—अधिकतर राज्यों में मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा है गृह मंत्रालय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भोपाल। BJP Ruling State: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद बीजेपी का राज्यों में सरकार बनाने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में देश में 20 से अधिक राज्यों में बीजेपी (BJP) सत्ता में है। ऐसे में पार्टी का मुख्य फोकस लॉ एंड आर्डर पर है। यही वजह है कि पार्टी ने अधिकांश राज्यों में पुलिस पर बड़ा फोकस रखा है। अब बिहार में बीजेपी के हाथ सत्ता आते ही पार्टी ने लॉ एंड आर्डर को कंट्रोल करने सीएम ने गृह विभाग (Home Ministry) अपने पास रखा है। इसके पहले उत्तर प्रदेश (UP) , मध्य प्रदेश (MP) सहित अन्य राज्यों भी बीजेपी ने यही फार्मूला रखा है।
लॉ एंड आर्डर को लेकर देश में सबसे बदनाम उत्तर प्रदेश के साथ बिहार में भी अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों में भी कानून—व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने बड़ा सुधार किया है। उत्तर प्रदेश में स्थिति अब वैसी नहीं रही, जैसी योगी सरकार के पहले हुआ करती थी। इसके बाद बीजेपी ने रणनीति बदलते हुए न सिर्फ इन राज्यों में कानून—व्यवस्था सुधारने का वादा अपने एजेंड में शामिल किया बल्कि राज्यों में सरकार बनने के बाद इस पर अमल भी किया।
इन राज्यों में सीएम ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय
UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास गृह विभाग की कमान है।
MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं गृह मंत्रालय संभाल रहे हैं।
Rajasthan: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास गृह विभाग का पोर्टफोलियो है।
Bihar: भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा।
Uttrakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गृह मंत्रालय का प्रभार देख रहे हैं।
Gujrat: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के पास ही गृह विभाग है।
Hariyana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है।
Odisha: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गृह विभाग को अपने पोर्टफोलियो में रखा है।
CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं गृह मंत्रालय संभाल रहे हैं।
Goa: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के पास गृह विभाग है।
Tripura: मुख्यमंत्री माणिक साहा गृह मंत्रालय देख रहे हैं।
Assam: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मुख्य गृह विभाग संभालते हैं, लेकिन इसके कुछ हिस्से (जैसे जेल और होम गार्ड) अन्य मंत्रियों को आवंटित हैं।
Maharashtra :यहां गठबंधन सरकार (महायुति) में गृह मंत्रालय वर्तमान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास है।
