वेनेजुएला में भीषण भूकंप, 164 लोगों की मौत, 971 से ज्यादा घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण अब तक 164 लोगों की मौत हो चुकी है और 971 से अधिक लोग घायल हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं और देश में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पीएम मोदी ने भारत की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
भारत-बांग्लादेश पर्यटक वीजा फिर होगा शुरू
भारत ने दो साल के लंबे अंतराल के बाद बांग्लादेशी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा दोबारा शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है।
यूपी भाजपा की नई संगठनात्मक टीम, राजनाथ के बेटे को बड़ा पद
उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपनी 46 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया है। इसमें जातिगत समीकरणों को साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह और पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नीट (NEET) परीक्षा में बड़े सुधार
पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए बड़े प्रशासनिक और डिजिटल सुधारों की योजना बना रही है।
NCERT का ‘इमरजेंसी’ पाठ
एनसीईआरटी (NCERT) द्वारा कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में पहली बार ‘आपातकाल (Emergency)’ का अध्याय शामिल करने को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
राहुल गांधी की माफी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे द्वारा दायर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अदालत में खेद जताते हुए माफीनामा दाखिल किया है।
T20 रैंकिंग में भारतीयों का जलवा
आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-7 बल्लेबाजों में चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर काबिज हैं।
‘मिर्जापुर द मूवी’ का टीजर
मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर पर बनने वाली फिल्म का पहला टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की वापसी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
