Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • BUSSINESS
  • India कम हो सकती हैं पेट्रोल—डीज़ल की कीमतें
  • BUSSINESS

India कम हो सकती हैं पेट्रोल—डीज़ल की कीमतें

aaptak.news28@gmail.com July 17, 2025
petrol diesel rate

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें कम हो सकती हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 65 डॉलर प्रति बैरल पर बनी रहती है, तो अगले 2-3 महीनों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कमी की उम्मीद की जा सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय मंत्री पुरी ने दिल्ली में आयोजित ‘एनर्जी डायलॉग 2025’ में यह बात कही। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिर स्थिति पर निर्भर करता है। अगर ईरान-इज़राइल तनाव जैसी कोई बड़ी भू-राजनीतिक घटना घटती है, तो स्थिति बदल सकती है।

दरअसल, हाल ही में तेल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई हैं, जिससे तेल विपणन कंपनियों का मुनाफा बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कमी कर सकती है।
क्रेडिट: मदीवार अजीत कुमार

पेट्रोल पर कंपनियों को 15 रुपए प्रति लीटर तक का फायदा

रेटिंग एजेंसियों के अनुसार, वर्तमान में तेल कंपनियां पेट्रोल पर 12-15 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6.12 रुपए प्रति लीटर का मुनाफा कमा रही हैं। इसके बावजूद तेल कंपनियों ने पिछले एक साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं की है।

कई महीनों से ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि तेल कंपनियां कीमतें कम करेंगी। हालांकि, सरकार ने अप्रैल में उत्पाद शुल्क में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। इसी बहाने कंपनियां कीमतें कम करने से बच रही थीं। लंबे समय से तेल कंपनियां घाटे का हवाला देकर कीमतों में कटौती से बचती रही हैं।

केंद्र पेट्रोल पर लगभग 22 रुपए प्रति लीटर टैक्स ले रहा है। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 21.90 रुपए प्रति लीटर टैक्स लेती है। दिल्ली सरकार 15.40 रुपए प्रति लीटर वैट लेती है। कुल टैक्स 37.30 रुपए प्रति लीटर है। केंद्र सरकार डीजल पर 17.80 रुपए प्रति लीटर लेती है। दिल्ली सरकार वैट के रूप में 12.83 रुपए प्रति लीटर ले रही है।

दोनों को मिलाकर कुल कर 30.63 रुपए प्रति लीटर है। देश में प्रति व्यक्ति पेट्रोल की औसत मासिक खपत 2.80 लीटर और डीजल की 6.32 लीटर प्रति माह है। इसका मतलब है कि वे हर महीने पेट्रोल पर 104.44 रुपए और डीजल पर 193.58 रुपए कर चुकाते हैं। दोनों को मिलाकर यह राशि 298 रुपए प्रति माह होती है।

देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में

वर्तमान में देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.46 रुपए प्रति लीटर है। इसके बाद केरल में यह 107 रुपए प्रति लीटर, मध्य प्रदेश में 106 रुपए प्रति लीटर और बिहार में 105 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, आंध्र प्रदेश में डीजल की कीमत 96 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमतों को 2010 में वैश्विक बाजार से जोड़कर नियंत्रणमुक्त कर दिया गया था और डीजल की कीमतों को 2014 में नियंत्रणमुक्त कर दिया गया था।

देश में पेट्रोल की वार्षिक खपत 47.5 अरब लीटर है। देश में पेट्रोल की वार्षिक खपत 47.5 अरब लीटर है, यानी प्रति व्यक्ति वार्षिक खपत 33.7 लीटर है। डीजल की वार्षिक खपत 107 अरब लीटर है, यानी प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष 75.88 लीटर। यानी पेट्रोल और डीजल की प्रति व्यक्ति वार्षिक खपत 109.6 लीटर या प्रति माह 9.13 लीटर है। यह खपत सालाना 10.6% की दर से बढ़ रही है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AI Plane Crash: कैप्टन पर आरोप लगाने वाली WSJ रिपोर्ट की निंदा
Next: Data Leak: Uidai करेगा आधार डेटा सुरक्षा उल्लंघन की समीक्षा

Related Stories

upi trasation
  • BUSSINESS

डिजिटल ट्रांजेक्शन में बड़ा इजाफा, कैश पेमेंट को छोड़ा पीछे

aaptak.news28@gmail.com April 23, 2026 0
imf report in indian economy
  • BUSSINESS

US टैरिफ कम, IMF ने माना भारत का लोहा, ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

aaptak.news28@gmail.com April 14, 2026 0
gold researve in world
  • BUSSINESS

भारतीयों के पास दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा गोल्ड, ये देश छूटे पीछे

aaptak.news28@gmail.com April 11, 2026 0
  • प्रदेश में जल संरक्षण के कार्यों में श्रमदान कर मनेगा गंगा दशहरा
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान और भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। मुख्यमंत्री डॉ. याद - 24/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धावक गुरिंदरवीर सिंह को दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धावक गुरिंदरवीर सिंह को एथलेटिक्स फेडरेशन कप में 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मु - 24/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद करतार सिंह सराभा का किया स्मरण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, करतार सिंह सराभा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि श्री सिंह ने मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में मातृ - 24/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाघ के हमले से महिला की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत ग्राम खेरवा टोला, जिला उमरिया में बाघ के हमले में एक महिला की मृत्यु और कुछ नागरिकों के घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया। उल्लेखनीय - 24/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सिंगरौली के सूर्या भवन में पौध-रोपण किया।
    - 24/05/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
  • 9 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम
  • स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा एआई
  • CJI की टिप्पणी के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी, 5 दिनों में 60 लाख फॉलोअर्स
  • तबादलों से खुला बैन, 1 जून से हो सकेंगे ट्रांसफर

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 24, 2026 0
Price hike
  • NATIONAL

9 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम

aaptak.news28@gmail.com May 23, 2026 0
students Dropout in news
  • MP/CG

स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा एआई

aaptak.news28@gmail.com May 21, 2026 0
conkroch janta party
  • NATIONAL

CJI की टिप्पणी के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी, 5 दिनों में 60 लाख फॉलोअर्स

aaptak.news28@gmail.com May 20, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.