Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • लाड़ली बहना-लाड़ली लक्ष्मी को बड़ी राहत
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

लाड़ली बहना-लाड़ली लक्ष्मी को बड़ी राहत

aaptak.co.in1@gmail.com August 18, 2026
ladli behna yohna in mp cabinet news

-पांच साल की मंजूरी, हेल्थ पर 11,835 करोड़ खर्च करेगी सरकार, सड़क विकास निगम में 35 नए पद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मियों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इन दोनों योजनाओं को अगले 5 साल तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। सरकार लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना पर 16,326 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

कैबिनेट ने मप्र सड़क विकास निगम में 35 नए पदों समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी भी दी है। निगम में पहले से स्वीकृत 7 पद 19 सितंबर 2026 के बाद अगले पांच साल तक बने रहेंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। इसमें 60 फीसदी केंद्र सरकार और 40 फीसदी राज्य सरकार का हिस्सा रहेगा।

आशा कार्यकर्ताओं को मिलती रहेगी प्रोत्साहन राशि
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा-लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की मौजूदा योजनाओं को भी अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इनमें नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने, अस्पतालों और डिस्पेंसरी के लिए बिल्डिंग निर्माण की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाला अतिरिक्त प्रोत्साहन और कृषि विकास विभाग की 500 करोड़ रुपए से कम वित्तीय आकार वाली तीन योजनाएं भी अगले पांच साल तक जारी रहेंगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ‘निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन यानी नमन मिशन को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। इसका उद्देश्य नर्मदा से जुड़े संरक्षण और विकास कार्यों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाना है।

विज्ञान विभाग की योजनाओं को भी मंजूरी
मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अनुसंधान, योजना तथा विकासीय गतिविधियां, निर्देशन एवं प्रशासन और विज्ञान को लोकप्रिय करना, विज्ञान के प्रसार के लिए सहायता योजनाओं को भी जारी रखने की मंजूरी मिली है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में पांच साल के लिए 492 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं प्रस्तावित हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र को 20 हेक्टेयर जमीन मिली
कृषि विज्ञान केंद्र के निर्माण के लिए आईसीएआर (नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट) को सीहोर के भाउखेड़ी गांव में जमीन दी गई है। कुल 36.022 हेक्टेयर भूमि में से 20 हेक्टेयर भूमि स्थायी पट्टे पर दी जाएगी।

फ्री ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क बनेगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त पर लाल किले से 5 से 15 साल के बच्चों में प्रतिभाओं की खोज के लिए टैलेंट हंट अभियान चलाने की बात कही है। युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग का बड़ा नेटवर्क तैयार किया जाएगा। देश के एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

नशामुक्त भारत के लिए 100 सप्ताह का बड़ा अभियान
दुनिया का सबसे लोकतांत्रिक युवा देश होने के नाते एआई के विस्तार और विकास में भारत की अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त भारत के लिए देश में 100 सप्ताह का बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रमुख हस्तियों, समाजसेवी संस्थाओं और हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने सिविल डिफेंस नेटवर्क तैयार करने की आवश्यकता भी बताई।

मुख्य बिंदु

  • लाड़ली बहना योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी।
  • योजना पर सरकार 1,14,365 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना भी अगले 5 साल जारी रहेगी, जिस पर 16,326 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • मप्र सड़क विकास निगम में 35 नए पदों को मंजूरी।
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2026-27 से 2030-31 तक जारी रहेगी।
  • स्वास्थ्य विभाग की मौजूदा योजनाओं के लिए अगले पांच साल की मंजूरी।
  • आशा कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलती रहेगी।
  • नमन मिशन के तहत नर्मदा संरक्षण और विकास कार्यों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की योजनाओं के लिए 492 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव।
  • सीहोर के भाउखेड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 20 हेक्टेयर जमीन स्थायी पट्टे पर दी जाएगी।
  • युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क तैयार करने की बात कही गई।
  • देशभर में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य।
  • नशामुक्त भारत के लिए 100 सप्ताह का अभियान चलाने की घोषणा।
अब 6.28 लाख बहनें नहीं रहीं लाड़ली, CM बोले- 3000 रु. देंगे

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका में भारत जैसा चुनावी सिस्टम हो: ट्रंप
Next: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को गिफ्ट, खाते में आएंगे 1750 रुपए

Related Stories

rahul gandhi tour balaghat in mp without protocol
  • POLITICS/ADMIN

राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र

aaptak.co.in1@gmail.com October 2, 2026
mp police transfer
  • MP/CG

236 आरक्षकों के तबादले, PHQ ने जारी किए आदेश

aaptak.co.in1@gmail.com September 30, 2026
phq mp
  • POLITICS/ADMIN

5 IPS समेत 8 अधिकारियों के तबादले, इन जिलों में ASP बदले

aaptak.co.in1@gmail.com September 30, 2026
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बढ़ाया कैप्टन स्मित का हौसला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 02/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए 44 साल के इंतज़ार को खत्म करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीन पर 1-0 - 02/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री परवीन हुड्डा और अन्य खिलाड़ियों को पदक जीतने पर दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिलाओं के 65 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर सुश्री परवीन हुड्डा - 02/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेपक टकरा की पुरूष क्वाड्रंट टीम को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स : 2026 के सेपक टकरा (किक वॉलीबॉल) की पुरूष क्वाड्रंट टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वॉलीबाल और फु - 02/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भोपाल यात्रा से प्रदेश को कई सौगातें प्राप्त होंगी। इस दौरान भोपाल में आयोजित राज् - 02/10/2026
  • भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि माउथ ऑर्गन भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी के समान है। दोनों में सातों स्वर समाहित हैं। ईश्वर ने हमारे रोम-रोम में स्वरों का स्पंदन दिया है, बारिश की बूंद के - 02/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर बॉक्सर सुश्री लवलीना को दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिला मुक्केबाजी स्पर्धा के 75किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री लवलीना बोरगोहेन को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश - 02/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री नेत्रा कुमानन को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की डिंगी सेलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर डिंगी सेलर सुश्री नेत्रा कुमानन को बधाई देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत् - 02/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिकर्व तीरंदाजी टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर पुरूष टीम को दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पुरूषों की रिकर्व तीरंदाजी टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री धीरज बोम्मादेवरा, श्री यशदीप संजय भोगे और श्री नीरज चौहान को बधाई देकर इनके उज्जवल भ - 02/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेलिंग स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 के महिलाओं के सेलिंग स्किफ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री हर्षिता तोमर और सुश्री शीतल वर्मा को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कह - 02/10/2026

Recent Posts

  • राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र
  • 60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें
  • 60 सेकंड में देखिए आज की बड़ी खबरें
  • 236 आरक्षकों के तबादले, PHQ ने जारी किए आदेश
  • टुडे न्यूज- जानिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Recent Comments

  1. राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र - AapTak on अंग्रेजी ‘शर्मनाक’ नहीं, बल्कि सशक्तीकरण करती है : राहुल
  2. कांग्रेस नेता ने की सिंधिया की तारीफ, पूर्व मंत्री ने याद दिलाया वादा - AapTak on सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, बोले— ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’
  3. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

rahul gandhi tour balaghat in mp without protocol
  • POLITICS/ADMIN

राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र

aaptak.co.in1@gmail.com October 2, 2026
aaptak news update logo
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com October 2, 2026
aaptak news update logo
  • Breaking News

60 सेकंड में देखिए आज की बड़ी खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com October 1, 2026
mp police transfer
  • MP/CG

236 आरक्षकों के तबादले, PHQ ने जारी किए आदेश

aaptak.co.in1@gmail.com September 30, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.