Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • NATIONAL
  • UP

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब बड़े चेहरों पर सख्ती, देना पड़ा इस्तीफा

aaptak.co.in1@gmail.com June 26, 2026
Ram mandir chanda chori

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है। चंपत के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी। राय के बाद ट्रस्टी अनिल और गोपाल राव की मंदिर व्यवस्था में बड़ी भूमिका थी। एक हफ्ते पहले सीएम योगी अयोध्या दौरे पर गए थे। उस वक्त चंपत को उनके दौरे से दूर रखा गया था, तभी से यह सुगबुगाहट थी कि उन्हें हटाया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के मुताबिक, अब ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाएगा

चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। इसके बाद गुरुवार देर रात रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को सभी 8 आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

Read… आपका BP कितना कम होना चाहिए? बताएगा विज्ञान

एसआईटी ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी

चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को एसआईटी बनाई। एसआईटी ने 23 जून को एसीएस (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। इसके 2 दिन बाद कार्रवाई हुई और मंदिर से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं। अनुकल्प लवकुश का जीजा है। ये दोनों अनिल मिश्रा के रिश्तेदार हैं। वहीं, मनीष टिन्नू यादव का भतीजा है।

राउत ने पूछा-उद्धव की ईंट कहां गई, केजरीवाल बोले-महापाप हुआ

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को एक्स पर पूछा, राम मंदिर के लिए उद्धव की दान की हुई 4 किलो चांदी की कहां गई? अब जवाबदेही तय करने का समय आ गया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किए। कहा- जिन्होंने महापाप किया, उन्हें कड़ी सजा मिले। एफआईआर दिखावा है। बड़े लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। सनातन के मूल्यों को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी।

राम मंदिर दान चोरी मामले में 79.80 लाख जब्त

अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर दान की चोरी और हेराफेरी के मामले में 79.80 लाख बरामद किए हैं। अभियोजन अधिकारी एके वर्मा ने बताया कि यह रकम उन 8 गिरफ्तार आरोपियों में से सात के पास से अलग-अलग मात्रा में जब्त की गई कथित चोरी की रकम का हिस्सा है। वर्मा ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने सभी 8 लोगों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। उन्हें तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए सोमवार को फिर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वर्मा ने बताया कि 79.80 लाख अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के पास से बरामद किए गए। 8वें आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पास से कोई नकदी या कीमती सामान बरामद नहीं हुआ। फंड की कथित हेराफेरी और गिरफ्तार लोगों के साथ अपराध में शामिल होने के आरोप में पांच-छह बैंक कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं। वर्मा ने कहा कि उनकी भूमिका और संलिप्तता की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए लोग श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा नियुक्त किए गए थे और उन्हें नकदी और कीमती सामान के रूप में मिले दान की गिनती या रखरखाव का काम सौंपा गया था। पुलिस जांच का नेतृत्व अयोध्या के सर्कल ऑफिसर आशुतोष तिवारी करेंगे, जो कथित चोरी और हेराफेरी के बड़े दायरे की जांच करेंगे और अगर कोई नकदी या कीमती सामान सामने आता है तो उसकी बरामदगी करेंगे।

राम मंदिर चंदा चोरी: टिन्नू समेत 8 लोगों पर FIR, चंपत राय सहित बड़े चेहरों को बचाया

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Tags: ayodhtya chanda chori case Ram Mandir Offering Theft: Crackdown on High-Profile Figures; Resignation Forced एसआईटी केजरीवाल ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा प्रभारी गोपाल राव महासचिव चंपत रा राउत ने पूछा-उद्धव की ईंट कहां गई राम मंदिर चढ़ावा चोरी

Post navigation

Previous: राम मंदिर चंदा चोरी: टिन्नू समेत 8 लोगों पर FIR, चंपत राय सहित बड़े चेहरों को बचाया
Next: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा महंगा, एसडीओ फॉरेस्ट सस्पेंड

Related Stories

Mohan yadav cm mp
  • NATIONAL

मोहन कैबिनेट: सरकारी नौकरी से दो बच्चों की बाध्यता खत्म

aaptak.co.in1@gmail.com November 18, 2026
police posting
  • Breaking News

कपल को झूठे गांजा केस में फसाने की धमकी, ASP, SDOP, TI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

aaptak.co.in1@gmail.com November 18, 2026
pcl mines badarkha
  • NATIONAL

प्रिज्म सीमेंट की हैवी ब्लास्टिंग से दहशत, खेतों में गिरे पत्थर; बाल-बाल बचे किसान

aaptak.co.in1@gmail.com November 14, 2026
RSS Error: A feed could not be found at `https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml`. Empty body.

Recent Comments

  1. साजिश से गिराई गई थी शेख हसीना की सरकार? - AapTak on PAK आतंकी समूह का दावा, हसीना को हटाने में JUD की भूमिका
  2. पाकिस्तान में बचे सिर्फ 1.7% हिंदू, 1941 में 14.6% थे अल्पसंख्यक - AapTak on US, UK कनाडा नहीं, जर्मनी—रूस में बढ़े भारतीय छात्र
  3. luckycapone-Radmity on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. twin-Roatomy on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  5. luckycapone-flitabs on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड

Archived

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

aaptak today news update 1
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com November 19, 2026
Mohan yadav cm mp
  • NATIONAL

मोहन कैबिनेट: सरकारी नौकरी से दो बच्चों की बाध्यता खत्म

aaptak.co.in1@gmail.com November 18, 2026
police posting
  • Breaking News

कपल को झूठे गांजा केस में फसाने की धमकी, ASP, SDOP, TI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

aaptak.co.in1@gmail.com November 18, 2026
IMG-20261117-WA0017
  • Breaking News

प्रिज्म सीमेंट माइंस में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक का पैर बुरी तरह ज़ख्मी

aaptak.co.in1@gmail.com November 17, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक-प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव खबरों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Bhopal, MP

Email_id : aaptak.co.in1@gmail.com

सत्ता और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त पत्रकारिता के लिए आप भी सहयोगी बन सकते हैं।
हमारी मदद कर सकते हैं...
9425168479@upi
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.