पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा - 11/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ऐतिहासिक ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि 11 सितंबर, 1893 को हुई वि - 11/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक, डॉ. मोहन भागवत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि के संकल्प के - 11/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, भूदान आंदोलन के प्रणेता, भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भूमिहीनों को भूमि उपल - 11/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छायावाद की सुप्रसिद्ध कवयित्री, पद्म विभूषण महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि ‘मैं नीर भरी दुःख क - 11/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सुप्रसिद्ध रचनाकार गजानन माधव मुक्तिबोध की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गजानन माधव मुक्तिबोध की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मुक्तिबोध जी ने ‘ब्रह्मराक्षस’ और ‘चाँद का मुँह टेढ़ा है - 11/09/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप खबरें
  • आज की टॉप 50 न्यूज
  • आवासीय भूखंडों पर मॉल-होटल, 7 दिन में दिखानी होगी अनुमति, वरना बीएमसी का चलेगा डंडा
  • मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें
  • चुनावी राज्यों में BJP को INC से 7 गुना ज्यादा चंदा

Recent Comments

  1. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  2. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

brics summit 2026 new delhi
  • Breaking News

आज की टॉप खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 11, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com September 10, 2026
jabalpur high court
  • Breaking News

आवासीय भूखंडों पर मॉल-होटल, 7 दिन में दिखानी होगी अनुमति, वरना बीएमसी का चलेगा डंडा

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
today top news aaptak
  • Today Top-10 News

मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.