Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • BUSSINESS
  • भारत-रूस में 4 वर्षों में 4 गुना बढ़ा ट्रेड, 13 से 68 अरब डॉलर हुआ: जयशंकर
  • BUSSINESS

भारत-रूस में 4 वर्षों में 4 गुना बढ़ा ट्रेड, 13 से 68 अरब डॉलर हुआ: जयशंकर

aaptak.news28@gmail.com August 21, 2025
india russia tred

मास्को। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और रूस के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 2021 में 13 अरब डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 68 अरब डॉलर हो गया है और यह पांच गुना से भी ज़्यादा बढ़ गया है। इस व्यापार असंतुलन को तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत-रूस अंतर-सरकारी व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग आयोग (आईआरआईजीसी-टीईसी) के 26वें सत्र में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि आईआरआईजीसी वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण तंत्र है, जिसके इस वर्ष के अंत तक आयोजित होने की उम्मीद है।

जयशंकर ने कहा, “नवंबर 2024 में नई दिल्ली में हुए पिछले सत्र के लगभग 10 महीने बाद हम यहां मिल रहे हैं, और मुझे लगता है कि दोनों सत्रों के बीच यह शायद अब तक का सबसे छोटा अंतराल है। पिछले चार वर्षों में जैसा कि आपने देखा होगा, वस्तुओं के क्षेत्र में हमारा द्विपक्षीय व्यापार पांच गुना से भी ज़्यादा बढ़ा है। यह 2021 में 13 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 68 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है और यह लगातार बढ़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि “हालांकि, इस वृद्धि के साथ एक बड़ा व्यापार असंतुलन भी आया है। यह 6.6 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 58.9 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है, जो लगभग नौ गुना है। इसलिए हमें इस पर तत्काल ध्यान देने की ज़रूरत है।” उन्होंने कहा कि यह बैठक एक जटिल भू-राजनीतिक स्थिति की पृष्ठभूमि में हो रही है और दोनों देशों के नेता आपस में लगातार और घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं।

जयशंकर ने कहा, “हम सभी इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि हम एक जटिल भू-राजनीतिक स्थिति की पृष्ठभूमि में मिल रहे हैं। हमारे नेता आपस में निकट और नियमित रूप से जुड़े हुए हैं। वे हमारी विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के लिए हमें बुद्धिमत्तापूर्ण और व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। पिछले वर्ष उनकी दो ‘व्यक्तिगत’ बैठकें हुईं और वे हमारी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रतिबद्ध हैं।”

जयशंकर रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। आईआरआईजीसी-टीईसी की सह-अध्यक्षता के अलावा, विदेश मंत्री मॉस्को में भारत-रूस व्यापार मंच की बैठक को संबोधित करेंगे। वह रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे और द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा करेंगे तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दीर्घकालिक और समय-परीक्षित भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करना है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विधायकों के लिए बुरे दिन? पाठक, कटारे, शर्मा और मिश्रा के बाद अब आरिफ
Next: कुमार विश्वास बोले-कुत्ते बुरे नहीं होते, लेकिन मैं ज्यादा बोल नहीं सकता

Related Stories

upi trasation
  • BUSSINESS

डिजिटल ट्रांजेक्शन में बड़ा इजाफा, कैश पेमेंट को छोड़ा पीछे

aaptak.news28@gmail.com April 23, 2026 0
imf report in indian economy
  • BUSSINESS

US टैरिफ कम, IMF ने माना भारत का लोहा, ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया

aaptak.news28@gmail.com April 14, 2026 0
gold researve in world
  • BUSSINESS

भारतीयों के पास दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा गोल्ड, ये देश छूटे पीछे

aaptak.news28@gmail.com April 11, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुराहनपुर के श्री परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम परिसर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे उद्यमियों से संवाद किया।
    - 06/05/2026
  • लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में 9 मई को नेशनल लोक अदालत
    - 06/05/2026

Recent Posts

  • सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले, शुक्ल ACS गृह
  • जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति
  • कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब
  • पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत
  • इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

Screenshot_2026-05-07-00-35-15-07_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
  • Breaking News

सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले, शुक्ल ACS गृह

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
dpi bhopal
  • LIFESTYLE

जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
Cancer
  • LIFESTYLE

कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
tiger in panna
  • MP/CG

पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.