कराकस। वेनेजुएला में 24 जून 2026 को पिछले 126 वर्षों का सबसे विनाशकारी भूकंप आया है, जिसमें 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो बैक-टू-बैक (जुड़वां) झटके महसूस किए गए। इस आपदा ने देश में भारी तबाही मचाई है और कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। इसमें अभी तक 164 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 971 से अधिक लोग घायल हैं। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार मृतकों और घायलों का संख्या कई हजार तक पहुंच सकता है। इससे पहले इतिहास में वर्ष 1812 का भूकंप सबसे घातक माना जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वेनेजुएला के इतिहास के सबसे प्रमुख और विनाशकारी भूकंप
- जून 2026 का जुड़वां भूकंप (हालिया महा-तबाही) तीव्रता
महज 39-40 सेकंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भयानक झटके आए। इसका केंद्र राजधानी कराकस से करीब 160 से 290 किलोमीटर पश्चिम में था। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 164 से अधिक लोगों की मौत और 970 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, मौतों का आंकड़ा 10,000 से लेकर 1 लाख तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इसका असर राजधानी कराकस और ला गुआइरा प्रांत में दर्जनों इमारतें जमींदोज हो गईं और कराकस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। पूरे देश की मेट्रो, ट्रेन, बिजली और फोन नेटवर्क ठप हो गए हैं।

- 1812 का कराकस भूकंप (इतिहास का सबसे घातक) वर्ष
26 मार्च 1812 तीव्रता: लगभग 7.1 से 7.4 तबाही
यह वेनेजुएला के इतिहास का सबसे जानलेवा भूकंप माना जाता है, जिसमें 30,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इसका असर यह रहा कि राजधानी कराकस, ला गुआइरा, मेरीडा और बारकिसिमेटो जैसे बड़े शहरों को पूरी तरह मलबे में तब्दील कर दिया था।
- 1900 का सैन फेरनांडो भूकंप वर्ष: 29 अक्टूबर 1900 तीव्रता: 7.7 तीव्रता महत्व
यह वेनेजुएला की धरती पर दर्ज किया गया अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। इसके बाद से 2026 तक इतनी बड़ी तीव्रता का भूकंप नहीं देखा गया था, इसमें भी व्यापक संरचनात्मक नुकसान हुआ था।
- 1967 का कराकस भूकंप वर्ष: 29 जुलाई 1967 तीव्रता: 6.6 नुकसा
इस भूकंप में करीब 240 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग घायल हुए थे। कराकस की कई आधुनिक बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई थीं।
वेनेजुएला में क्यों आते हैं इतने विनाशकारी भूकंप?
भूवैज्ञानिकों के अनुसार, वेनेजुएला का उत्तरी तट कैरिबियन प्लेट (Caribbean Plate) और दक्षिण अमेरिकी प्लेट (South American Plate) के सक्रिय मिलन बिंदु (स्ट्राइक-स्लिप फॉल्ट ज़ोन) पर स्थित है। इसके अलावा, कराकस शहर एक गहरे तलछटी बेसिन (Sedimentary Basin) पर बसा है, जो भूकंप की तरंगों को कई गुना अधिक बढ़ा देता है और तबाही को भीषण बना देता है।
