Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP/CG
  • अगले साल से दिए जाएंगे और अपडेटेड लैपटॉप
  • MP/CG
  • BHOPAL
  • EDUCATION

अगले साल से दिए जाएंगे और अपडेटेड लैपटॉप

aaptak.news28@gmail.com July 5, 2025

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शिक्षा मनुष्य के समग्र विकास की धुरी है और ‘सबको शिक्षा’ ही राज्य सरकार का विकास मंत्र है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के हर बच्चे तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाने के हरसंभव प्रयास किए हैं। केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को नई तकनीक और नई शिक्षा पद्धति से जोड़कर उनके उज्जवल भविष्य की नींव भी रखी जा रही है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर हम प्रदेश का एक बेहतर और स्वर्णिम भविष्य गढ़ने जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में लैपटॉप प्रोत्साहन राशि अंतरण के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले प्रदेश के 94,234 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए 235 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को 25-25 हजार रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए हस्तांतरित किये गये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगले साल से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि के स्थान पर 25 हजार रुपए मूल्य के और अधिक गुणवत्ता वाले अपडेटेड लैपटॉप देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंच से 15 मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने खुद सेल्फी लेकर सभी बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रतिभाओं को सम्मान देना और स्वर्णिम भविष्य की संभावनों को पोषित करना और हर संभव सहायता करना प्रदेश सरकार का दायित्व है। योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले जिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि दी गई है, उनमें 60 प्रतिशत छात्राएं और 40 प्रतिशत छात्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटियां चुनौतियों को पार करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। 15 साल पहले शुरू हुई इस योजना का लाभ अब तक 4 लाख 32 हजार से अधिक मेधावी विद्याथियों को मिल चुका है। इस दौरान राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण पर 1080 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि खर्च की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब हमारे विद्यार्थी आधुनिक तकनीक से लैस होकर बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। लैपटॉप सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि यह सुनहरे भविष्य की तैयारी का सशक्त माध्यम है। नई विधाएं, नए कौशल और नई सोच के साथ हमारे बच्चे अब प्रतिस्पर्धा की दौड़ में और भी आगे बढ़ सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों को कापी-किताबें, गणवेश, सायकिल और स्कूटी भी दिलाई गई है और अब हम लैपटॉप भी दे रहे हैं। यह कदम विद्यार्थियों को डिजिटल एवं आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में बेहद मददगार सिद्ध होगा।

शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों से रहा अधिक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूल शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और शासकीय स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि इस वर्ष शासकीय स्कूलों में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 52 प्रतिशत और निजी स्कूलों में 48 प्रतिशत रहा है। वर्ष 2025 में सरकारी स्कूलों के लगभग 49 हजार और निजी स्कूलों के 44 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप का लाभ मिला है।

यह योजना 2009 में शुरू की गई थी, तब 85 प्रतिशत प्राप्तांक की सीमा तय की गई थी और मात्र 500 विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि बांटी गई थी, लेकिन आज प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की संख्या 94 हजार 234 हो गई है। राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर हाल ही में 15 हजार 600 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के लिए स्कूल में मिला पुरस्कार जीवन भर याद रहता है। पुरस्कार स्वरूप पुस्तकें भी दी जानी चाहिए, क्योंकि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी साथी होती हैं।

मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में भी सहयोग कर रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूल से आगे उच्च शिक्षा में भी सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। मेधावी छात्र-छात्राओं की मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की पूरी फीस सरकार की ओर से भरी जा रही है। अगर कोई विद्यार्थी नीट प्रवेश परीक्षा पास कर लेता है, तो उसकी चिकित्सा शिक्षा नि:शुल्क हो जाती है। पूरे कोर्स की करीब 80 लाख रुपये फीस राज्य सरकार भर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अनेक निर्णय लिए हैं।

नये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, इस वित्त वर्ष के अंत तक प्रदेश में 36 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। अगले 2 साल में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 50 तक पहुंचाने का हमारी सरकार का लक्ष्य है। विद्यार्थी किसी भी कोर्स की पढ़ाई करना चाहें, सरकार सदैव उनके साथ खडी है। मुख्यमंत्री ने आहवान किया कि प्रदेश के बच्चे खूब पढ़ें लिखें, आगे बढ़ें परन्तु अपने गृह प्रदेश से प्रेम करें और अपने लोगों की सेवा करने का जज्बा जरूर रखें। मातृ भूमि को हमेशा याद रखना चाहिए।

सरकारी स्कूलों से निकल रहे गुदड़ी के लाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सीमित संसाधन होते हुए भी कई गुदड़ी के लाल सामने आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वे स्वयं और मंत्रिमंडल के सभी साथियों ने सरकारी स्कूलों में ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है। सरकारी स्कूलों से ही देश को गुदड़ी के लाल मिले हैं। सरकारी स्कूल ही अब बेहद प्रभावकारी हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने डीबीटी की शुरुआत की, जिससे पारदर्शिता आई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश डिजिटलाइजेशन की राह में तेजी से आगे बढ़ा है। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू हुई। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से देश की चारों दिशाओं को जोड़ गया। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में डीबीटी का शुभारंभ हुआ, जिससे शासन की कार्यशैली में व्यापक स्तर पर पारदर्शिता आई है।

जीरो बैलेंस पर गरीबों के जनधन खाते खोलना एक क्रांतिकारी कदम है। वर्ष 2013 से पहले इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कुछ दिनों में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। गुरु वह है जो हमें प्रकाश का मार्ग दिखाता है। राज्य सरकार ने कुलपति पद का नाम बदलकर कुलगुरु किया है।

देहदान और अंगदान करने वाले होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने अंगदान और देहदान को प्रोत्साहन देने के लिए हाल ही में एक निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि देहदान या अंगदान करने वालों के परिजन को राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी एवं 15 अगस्त के कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद किसी को अपने अंगों और देह का दान कर जीवन देना अमरता पाने जैसा है। इसलिए अब देहदान अथवा हृदय, लीवर व गुर्दा दान (डोनेट) करने वाले देहदानियों/अंगदानियों के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूल शिक्षा की बेहतरी के लिए हमारी सरकार ने अधोसंरचनात्मक विकास के साथ-साथ आधुनिक तकनीक के उपयोग को भी बढ़ावा दिया है। होशियार बच्चों को लैपटाप देकर प्रोत्साहित करने जैसे कदम हमारी सरकार द्वारा नये भविष्य की बुनियाद रखने की दिशा में किया गया एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि शैक्षणिक सत्र में जुलाई के पहले हफ्ते में ही लैपटाप खऱीदने की राशि दी जा रही है। इसी सत्र से हमने बच्चों को पुस्तकें भी सत्र के शुरू होते ही प्रदाय कर दी है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप देने की राज्य सरकार की यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी, बल्कि यह पहल डिजिटल शिक्षा की दिशा में मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अखिल भारतीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए हर संभाग में 100-100 सीटर छात्रावास की स्थापना के लिए 25-25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, भगवानदास सबनानी, विधायक जबलपुर अभिलाष पांडे, महापौर भोपाल मालती राय, आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता सहित रवींद्र यति, जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी, शिक्षक, लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन राशि पाने वाले विद्यार्थी और उनके परिजन भी उपस्थित थे।

इन 15 मेधावी विद्यार्थियों को मिला लैपटॉप

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेधावी विद्यार्थी मैहर जिले के प्रियल द्विवेदी (492 अंक), सतना जिले के हर्ष पाण्डे (490 अंक), रीवा जिले के अंकुर यादव (489 अंक), सीधी जिले के अभय सिंह (489 अंक), रीवा जिले के आर्यन पाण्डे जिला रीवा (488 अंक), शहडोल जिले की कु. हिना देवी (488 अंक), भोपाल जिले की कु. निशु पंडित (487 अंक), भोपाल जिले के प्रांजल कुशवाह (487 अंक), छिंदवाड़ा जिले के हरिओम साहू (486 अंक), डिण्डोरी जिले के रघुवीर गौतम (484 अंक), दमोह जिले की कु. गार्गी अग्रवाल (484 अंक), सीधी जिले के दिव्यांशु तिवारी (484 अंक) सतना जिले की कु. दीपिका सिंह (483 अंक), सीहोर जिले के पार्थ राठौर (483 अंक) एवं भिण्ड जिले की कु. योग्यता टंक (478 अंक) को मंच से लैपटॉप प्रदान किए। इन विद्यार्थियों ने कुल 500 अंकों में से ये अंक पाए हैं।

सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने बताया कि लैपटॉप के तहत गत वर्ष की संख्या से इस वर्ष करीब 4500 से अधिक विद्यार्थी बढ़ गए हैं। यह तथ्य साबित करता है कि हमारे शासकीय स्कूलों में कितनी अच्छी और बेहतर तरीके से पढ़ाई कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस राज्यस्तरीय समारोह का सभी जिलों में सजीव प्रसारण किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रमों में मंत्रिगण, सांसद, विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्षों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि पाने की खुशी में सहभागिता की।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिवाली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए: सीएम
Next: 20 साल बाद मिले उद्धव और राज, बोले-जो बाला साहेब नहीं कर पाए…

Related Stories

Screenshot_2026-05-07-00-35-15-07_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
  • Breaking News

सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले, शुक्ल ACS गृह

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
dpi bhopal
  • LIFESTYLE

जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
tiger in panna
  • MP/CG

पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
  • सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    प्रदेश सरकार द्वारा एमपी बोर्ड के परी क्षा परिणाम में असफल हुए विधार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए द्वितीय परीक्षा का अवसर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुनः परीक्षा देने वाले विधार्थिय - 06/05/2026
  • सुशासन का है यह दौर, जिसका ओर है ना छोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जैसी नीयत होती है, वैसी ही बरकत होती है। हमारा प्रदेश आज देश में सुशासन के जरिए लोक कल्याण का पर्याय बन चुका है। लोक कल्याण के अवसर सबको मिलते हैं, लेकिन जो हृद - 06/05/2026
  • उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसान हितैषी नीतियों और मंडी बोर्ड की सक्रियता का परिणाम है कि कृषि उपज मंडी समिति चौरई की अपील पर माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा 64 कृषकों को उनके द्वारा विक् - 06/05/2026
  • प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों के लिए नई भूमि और उसका केनवास तैयार हो चुका है, अब हम उद्योगपतियों के साथ मिलकर योजनाओं और नीतियों के सहारे रंग भरने का काम कर रहे है - 06/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक श्री बंडारू ने की भेंट
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक श्री नरसिम्हा राव बंडारू तथा उपाध्यक्ष श्री नवीन कुमार ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में भेंट कर प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा संबं - 06/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
    - 06/05/2026
  • टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
    टीकमगढ़ जिले के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाही से शादी कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से घायल हुए एक युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचा - 06/05/2026
  • रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी श्री मकवाणा
    सिंहस्थ 2028 के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन के दृष्टिगत आज कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार, भोपाल में पुलिस, रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय समन्वय - 06/05/2026
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी पारदर्शिता और दक्षता -उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
    - 06/05/2026
  • जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि
    भोपाल के प्राकृतिक जलाशयों एवं आर्दभूमियों में जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। दुर्लभ पक्षी स्किमर (Indian Skimmer) का विगत कुछ महीनों से भोपाल के कलिया - 06/05/2026

Recent Posts

  • सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले, शुक्ल ACS गृह
  • जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति
  • कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब
  • पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत
  • इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

Screenshot_2026-05-07-00-35-15-07_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
  • Breaking News

सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले, शुक्ल ACS गृह

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
dpi bhopal
  • LIFESTYLE

जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
Cancer
  • LIFESTYLE

कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
tiger in panna
  • MP/CG

पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.