Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • LIFESTYLE
  • 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चेतावनी, ये सिरप जानलेवा: NFI
  • LIFESTYLE
  • Health

2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चेतावनी, ये सिरप जानलेवा: NFI

aaptak.news28@gmail.com April 17, 2026
Toxic Cough Syrup Deaths India Bans1

हेल्थ डेस्क। बच्चों की हेल्थ से जुड़ी छोटी-छोटी बातें भी बहुत जरूरी होती हैं, खासकर जब बात छोटे बच्चों और शिशुओं की हो। माता-पिता अक्सर बच्चों को खांसी होने पर कफ सिरप दे देते हैं, इस उम्मीद में कि इससे जल्दी आराम मिलेगा। हालांकि, छोटे बच्चों को कफ सिरप देना सेफ है। 2025 में, राजस्थान और मध्य प्रदेश में नकली कफ सिरप के मामले सामने आए, जिससे कई बच्चों की मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत में बच्चों की हेल्थ को लेकर एक बड़ा और जरूरी अपडेट जारी हुआ है। इंडियन फार्माकोपिया कमीशन की तरफ से जारी नेशनल फॉर्मुलरी ऑफ इंडिया (NFI) 2026 में साफ कहा गया है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं देना चाहिए। यह सलाह सिर्फ एक चेतावनी नहीं है, बल्कि डॉक्टरों और माता-पिता के लिए एक ज़रूरी गाइडलाइन है, जिसे नज़रअंदाज़ करना छोटे बच्चों की हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

खांसी को समझना क्यों जरूरी?

लोग अक्सर खांसी को बीमारी समझ लेते हैं और उसे दबाने के लिए तुरंत कोई सिरप दे देते हैं। लेकिन, NFI 2026 के अनुसार, खांसी हमारे शरीर का नैचुरल डिफेंस मैकेनिज्म है, जो सांस की नली में जमा बलगम, धूल या बाहरी कणों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका मतलब है कि हर खांसी को दबाना ज़रूरी नहीं है; कभी-कभी यह बस शरीर को साफ करने का एक प्रोसेस होता है।

छोटे बच्चों के लिए कफ सिरप खतरनाक क्यों हैं?

दो साल से कम उम्र के बच्चों का शरीर बहुत नाजुक होता है। इसलिए, कफ सिरप में मौजूद दवाओं के गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे:

सांस लेने में दिक्कत
बहुत ज्यादा नींद आना या सुस्ती

हार्ट रेट पर असर
सबसे जरूरी बात यह है कि इन दवाओं के छोटे बच्चों के लिए बहुत कम फायदे और ज्यादा रिस्क पाए गए हैं, यही वजह है कि NFI 2026 इस उम्र के बच्चों के लिए डोज़ नहीं बताता है।

कौन सी दवाएं शामिल हैं?

फॉर्मूलरी में सिर्फ दो कफ सप्रेसेंट, कोडीन और डेक्सट्रोमेथॉर्फन का जिक्र है। कोडीन को सिर्फ बड़े बच्चों (12 साल से ज्यादा उम्र) और बड़ों के लिए सुरक्षित माना जाता है। डेक्सट्रोमेथॉर्फन 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी रिकमेंड नहीं किया जाता है। इसका मतलब है कि अगर बच्चा दो साल से कम उम्र का है, तो उसे कफ सिरप देने से पूरी तरह बचना चाहिए।

सूखी और कफ वाली खांसी में क्या अंतर है?

NFI 2026 के अनुसार, हर खांसी एक जैसी नहीं होती। सूखी और कफ वाली खांसी अलग-अलग होती हैं, जिनके लक्षण और इलाज अलग-अलग होते हैं।

सूखी खांसी: इसके लिए दवा दी जा सकती है।

कफ वाली खांसी: इसे दबाना नहीं चाहिए, क्योंकि यह शरीर को साफ करने वाला एजेंट है।

माता-पिता को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

अगर आपका बच्चा छोटा है और उसे खांसी आ रही है, तो घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि ये आसान उपाय मदद कर सकते हैं।

अपने बच्चे को खूब सारे लिक्विड (पानी, दूध) दें।
कमरे में नमी बनाए रखें।
डॉक्टर से सलाह लिए बिना कोई दवा न दें।

अगर जरूरी हो तो बच्चों के डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि हर खांसी का इलाज दवा से नहीं किया जा सकता।

बच्चों के कपड़ों में मिला खतरनाक लेड, वैज्ञानिकों ने चेताया

कप सिरप से बच्चों की मौतें

कफ सिरप से बच्चों की मौत की घटनाएं समय-समय पर सामने आई हैं, जो मुख्य रूप से दवाओं में हानिकारक रसायनों (जैसे डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल) की मिलावट के कारण हुई हैं।

प्रमुख घटनाएं और मौतें (वर्षवार)

2025: भारत (मध्य प्रदेश और राजस्थान)

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप पीने से कम से कम 20 बच्चों की मौत दर्ज की गई। जांच में इस सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा 48.6% पाई गई, जो एक घातक जहर है।

राजस्थान के भरतपुर और झुंझुनू में भी कथित तौर पर इसी सिरप के कारण बच्चों की मौत की खबरें आईं।

2023: उजबेकिस्तान
भारतीय निर्मित कफ सिरप के सेवन से 18 बच्चों की मौत हुई।

2022: गाम्बिया और इंडोनेशिया
गाम्बिया:
दूषित कफ सिरप के कारण 28 बच्चों की मौत हुई।

इंडोनेशिया: इसी तरह की विषाक्तता के कारण बड़े पैमाने पर मौतें हुईं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2022 में दूषित दवाओं से कुल मौत का आंकड़ा 268 तक पहुंच गया था।

1998: भारत (हरियाणा)
गुड़गांव के एक अस्पताल में दूषित सिरप के कारण 33 बच्चों की मौत हुई थी।
1986: भारत (मुंबई)
जेजे अस्पताल में ग्लिसरीन की जगह डायथिलीन ग्लाइकॉल के इस्तेमाल से 14 बच्चों की मौत दर्ज की गई थी।

मौत का मुख्य कारण
इन सभी मामलों में मौत का मुख्य कारण कफ सिरप में विलायक के रूप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) या एथिलीन ग्लाइकॉल का उपयोग था। यह रसायन गुर्दे (kidney) को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है और अंगों के फेल होने का कारण बनता है।
वर्ष स्थान अनुमानित मौतें सिरप/कारण
2025 भारत (मध्य प्रदेश, राजस्थान) 20+ Coldrif (DEG मिलावट)
2023 उजबेकिस्तान 18 दूषित कफ सिरप
2022 गाम्बिया 28 दूषित कफ सिरप
1998 भारत (हरियाणा) 33 DEG विषाक्तता
1986 भारत (मुंबई) 14 DEG विषाक्तता

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी कफ सिरप नहीं देना चाहिए।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 0

Post navigation

Previous: महिला आरक्षण विधेयक: PM मोदी ने विपक्ष को दी 100% गारंटी
Next: आज की ताजा खबरें-एक नजर

Related Stories

film award
  • LIFESTYLE

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: आर्यन और ममूटी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

aaptak.news28@gmail.com July 18, 2026
gold
  • LIFESTYLE

वैज्ञानिकों ने खोज निकाला, आखिर सोने में क्यों नहीं लगता जंग

aaptak.news28@gmail.com July 12, 2026
cancer disease
  • LIFESTYLE

WHO रिपोर्ट में खुलासा, 92% लोगों को जीवन में एक बार होगा कैंसर

aaptak.news28@gmail.com July 9, 2026
  • क्रांति ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दे रही है। - 22/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल
    - 22/07/2026
  • राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। लोकतंत्र को समझना, उसके मूल्यों को आत्मसात करना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना ही जागरूक - 22/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की दी बधाई
    - 22/07/2026
  • श्री अशोक बर्णवाल मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त
    मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (1991 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी श्री अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को इस संबंध में आदेश जा - 22/07/2026
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना समिति गठित
    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत प्रदेश के चयनित जिलों में क्रियान्वित योजना की निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय ''प्रधा - 22/07/2026
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारत औद्योगिक विकास
    भारत औद्योगिक विकास योजना में प्रस्तावित परियोजनाओं के मूल्यांकन, अनुशंसा तथा योजना के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन - 22/07/2026
  • जेंडर रेस्पोंसिव बजट की समीक्षा और निगरानी के लिए अंतर्विभागीय समिति का गठन
    राज्य शासन द्वारा जेंडर रेस्पोंसिव बजट की राज्य स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी के लिए अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव महिला एवं बाल विकास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति का गठन क - 22/07/2026
  • मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    - 22/07/2026
  • नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
    - 22/07/2026

Recent Posts

  • बर्णवाल नए प्रशासनिक मुखिया, केंद्र ने अनुराग को बुलाया
  • आज की टॉप 10 खबरें-एक नजर
  • MP में UCC बिल पास, बदल जाएंगे शादी, तलाक और लिव इन से जुड़े कानून…
  • सतना में ट्रक ड्राइवरों का शोषण, 8 घंटे की जगह लिया जा रहा 12-12 घंटे काम
  • भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, इस उम्र के लोग ले सकेंगे डोज

Recent Comments

  1. पेपर लीक के बाद अब किताबें भी लीक: कांग्रेस - AapTak on NEET-PG 2025 स्थगित, NBEMS को SC की मंजूरी का इंतजार
  2. Ptoagek on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

Screenshot_2026-07-22-23-04-46-70_7352322957d4404136654ef4adb64504
  • NATIONAL

बर्णवाल नए प्रशासनिक मुखिया, केंद्र ने अनुराग को बुलाया

aaptak.news28@gmail.com July 22, 2026
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप 10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com July 22, 2026
ucc in mp
  • BHOPAL

MP में UCC बिल पास, बदल जाएंगे शादी, तलाक और लिव इन से जुड़े कानून…

aaptak.news28@gmail.com July 21, 2026
prism jonson limited mankahari
  • NATIONAL

सतना में ट्रक ड्राइवरों का शोषण, 8 घंटे की जगह लिया जा रहा 12-12 घंटे काम

aaptak.news28@gmail.com July 21, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.