लखनऊ। Ram Mandir Chanda chori case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में एसआईटी (Special Investigation Team) की सिफारिश के बाद रामजन्मभूमि कोतवाली में एफआईआर (FIR) दर्ज हुई। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब सबसे बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। जानकारी के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी तरफ से यह एफआईआर लिखवाई है। अब तक इस मामले में एसआईटी जांच चल रही थी, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच का दायरा और गंभीर हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी में चोरी करते दिखे लोग और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उप्र सरकार के निर्देश पर बीएनएस (BNS) के तहत 306, 316(5), 317(4), 317(5) 61, 3 (5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 8 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें टिन्नू यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा के नाम शामिल हैं।
8 लोगों को हिरासत में लिया गया
जिन लोगों के पास से रकम मिली है। उन लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया है। सभी आठों लोगों को हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
6 दिनों तक एसआईटी ने की थी चंदा चोरी की जांच
बता दें कि राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर सरकार ने 3 सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। अयोध्या में एसआईटी 6 दिनों तक रही। ट्रस्ट के सदस्यों से पूछताछ की।
संजय सिंह ने एसआईटी को सौंपे दस्तावेज
वहीं, गुरुवार को आप (Aam Aadmi Party) राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर को मिले चंदे में हुई अनियमितताओं को लेकर संबंधित दस्तावेज एसआईटी को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंचे
इस बीच, आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। वह अयोध्या में रात भर रुकेंगे और 26 जून को राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन करेंगे।
