Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Artical
  • उल्लास का उत्सव भगोरिया मेला
  • Artical
  • Artical

उल्लास का उत्सव भगोरिया मेला

aaptak.co.in1@gmail.com February 22, 2026
bhagoria parv
  • क्रांतिदीप अलूने

भगोरिया मेला प्रदेश के झाबुआ, आलीराजपुर, खरगौन, बड़वानी और धार के भील, भिलाला और बारेला जनजाति द्वारा होली से सात दिन पहले मनाया जाने वाला सात दिवसीय प्रसिद्ध जनजातीय उत्सव है। फसल कटाई का जश्न होली के सात दिन पहले शुरू होने वाला यह मेला, फसल कटाई के बाद जनजातीय समुदाय द्वारा उल्लास के साथ मनाए जाने वाला का त्यौहार है। भगोरिया में रंग-गुलाल लगाने, नृत्य-संगीत और खरीदारी करने की उदात्त भावनाएँ मुखरता से प्रदर्शित होती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फागुन महीने में जब चारों ओर प्रकृति में नया उल्लास होता हैं तब पश्चिम निमाड़ से झाबुआ तक के जनजातीय क्षेत्रों के साप्ताहिक हाट बाजार भगोरिया के रंग में रंगे होते हैं। मेले में हर तरफ फागुन और इन्द्रधनुषी प्रेम के रंग नज़र आते हैं। इन मेलों में मुख्य रूप से होली के लिए खरीददारी करने के लिए लोग आते हैं। गैर जनजातीय समुदाय के लिए भी भगौरिया के साप्ताहिक हाट बाजार विशिष्ट होते हैं। इसका सभी व्यापारियों को भी इंतजार रहता है। इसमें दुकानदार साल भर की कमाई, भगोरिया के साप्ताहिक बाजार से कर लेते हैं। भगोरिया हाट (बाजार) में जरूरत की वस्तुएं, मिठाइयाँ और पारंपरिक आभूषण बिकते हैं।

भगोरिया मेले में बड़े-बड़े ढोल और मांदल की थाप पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य किया जाता है, जिसमें विभिन्न दल ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हैं। वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होने वाले विभिन्न दल एक ही रंग के वस्त्रों में अपनी अलग पहचान के साथ छटा बिखेरते हैं। महिलाओं के साथ पुरूष भी चांदी के आभूषणों से सज्जित होकर पारम्परिक वाद्य यंत्रों की ताल पर थिरकते हैं। चांदी के आभूषण भील जनजाति में समृद्धि के प्रतीक हैं।

भगोरिया मेल-मिलाप, आनंद और उल्लास का उत्सव है। माना जाता है कि इसमें युवा अपनी पसंद के साथी को गुलाल लगाकर या पान खिलाकर अपने प्रेम को अभिव्यक्त करते हैं। भगोरिया में मनपसंद के साथी के साथ भागकर विवाह करने की मान्यता भी प्रचलित है।

भगोरिया पर्व होली के सात दिन पहले से शुरू होकर होलिका दहन तक चलता है। यह मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन जिलों के विभिन्न गाँवों में साप्ताहिक बाजार के दिन आयोजित होता है। भगोरिया मेला आदिवासी संस्कृति, उमंग और जीवन को करीब से जानने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

वालपुर का प्रसिद्ध भगोरिया

आलीराजपुर जिले के वालपुर का भगोरिया मेला अपनी ऐतिहासिक प्राचीनता, आदिवासी संस्कृति के जीवंत रंगों और अनूठी पारंपरिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है।

किंवदंती है कि इस मेले की शुरुआत राजा भोज के समय में भील राजाओं द्वारा की गई थी। आलीराजपुर जिले के वालपुर में तीन प्रांतों की जनजातीय संस्कृति के रंग दिखाई देते हैं। यह स्थान तीन प्रांतों (मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, और गुजरात के निकट) की सांस्कृतिक संस्कृति का संगम स्थल होने के कारण भी विशेष जाना जाता है। वालपुर का मेला आदिवासी संस्कृति और आधुनिकता का एक अद्भुत मिश्रण है, जहाँ पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों के साथ, ढोल-मांदल की थाप पर आदिवासी युवा थिरकते हैं।

भगोरिया प्रदेश में राजकीय उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 4 मार्च 2025 को ‘भगोरिया पर्व’ को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनजातीय देवलोक महोत्सव में राजकीय उत्सव किया। उन्होंने कहा कि भगोरिया उल्लास का पर्व है। यह फागुन के रंगों से सराबोर प्रकृति की खुशबू में कुछ पल थम जाने और इसी में रम जाने का पर्व है। हमारी सरकार भगोरिया का उल्लास बरकरार रखेगी।

वर्ष 2026 में भगोरिया महोत्सव 24 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा। यह 2 मार्च सोमवार तक चलेगा। बड़वानी जिले में सोमवार 2 मार्च को निवाली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगोरिया महोत्सव में शामिल होंगे।

— लेखक: मप्र जनसम्पर्क में उप संचालक हैं

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रिज्म सीमेंट ‌प्रबंधन अवैध खनन का दोषी, किसान को 60 दिन के अंदर मुआवजा दिलाएं SDM: हाईकोर्ट
Next: CAG रिपोर्ट: जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी में घोटाला

Related Stories

RighttoInformation
  • Artical

RTI : दो दशकों का सफर और चुनौतियां : आत्मदीप

aaptak.co.in1@gmail.com October 11, 2026
Krishna gour
  • Artical

विरासत मिली, पहचान खुद बनाई

aaptak.co.in1@gmail.com September 27, 2026
narmada parikma prahlad patel1
  • Artical

परिक्रमा कृपा सार: नर्मदा से निर्विकार जीवन तक की यात्रा

aaptak.co.in1@gmail.com September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के संवेदनशील एवं जनहितैषी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम' को वित्त वर्ष 2030-31 तक निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया है। कुल 53 हज़ार - 14/10/2026
  • राज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे
    - 14/10/2026
  • सीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और नवाचारी कार्यों से संपूर्ण विश्व प्रभावित है। हम सब के लिए यह गर्व का विषय है कि भारत विश्व का सबसे युवा देश - 14/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार में नाव पलटने की दुर्घटना पर दु:ख जताया
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दुर्घटना में दिवंगतों को अपने श्रीचरणो - 14/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल की जयंती पर किया नमन
    - 14/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    - 14/10/2026
  • राज्य शासन का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप राज्य शासन ने मध्यप्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए सहायक ग्रेड 3 और समकक्ष पदों पर पदोन्नति के लिए सीपीसीटी में छूट आदि से - 14/10/2026
  • e-Zero FIR के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    मध्यप्रदेश में साइबर अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए संचालित “e-Zero FIR” व्यवस्था के तहत देवास पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बैंक अधिकारी बनकर पेंशन कार्ड अप - 14/10/2026
  • राज्य शासन ने पैराक्वेट डाइक्लोराइड के उपयोग पर लगाया प्रतिबन्ध
    - 14/10/2026
  • इंदौर में 28 अक्टूबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव
    - 14/10/2026

Recent Posts

  • 15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा
  • लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, खातों में आई 41वीं किस्त
  • 60 सेकंड में आज की टॉप न्यूज
  • आधी रात 23 IAS के तबादले; 11 कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव
  • लद्दाख पर फिर भारत-चीन आमने-सामने, 28 रणनीतिक स्थानों पर बीजिंग को आपत्ति

Recent Comments

  1. लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, खातों में आई 41वीं किस्त - AapTak on PM Kisan: तारीख का ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे ₹2,000
  2. बंगाल में भाजपा मजबूत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का जादू - AapTak on By Election: चार राज्य पांच सीटें, कहीं खुशी कहीं गम
  3. राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र - AapTak on अंग्रेजी ‘शर्मनाक’ नहीं, बल्कि सशक्तीकरण करती है : राहुल
  4. कांग्रेस नेता ने की सिंधिया की तारीफ, पूर्व मंत्री ने याद दिलाया वादा - AapTak on सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, बोले— ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’
  5. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

vallabh bhavan bhopal ias transfer
  • MP/CG

15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा

aaptak.co.in1@gmail.com October 14, 2026
ladli behna yojna
  • MP/CG

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, खातों में आई 41वीं किस्त

aaptak.co.in1@gmail.com October 14, 2026
aaptak today news update 1
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की टॉप न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com October 14, 2026
Sukhveer Singh Ias
  • POLITICS/ADMIN

आधी रात 23 IAS के तबादले; 11 कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव

aaptak.co.in1@gmail.com October 13, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.