Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • मप्र में पेट्रोल 14, डीजल 5 रुपए ज्यादा महंगा
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

मप्र में पेट्रोल 14, डीजल 5 रुपए ज्यादा महंगा

aaptak.co.in1@gmail.com May 16, 2026
Petrol price hike

भोपाल। अमेरिका—ईरान जंग के बाद वैश्विक मार्केट में क्रूड की कीमतें आसमान छू रही हैं। करीब तीन महीने से पश्चिम एशिया में जंग के कारण होर्मुज स्ट्रेट से आवागमन प्रभावित होने के कारण ईंधन संकट बढ़ता जा रहा है। इससे दुनिया के अन्य देशों के साथ भारत भी अछूता नहीं है। हाल ही में पेट्रोलियम कंपनियों ने 3—3 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि कंपनियों को तगड़ा घाटा उठाना पड़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब ऐसे में देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से आम जनता पर महंगाई का भार भी पड़ना शुरू हो गया है। इसी के साथ देशभर में पेट्रोल की कीमतें जहां 110 रुपए से अधिक पहुंच गई हैं, वहीं डीजल भी कई राज्यों में 100 रुपए के करीब पहुंच गया है।

हालांकि, राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग—अलग हैं। 15 मई से नई कीमतें लागू हो गई। मध्य प्रदेश में यह कीमतें 3.50 रुपए तक बढ़ी है। पांढुर्णा-मंडला में पेट्रोल सबसे महंगा है। रेट 111.29 रुपए प्रति लीटर तक है। वहीं, मैहर, अलीराजपुर और अनूपपुर में डीजल 96.50 रुपए लीटर तक पहुंच गया है। आलम यह है कि मध्य प्रदेश में पिछले 5 साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ी हैं। 9 महीने पहले लोकसभा में प्रस्तुत रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई थी। अब फिर से दाम में बढ़ोतरी की गई है।

राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देखें तो सबसे ज्यादा दरें मप्र में हैं। आंकड़ों की माने तो मप्र में अन्य राज्यों के मुकाबले पेट्रोल-डीजल के रेट 2 से 14 रुपए तक ज्यादा हैं। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल 2 रुपए तक सस्ता है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमतें 8 रुपए तक कम है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 14 और डीजल 5 रुपए प्रतिलीटर तक कम कीमत पर मिल रहा है। गुजरात में पेट्रोल 13 और डीजल 3 रुपए तक सस्ता है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के रेट 4 से 5 रुपए तक कम है।

मप्र में सबसे ज्यादा क्यों महंगा है पेट्रोल—डीजल

मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मप्र में वैट ज्यादा है। यहां पेट्रोल पर 30 और डीजल पर 19 प्रतिशत तक टैक्स वसूला जा रहा है। जहां तक उत्तर प्रदेश की है तो वहां पेट्रोल पर 22 और डीजल पर 12 प्रतिशत ही वैट है। यानी, 10 से 11 प्रतिशत का अंतर आ रहा है। इस तरह महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी टैक्स कम है। इस वजह से प्रदेश में सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि पेट्रोल पंप भी वीरान है। खासकर उप्र से कनेक्ट होने वाले सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, मऊगंज, रीवा, सिंगरौली, अशोकनगर में ज्यादा असर है।

देश के प्रमुख राज्यों में पेट्रोल—डीजल की दरें
16 मई 2026 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। देश के कई हिस्सों में अब पेट्रोल की कीमत ₹100 के पार निकल गई है।

देश के प्रमुख शहरों/राज्यों में आज की अनुमानित दरें (प्रति लीटर)
दिल्ली: पेट्रोल ₹97.77, डीजल ₹90.67
मुंबई: पेट्रोल ₹106.68, डीजल ₹93.14
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹90+
चेन्नई: पेट्रोल ₹103.67, डीजल ₹95.25
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.50, डीजल ₹95+
जयपुर: पेट्रोल ₹104.65, डीजल ₹90+
बैंगलोर: पेट्रोल ₹102.96, डीजल ₹90+
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87+

मध्यप्रदेश: पेट्रोल ₹111.28, डीजल ₹96.49
भोपाल: पेट्रोल: ₹109.71 डीजल: ₹94.88
इंदौर: पेट्रोल: ₹109.86 डीजल: ₹95.06
ग्वालियर: पेट्रोल: ₹110.02 डीजल: ₹95.19
जबलपुर: पेट्रोल: ₹110.10 डीजल: ₹95.28
उज्जैन: पेट्रोल: ₹110.16 डीजल: ₹95.34
सागर: पेट्रोल ₹110.34 डीजल ₹95.47
अलीराजपुर: पेट्रोल ₹111.28 डीजल ₹96.50
रीवा/सतना: पेट्रोल ₹111.28 डीजल ₹96.49

सबसे सस्ता पेट्रोल: अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।

सबसे महंगा: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दरें सबसे अधिक हैं।

मूल्य निर्धारण: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, स्थानीय वैट (VAT) और फ्रेट चार्जेस के कारण दरों में राज्य-दर-राज्य अंतर होता है।

दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला, तेल-गैस की कीमतें में लगी आग

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
Next: आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

Related Stories

bjp mp return award
  • NATIONAL

नेताजी पर टिप्पणी की सजा! सांसद से BJP ने वापस लिया अवॉर्ड

aaptak.co.in1@gmail.com August 13, 2026
britain-war-loan-sehore-ruthia-family-109-year-old-claim
  • WORLD

ब्रिटिश सरकार ने मांगे 109 साल पुराने वॉर लोन के सबूत

aaptak.co.in1@gmail.com August 6, 2026
pm modi meet shivraj datia election
  • POLITICS/ADMIN

दतिया, बांकीपुर में हार पर BJP में घमासान, पूर्व CM से मिले PM

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
  • आज के दौर का भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज के दौर का भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नक्सलमुक्त होने के बाद की स्वतंत्रता की वर्षगांठ विशेष आनंद का कारण बनी है। मुख् - 15/08/2026
  • देशभक्ति, कर्तव्य और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान हैं सेवा पदक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वाधीनता दिवस-2026 के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक, सराहनीय सेवा के लिए र - 15/08/2026
  • राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का रविवार को होगा समापन
    राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप (रैंकिंग) के तृतीय संस्करण का समापन रविवार, 16 अगस्त को सुबह 11 बजे भोपाल के बोट क्लब में होगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. - 15/08/2026
  • प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
    प्रदेश में 80वॉ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण क - 15/08/2026
  • स्वाधीनता दिवस पर मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वाधीनता दिवस 2026 पर प्रदेशवासियों के लिए एक और खुशखबरी भी आई है। उन्होंने बताया कि माधव टाइगर रिज़र्व (शिवपुरी) में बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया ह - 15/08/2026
  • समानता के मूल भाव और एक देश-एक विधान-एक निशान के विचार को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से लागू की जा रही समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इससे पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन हुआ। ध्वजारोहण के बाद र - 15/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक किए प्रदान
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल परेड मैदान पर पदक अलंकरण समारोह में पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्‍ट्र‍पति द्वारा प्रदत्‍त पदक - 15/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में किया ध्वजारोहण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय - 15/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक में किया शहीदों को नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर सपूतों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लास्ट पोस्ट की धुन पर शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित किया। - 15/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक के निधन पर जताया दु:ख
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पनागर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री नरेन्द्र त्रिपाठी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक स्व. श्री नरेन्द्र त्रिपाठी को - 15/08/2026

Recent Posts

  • ऑपरेशन सिंदूर का सीक्रेट, पहली बार सामने आई अहम जानकारी
  • आज की टॉप 50 न्यूज
  • आज की टॉप न्यूज
  • नेताजी पर टिप्पणी की सजा! सांसद से BJP ने वापस लिया अवॉर्ड
  • रिपोर्ट : लोकसभा में सिर्फ 19 %, राज्यसभा में 39.17% हो सका कामकाज

Recent Comments

  1. Brandoncah on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  2. NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा - AapTak on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  3. Antoniomop on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

opration_sindoor_pak1
  • WORLD

ऑपरेशन सिंदूर का सीक्रेट, पहली बार सामने आई अहम जानकारी

aaptak.co.in1@gmail.com August 15, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com August 15, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com August 14, 2026
bjp mp return award
  • NATIONAL

नेताजी पर टिप्पणी की सजा! सांसद से BJP ने वापस लिया अवॉर्ड

aaptak.co.in1@gmail.com August 13, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.