भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में सोमवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केएफ रूस्तमजी पुरस्कार से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अलंकृत किया। यह सम्मान साल 2019-20 और 2021-22 की अवधि में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। पुलिस के 101 अधिकारियों-कर्मचारियों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी कैलाश मकवाना के साथ सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर आईजी प्रशासन रुचि वर्धन मिश्रा, एडीजी चंचल शेखर, आदर्श कटियार मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने कहा-पुलिस के जवानों को जिले के अंदर जहां उनकी पात्रता है, अगर वो आवास लेना चाहे तो वहां हाउसिंग बोर्ड, प्राधिकरण से मैं बात करने वाला हूं कि हमारे जवानों को भी आवास दीजिए। उनकी चिंता करना हमारी सरकार की आवश्यकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!2013 से शुरू हुआ रुस्तमजी अवार्ड
डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा-2013 से स्थापित रुस्तम जी पुरस्कार जो हमारे 101 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दिया जाएगा। यह पुरुस्कार 2019-20 और 2021-22 के दिए जा रहे हैं। शासन की स्वीकृतियों के बाद बजट और लायसेंस बनाने की प्रक्रिया भी पालन कराई गई। जब से यह पुरुस्कार शुरू हुआ है। उसके बाद 418 पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया जा चुका है। इनमें दस्यु उन्मूलन, नक्सल विरोधी अभियान, दंगे या तनाव रोकने, कानून व्यवस्था की गंभीर परिस्थितियों को नियंत्रण करने में वीरता के प्रदर्शन और व्यवसायिक दक्षता के प्रदर्शन में यह पुरुस्कार दिए जाते हैं।
तीन श्रेणियों में यह पुरस्कार दिए गए
परम विशिष्ट श्रेणी में पांच लाख रुपए या हथियार दिया जाएगा। इस श्रेणी में 7 अधिकारी सम्मानित किए जा रहे हैं।
अति विशिष्ट जिसमें दो लाख रुपए या हथियार दिया जाएगा। इसमें आठ पुरुस्कार दिए जा रहे हैं।
विशिष्ट श्रेणी में 50 हजार रुपए अधिकारी को बतौर सम्मान दिए गए। इस श्रेणी के 86 अधिकारी सम्मानित किए जा रहे हैं।
सम्मान कर गर्व महसूस हो रहा: सीएम
समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चूंकि गृह विभाग उनके पास है, इसलिए उनका मन भी ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सभी ने जो साहस दिखाया है और जिस दिन उन्होंने पुलिस में भर्ती होकर मेहनत की थी, उसका आज सम्मान करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले दो साल के पुरस्कार दिए जाते थे, अब कोशिश की जाएगी कि हर साल पुरस्कार दिए जाएं ताकि पेंडिंग न रहें, क्योंकि कुछ लोगों को रिटायरमेंट के बाद पुरस्कार मिला है। सीएम ने कहा, रुस्तमजी अद्भुत व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। सीएम ने कहा कि डीजी अब 25 हजार की जगह 50 हजार तक का पुरस्कार दे सकेंगे।
नारकोटिक्स ड्रग्स मुक्त कराना टारगेट
डीजीपी ने कहा- कम्युनिटी पुलिसिंग में पिछले साल नशे से दूरी है जरूरी में लाखों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। अगले तीन सालों में प्रदेश को नारकोटिक्स ड्रग्स से मुक्त कराना एक टारगेट है। उसमें सुनियोजित ढंग से आगे बढऩे की आवश्यकता है। साइबर क्राइम बड़ा चैलेंज है। एक लाख से ज्यादा के साइबर फ्रॉड की घटना होती तो शिकायत में ईजीरो एफआईआर दिसंबर 2025 से एक प्रक्रिया शुरु की है। थाना स्टाफ को स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट से एमओयू किया है।डीजीपी ने कहा कुछ प्रस्ताव शासन स्तर पर सहमति के लिए लंबित हैं। मुख्यमंत्री जी सैद्धांतिक रूप से उसमें सहमत भी हैं। जैसे पुलिस भर्ती बोर्ड, इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर्स के लिए इन्वेस्टिगेशन अलाउंस की भविष्य में स्वीकृतियां मिलने की संभावना है।
इन्हें सीएम और डीजीपी ने किया सम्मानित
केएफ रूस्तमजी पुरस्कार (साल 2019-20)
राजेश सहाय, तत्कालीन जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, जिला इंदौर (हाल एसपी, लोकायुक्त इंदौर)-रिवाल्वर
राजेश तिवारी, तत्कालीन एएसपी नरसिंहपुर (हाल सेवानिवृत्त)-रिवाल्वर
ओमप्रकाश चौंगडे, तत्कालीन एसआई, थाना मझगवां, जिला सतना-रिवाल्वर
मनोज शर्मा, निरीक्षक, अनुभाग 3, विशेष शाखा, मुख्यालय, भोपाल-बार बोर गन
ज्योति तिवारी, तत्कालीन महिला आरक्षक, जिला सागर-बार बोर गन
इन्हें नकद राशि और प्रशस्ति पत्र
शालिनी दीक्षित, तत्कालीन एआईजी, महिला अपराध शाखा, पीएचक्यू
संदेश कुमार जैन, तत्कालीन एएसपी, सायबर, भोपाल
विनय प्रकाश पॉल, एआईजी विशेष शाखा पीएचक्यू
विक्रम सिंह, तत्कालीन एएसपी, बीना, सागर
ममतेश कुमार माली, तत्कालीन डीएसपी, एटीएस मुख्यालय, भोपाल
निशा रेड्डी, तत्कालीन एसडीओपी खिलचीपुर, राजगढ़
अभयराम चौधरी, तत्कालीन डीएसपी बैतूल
अवनीत शर्मा, तत्कालीन निरीक्षक, थाना प्रभारी, कोतवाली, गुना
प्रभात शुक्ला, तत्कालीन निरीक्षक, पुलिस बल, जबलपुर
रविन्द्र कुमार गौतम, तत्कालीन निरीक्षक, थाना गोहलपुर, जबलपुर
सुनील यादव, तत्कालीन निरीक्षक, थाना प्रभारी, थाना टोंकखुर्द
राशिद अहमद, निरीक्षक, सायबर सेल जोन, इंदौर
नरेंद्र कुमार मिश्रा, तत्कालीन निरीक्षक, विशेष शाखा, दमोह
कौशलेंद्र कुमार, तत्कालीन निरीक्षक, थाना प्रभारी, भौंरासा, देवास
वीरेंद्र सिंह धाकड़, तत्कालीन एसआई, थाना प्रभारी, थाना भोजपुर, राजगढ़
सौरभ पांडेय, तत्कालीन एसआई, सायबर भोपाल
राजन अहिरवार, तत्कालीन एसआई एटीएस मुख्यालय, भोपाल
संतोष सिंह ठाकुर, तत्कालीन एसआई, एटीएस मुख्यालय, भोपाल
रवि ठाकुर, तत्कालीन एसआई एटीएस इकाई, इंदौर
अखिलेश वर्मा, तत्कालीन एसआई भौंरासा, देवास
विश्वनाथ शुक्ला, तत्कालीन एसआई एटीएस फील्ड इकाई, भोपाल
राजेन्द्र बागरी, तत्कालीन एसआई जिला पुलिस बल, जबलपुर
प्रीति पाटिल, तत्कालीन एसआई चिचोली, बैतूल
संतोष रघुवंशी, तत्कालीन एसआई क्राइम, भोपाल
संजय सूर्यवंशी, तत्कालीन स.उ.नि., रक्षित केंद्र, नरसिंहपुर
महेन्द्र सिंह राजपूत, सउनि (रेडियो) राज्य सायबर पीएचक्यू भोपाल
पी. चिन्ना राव, तत्कालीन प्र.आर. 39, क्राइम ब्रांच, भोपाल
दीपेश कुमार पटेल, तत्कालीन प्र.आर. 553, सायबर सेल, सतना
ऋषिकेश राय, तत्कालीन आरक्षक 3031, तकनीकी शाखा, भोपाल
राजेश कुमार सेन, तत्कालीन आरक्षक 2428, चूनाभट्टी, भोपाल
अनुराग कौरव, तत्कालीन आरक्षक 62, रक्षित केंद्र, नरसिंहपुर
राजेन्द्र पटेल, तत्कालीन आरक्षक 483, रक्षित केंद्र, नरसिंहपुर
नीरज रैकवार, तत्कालीन आरक्षक 569, सायबर सेल, पन्ना
विजय शुक्ला, तत्कालीन आरक्षक 83, सायबर सेल, सागर
अमर तिवारी, तत्कालीन आ 406, सायबर सेल, सागर
संदीप मीणा, तत्कालीन आरक्षक 590, थाना जीआरपी, खंडवा
पुष्पेन्द्र सिंह धाकड़, तत्कालीन आरक्षक 239, थाना जीआरपी, खण्डवा
लक्ष्मी नगपुरे, तत्कालीन आरक्षक 522, रक्षित केंद्र, नरसिंहपुर
पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया, तत्कालीन आरक्षक 3352, तकनीकी शाखा, भोपाल
गजेन्द्र सिंह राठौर, आरक्षक 29, राज्य सायबर सेल इंदौर
अतुल श्रीवास्तव, आरक्षक 18, राज्य सायबर पीएचक्यू भोपाल
पुरुषोत्तम राय, तत्कालीन स.उ.नि. (अ) शासकीय रेल
संकेत शर्मा, सउनि (अ) प्रशासन शाखा, पीएचक्यू भोपाल
वर्ष 2021-22: इन्हें मिली रिवाल्वर
अपूर्व भलावी, तत्कालीन एसडीओपी, परसवाड़ा
पंकज कर्मा, तत्कालीन निरीक्षक, एटीएस इकाई, उज्जैन
मनीष जारवाल, निरीक्षक, एटीएस उज्जैन
विजय वास्कले, तत्कालीन उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, टाण्डा, धार
इन्हें मिली 12 बोर गन
गोपाल प्रसाद खांडेल, तत्कालीन एएसपी शहर, जबलपुर
वैभव श्रीवास्तव, तत्कालीन एएसपी सायबर, पीएचक्यू
भावना मरावी, तत्कालीन एसडीओपी सीहोरा, जबलपुर
अवधेश सिंह भदौरिया, तत्कालीन उप निरीक्षक, थाना बिरसा, बालाघाट
सुनील मिश्रा, तत्कालीन आरक्षक, एटीएस मुख्यालय, भोपाल
अनिल रावत, आरक्षक, एटीएस मुख्यालय, भोपाल
इन्हें नकद राशि/प्रशस्ति पत्र
गीता चौहान, तत्कालीन उपुअ पीटीसी, इंदौर
दुर्गेश आर्मी, तत्कालीन उ.पु.अ. लांजी, बालाघाट
रामशंकर सिलावट, डीएसपी एटीएस इंदौर
अभिनव कुमार बारंगे, तत्कालीन एसडीओपी भितरवार
महेंद्र सिंह परमार, तत्कालीन निरीक्षक थाना प्रभारी, खातेगांव
अनीता सिवड़े, तत्कालीन रक्षित निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण, पचमढ़ी
जयप्रकाश आर्य, तत्कालीन रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन, उज्जैन
नीलिमा सराफ, निरीक्षक (विसवल) 23वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल
अभिषेक सोनेकर, निरीक्षक, केंद्रीय जांच ब्यूरो, भोपाल
राशिद अहमद, निरीक्षक, राज्य सायबर सेल जोन, इंदौर
भारत सिंह गुर्जर, तत्कालीन एसआई थाना प्रभारी, थाना देहात, श्योपुर
संतोष सिंह ठाकुर, तत्कालीन एसआई एटीएस मुख्यालय, भोपाल
श्रृंगेश राजपूत, तत्कालीन एसआई थाना प्रभारी, तेन्दूखेड़ा
संदीप शर्मा, तत्कालीन एसआई (विसवल) एटीएस इकाई, खंडवा
नीरज बिरथरे, तत्कालीन एसआई थाना प्रभारी, गंधवानी
सुशील अहिरवार, तत्कालीन उप निरीक्षक थाना प्रभारी, सिमरिया, पन्ना
राहुल कामलिया, एसआई (अंगुल चिन्ह) रा.अ.अ. ब्यूरो, पु.मु., भोपाल
अब्दुल वाजिद, उप निरीक्षक (विसवल) 7वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल
गोपाल चौबे, तत्कालीन एसआई थाना प्रभारी, फतेहगढ़, गुना
अनुराग यादव, तत्कालीन एसआई थाना दीनदयाल नगर, रतलाम
संजय चौधरी, एसआई राज्य सायबर सेल जोन, इंदौर
मित्रपाल यादव, एसआई (विसवल) 34वीं वाहिनी, वि.स.बल, धार
राजोल सिंह राजपूत, एसआई (विसवल) 36वीं वाहिनी, वि.स.बल, बालाघाट
राजे सिंह नेगी, तत्कालीन एसआई (विसवल) 24वीं वाहिनी, वि.स.बल
आकाश कुमार शुक्ला, तत्कालीन सउनि एटीएस इकाई, भोपाल
विजय सिंह चौहान, स.उ.नि. अपराध शाखा, इंदौर
रामशंकर इवने, प्र.आर. 410 एटीएस इकाई, खंडवा
शिव प्रताप सिंह भदौरिया, तत्कालीन आरक्षक एटीएस मुख्यालय, भोपाल
गजेन्द्र सिंह राठौर, आरक्षक 29 राज्य सायबर सेल जोन, इंदौर
जयकुमार चौधरी, आरक्षक 2028, कार्यालय सीएसपी, बरगी
देवराज सिंह बघेल, आरक्षक 3776 अपराध शाखा, इंदौर
कमलेश सिंह, तत्कालीन आरक्षक (आम्र्स) एटीएस मुख्यालय, भोपाल
बंटी खान, आरक्षक 590 एटीएस इकाई, खंडवा
नरेंद्र दोहरे, आरक्षक 432 एटीएस इकाई, खंडवा
गजेन्द्र सिकरवार, आरक्षक 60 एटीएस इकाई, खंडवा
वसीम खान, आरक्षक एटीएस इकाई, भोपाल
राम मेहर यादव, आरक्षक (चालक) एटीएस मुख्यालय, भोपाल
महेश कुमार राठी, आरक्षक (आम्र्स) एटीएस इकाई, भोपाल
विकास चौधरी, आरक्षक (चालक) एटीएस मुख्यालय, भोपाल
