कोलकाता में बड़ा हादसा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढह गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके बाद सेना और स्थानीय बचाव दल राहत कार्य में जुटे हैं। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
पुणे मर्डर केस का खुलासा
पुणे में हुए केतन शर्मा हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की मंगेतर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 33 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में हत्यारे द्वारा हुडी पहनने के एक सीसीटीवी सुराग की मदद से इस मर्डर मिस्ट्री को क्रैक किया।
भगवंत मान वीडियो विवाद
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े एक कथित वीडियो मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने का दबाव बनाने का आरोप है। आम आदमी पार्टी इस मामले को लेकर भाजपा पर पलटवार कर रही है।
सोने की कीमतों में भारी गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में करीब 2000 प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सके साथ ही अलग-अलग शहरों में चांदी के भाव में भी 5000 रुपए तक का अंतर देखा जा रहा है।
पीएम मोदी को ईरान का न्योता
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। यह कार्यक्रम 5 से 9 जुलाई के बीच आयोजित होना है, जिस पर भारत सरकार जल्द फैसला लेगी।
अडानी ग्रुप का नया फैसला
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने घोषणा की है कि कंपनी अपने गैर-प्रमुख (Non-core) कार्यों को आउटसोर्स करेगी या उन्हें ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) में ट्रांसफर करेगी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup)
फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराकर पनामा को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। वहीं, पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा है।
