Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • अब 6.28 लाख बहनें नहीं रहीं लाड़ली, CM बोले- 3000 रु. देंगे
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP

अब 6.28 लाख बहनें नहीं रहीं लाड़ली, CM बोले- 3000 रु. देंगे

aaptak.news28@gmail.com February 23, 2026
ladli behna yujna mp1

भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्ता वापसी में अहम भूमिका निभाने वाली लाड़ली बहना योजना की लोकप्रियता भले ही दिन—प्रतिदिन बढ़ रही है। इस योजना को देश के आधा दर्जन से अधिक राज्य इसे अपने यहां लागू कर चुके हैं। यही नहीं इन राज्यों में सत्ता हासिल करने और गढ़ बचाए रखने में लाड़ली बहना योजना ने बड़ा रोल निभाया है, लेकिन अब मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना में लाभार्थियों की संख्या लगातार घट रही है। सितंबर 2023 में जहां प्रदेश में 131.07 लाख लाड़ली बहनें थीं, वहीं जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 124.78 लाख रह गई है। यानी 27 माह में 6.28 लाख महिलाओं की संख्या कम हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में बताया कि अनुसार योजना की शुरुआत में पंजीयन 1 करोड़ 31 लाख 6 हजार 525 था, जो वर्तमान में घटकर 1 करोड़ 25 लाख 29 हजार 51 रह गया है। सरकार के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण कई महिलाओं के नाम सूची से हटे हैं।

जिलों के आंकड़ों पर उठे सवाल

कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने देवास और शाजापुर जिलों में जून से अगस्त 2024 के बीच लाभार्थियों की संख्या बढ़ने का दावा करते हुए सवाल उठाया कि जब नए पंजीयन नहीं हुए, तो संख्या में वृद्धि कैसे दर्ज हुई। मंत्री ने लिखित जवाब में नए पंजीयन से इनकार किया है।

नए पंजीयन और राशि बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं

भूरिया ने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त 2023 के बाद कोई नया पंजीयन नहीं किया गया है और वर्तमान में नए पंजीयन शुरू करने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। योजना की राशि बढ़ाने संबंधी भी कोई प्रस्ताव दर्ज नहीं है। ढाई साल में 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की 1.88 लाख लाड़ली बहनों की संख्या घटकर शून्य हो गई है।

कांग्रेस ने स्पष्ट जवाब के विरोध में किया वॉकआउट

कांग्रेस विधायकों ने लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन शुरू करने की मांग की। महेश परमार ने कहा कि 25 लाख बेटियों की उम्र 21 वर्ष से अधिक हो चुकी है, लेकिन उन्हें योजना का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि ढाई साल में राशि बढ़कर 1500 हो गई है। 2028 तक 3 हजार भी हो जाएगी। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा-हमें सिर्फ इतना बता दीजिए कि जो बहनें 21 वर्ष की होकर योजना के पात्र होती जा रही हैं, उनके नए पंजीयन कब से होंगे। सीएम ने इसके जबाव में कहा कि चिंता मत करो सब होगा। इससे असंतुष्ट होकर कांग्रेस के सभी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है।

योजना की वर्तमान स्थिति

(फरवरी 2026)

मासिक सहायता: वर्तमान में पात्र महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

ताज़ा अपडेट (33वीं किस्त): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 फरवरी 2026 को योजना की 33वीं किस्त जारी की है, जिसके तहत प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ बहनों के खातों में ₹1,836 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है।

बजट प्रावधान: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना हेतु ₹23,882 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है।

पात्रता और शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित शर्तें अनिवार्य हैं:

निवासी: महिला मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।

आयु: आवेदन के समय महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वैवाहिक स्थिति: विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता सहित) इस योजना के लिए पात्र हैं।

आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए और परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

आवेदन और स्टेटस चेक कैसे करें?

नया पंजीकरण: वर्तमान में नए पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई नई तारीख घोषित नहीं की गई है।

स्टेटस चेक: आप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करके भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

ई-केवाईसी (e-KYC): निरंतर लाभ पाने के लिए लाभार्थी का आधार लिंक और डीबीटी (DBT) सक्रिय होना अनिवार्य है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सिर्फ ये लाड़ली ही लक्ष्मी, सिर्फ 20% को ही मिलेंगे ₹1 लाख
Next: ब्रिटिश सरकार से कर्ज वसूलेंगे सीहोर के एक बुजुर्ग

Related Stories

image
  • NATIONAL

सम्राट चौधरी बिहार की कमान संभालने वाले पहले BJP नेता

aaptak.news28@gmail.com April 14, 2026 0
Samrat Choudhry cm bihar
  • Breaking News

नीतीश का CM पद से इस्तीफा, चौधरी नए ‘सम्राट’

aaptak.news28@gmail.com April 14, 2026 0
Nari shakti vandan bill effect in mp1
  • POLITICS/ADMIN

नारी शक्ति वंदन बिल से MP में क्या बदलेगा?

aaptak.news28@gmail.com April 14, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बोर्ड ऑफिस स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण किया।
    - 14/04/2026

Recent Posts

  • US टैरिफ कम, IMF ने माना भारत का लोहा, ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया
  • संजू सैमसन ने बुमराह को पीछे छोड़ जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड
  • सम्राट चौधरी बिहार की कमान संभालने वाले पहले BJP नेता
  • नीतीश का CM पद से इस्तीफा, चौधरी नए ‘सम्राट’
  • कोशिकाओं में मिली अजीब गति, बीमारी को समझने का बदल सकता है तरीका

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

imf report in indian economy
  • BUSSINESS

US टैरिफ कम, IMF ने माना भारत का लोहा, ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

aaptak.news28@gmail.com April 14, 2026 0
sanju samsan
  • SPORTS

संजू सैमसन ने बुमराह को पीछे छोड़ जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

aaptak.news28@gmail.com April 14, 2026 0
image
  • NATIONAL

सम्राट चौधरी बिहार की कमान संभालने वाले पहले BJP नेता

aaptak.news28@gmail.com April 14, 2026 0
Samrat Choudhry cm bihar
  • Breaking News

नीतीश का CM पद से इस्तीफा, चौधरी नए ‘सम्राट’

aaptak.news28@gmail.com April 14, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.