Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • अब 6.28 लाख बहनें नहीं रहीं लाड़ली, CM बोले- 3000 रु. देंगे
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

अब 6.28 लाख बहनें नहीं रहीं लाड़ली, CM बोले- 3000 रु. देंगे

aaptak.news28@gmail.com February 23, 2026
ladli behna yujna mp1

भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्ता वापसी में अहम भूमिका निभाने वाली लाड़ली बहना योजना की लोकप्रियता भले ही दिन—प्रतिदिन बढ़ रही है। इस योजना को देश के आधा दर्जन से अधिक राज्य इसे अपने यहां लागू कर चुके हैं। यही नहीं इन राज्यों में सत्ता हासिल करने और गढ़ बचाए रखने में लाड़ली बहना योजना ने बड़ा रोल निभाया है, लेकिन अब मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना में लाभार्थियों की संख्या लगातार घट रही है। सितंबर 2023 में जहां प्रदेश में 131.07 लाख लाड़ली बहनें थीं, वहीं जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 124.78 लाख रह गई है। यानी 27 माह में 6.28 लाख महिलाओं की संख्या कम हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में बताया कि अनुसार योजना की शुरुआत में पंजीयन 1 करोड़ 31 लाख 6 हजार 525 था, जो वर्तमान में घटकर 1 करोड़ 25 लाख 29 हजार 51 रह गया है। सरकार के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण कई महिलाओं के नाम सूची से हटे हैं।

जिलों के आंकड़ों पर उठे सवाल

कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने देवास और शाजापुर जिलों में जून से अगस्त 2024 के बीच लाभार्थियों की संख्या बढ़ने का दावा करते हुए सवाल उठाया कि जब नए पंजीयन नहीं हुए, तो संख्या में वृद्धि कैसे दर्ज हुई। मंत्री ने लिखित जवाब में नए पंजीयन से इनकार किया है।

नए पंजीयन और राशि बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं

भूरिया ने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त 2023 के बाद कोई नया पंजीयन नहीं किया गया है और वर्तमान में नए पंजीयन शुरू करने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। योजना की राशि बढ़ाने संबंधी भी कोई प्रस्ताव दर्ज नहीं है। ढाई साल में 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की 1.88 लाख लाड़ली बहनों की संख्या घटकर शून्य हो गई है।

कांग्रेस ने स्पष्ट जवाब के विरोध में किया वॉकआउट

कांग्रेस विधायकों ने लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन शुरू करने की मांग की। महेश परमार ने कहा कि 25 लाख बेटियों की उम्र 21 वर्ष से अधिक हो चुकी है, लेकिन उन्हें योजना का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि ढाई साल में राशि बढ़कर 1500 हो गई है। 2028 तक 3 हजार भी हो जाएगी। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा-हमें सिर्फ इतना बता दीजिए कि जो बहनें 21 वर्ष की होकर योजना के पात्र होती जा रही हैं, उनके नए पंजीयन कब से होंगे। सीएम ने इसके जबाव में कहा कि चिंता मत करो सब होगा। इससे असंतुष्ट होकर कांग्रेस के सभी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है।

योजना की वर्तमान स्थिति

(फरवरी 2026)

मासिक सहायता: वर्तमान में पात्र महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

ताज़ा अपडेट (33वीं किस्त): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 फरवरी 2026 को योजना की 33वीं किस्त जारी की है, जिसके तहत प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ बहनों के खातों में ₹1,836 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है।

बजट प्रावधान: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना हेतु ₹23,882 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है।

पात्रता और शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित शर्तें अनिवार्य हैं:

निवासी: महिला मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।

आयु: आवेदन के समय महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वैवाहिक स्थिति: विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता सहित) इस योजना के लिए पात्र हैं।

आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए और परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

आवेदन और स्टेटस चेक कैसे करें?

नया पंजीकरण: वर्तमान में नए पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई नई तारीख घोषित नहीं की गई है।

स्टेटस चेक: आप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करके भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

ई-केवाईसी (e-KYC): निरंतर लाभ पाने के लिए लाभार्थी का आधार लिंक और डीबीटी (DBT) सक्रिय होना अनिवार्य है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सिर्फ ये लाड़ली ही लक्ष्मी, सिर्फ 20% को ही मिलेंगे ₹1 लाख
Next: ब्रिटिश सरकार से कर्ज वसूलेंगे सीहोर के एक बुजुर्ग

Related Stories

cs vc confrencing
  • MP/CG

CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है

aaptak.news28@gmail.com May 27, 2026 0
hike price
  • NATIONAL

11 दिन में 8 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

aaptak.news28@gmail.com May 25, 2026 0
Price hike
  • NATIONAL

9 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम

aaptak.news28@gmail.com May 23, 2026 0
  • जल संरक्षण को बनाये जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्राचीन अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। म - 28/05/2026
  • सादगी का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पहुंचे उज्जैन
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में एक नई कार्य संस्कृति स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द - 28/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शायर डॉ. बशीर बद्र के निधन पर दु:ख जताया
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'पद्मश्री' से सम्मानित मशहूर शायर बशीर बद्र जी के निधन पर गहन दु:ख जताया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. बद्र ने अपनी शायरी के - 28/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल का उनके कार्यालय में पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
    - 28/05/2026
  • वीर सावरकर देशवासियों के लिए रहेंगे सदैव वंदनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संद - 28/05/2026
  • गुना के डायल-112 हीरोज
    गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया - 28/05/2026
  • मुरैना पुलिस ने पेश की ईमानदारी और तत्परता की मिसाल
    - 28/05/2026
  • जीआरपी भोपाल ने रेलवे स्टेशन से 02 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 08 घंटे में किया गिरफ्तार
    मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं पेशेवर जांच का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जीआरपी भोपाल ने रेलवे स्टेशन से अपहृत 02 वर्षीय बालक को मात्र 08 घंटे के भीतर सकुशल दस्तया - 28/05/2026
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम
    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24 मई 2026 को मृत पाए गए नर बाघ का पोस्टमॉर्टम 25 मई 2026 को किया गया। पोस्टमॉर्टम 3 वन्यजीव चिकित्सकों के पैनल औ - 28/05/2026
  • टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद
    दक्षिण पन्ना वनमंडल की रैपुरा रेंज अंतर्गत भरतला बीट में एक झिरिया के पास हाल ही में टिटहरी (रेड-वॉटल्ड लैपविंग) के 4 अंडे पाए गए हैं। सामान्यतः टिटहरी 2 या 3 अंडे देती है, जबकि 4 अंडों का सम - 28/05/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
  • CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है
  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
  • आज की टॉप-10 खबरें- एक नजर
  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 28, 2026 0
cs vc confrencing
  • MP/CG

CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है

aaptak.news28@gmail.com May 27, 2026 0
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 27, 2026 0
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें- एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 26, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.