Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • POLITICS/ADMIN

सरकारी बंगलों में रह रहे पूर्व मंत्री, अफसर होंगे बेघर

aaptak.co.in1@gmail.com January 9, 2026
mp ministr & officers out govt banglow

भोपाल। विधानसभा चुनाव हारने और मंत्री पद गंवाने के बाद भी कुछ नेता बिना पात्रता सरकारी बंगलों पर कब्जा जमाए हुए हैं। मोहन सरकार अब ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। बिना पात्रता के सरकारी बंगलों में रह रहे पूर्व मंत्री और अधिकारियों को अब सख्ती से अपने बंगले खाली करने होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, पूर्व राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया 2023 का विधानसभा चुनाव हार गए हैं। इसके बावजूद वे दो साल से अपने बंगलों में जमे हुए हैं। वहीं, पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अभी MLA नहीं होने के बावजूद मंत्री रहते हुए मिला बंगला खाली नहीं कर रही हैं। भोपाल की पूर्व MP साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ भी कुछ ऐसा ही हाल है। MP न रहने के बाद भी वह सरकारी बंगले में ही हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रभात झा के परिवार को 6 जनवरी को ही नोटिस दिया गया था, जबकि रामपाल को पहले नोटिस दिया गया था। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि पात्रता खत्म होने के बाद किसी भी हालत में उन्हें सरकारी घर में रहने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

ये मंत्री बिना पात्रता सरकारी बंगलों में

डॉ. प्रभुराम चौधरी (MLA, सांची)

भूपेंद्र सिंह (MLA, खुरई)

गोपाल भार्गव (MLA, रहली)

मीना सिंह (MLA, मानपुर)

…तो देना होगा भारी भरकम किराया

प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि अगर तय डेडलाइन के बाद बंगला खाली नहीं किया गया तो भारी किराया लगेगा। नियमों के मुताबिक, पहले तीन महीने नॉर्मल किराया लिया जाएगा, उसके बाद अगले तीन महीने तक 10 गुना किराया और उस समय के बाद भी खाली नहीं करने पर 30 गुना तक किराया लिया जाएगा। लॉ डिपार्टमेंट ने इस तरह की रिकवरी को मंजूरी दे दी है।

सात अधिकारियों को भी बंगले खाली करने का नोटिस

संपदा संचालनालयक के मुताबिक, राजधानी भोपाल में चार IAS अधिकारियों समेत कुल सात अधिकारियों को बंगले खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ IPS अधिकारी और दूसरे सीनियर अधिकारी भी इसमें शामिल हैं।

MLA तय लिमिट से ज्यादा बंगलों में रह रहे हैं। मंत्रियों को आमतौर पर टाइप B और C बंगले अलॉट किए जाते हैं। हालांकि, BJP और कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्यादा MLA अभी तय लिमिट से ज्यादा बड़े बंगलों में रह रहे हैं। इनमें से ज्यादातर MLA पहले मंत्री रह चुके हैं।

इन विधायकों, नेताओं के पास तय लिमिट से बड़े बंगले

अजय सिंह, MLA, चुरहट (पूर्व नेता विपक्ष) – C-19, शिवाजी नगर
यादवेंद्र सिंह, MLA, टीकमगढ़ (पूर्व मंत्री) – B-23 (74 बंगले)
ओमप्रकाश सखलेचा, MLA, जावद (पूर्व मंत्री) – C-16, शिवाजी नगर
राजेश शुक्ला बबलू, MLA, बिजावर – C-20, शिवाजी नगर
संजय पाठक, MLA, विजयराघवगढ़ (पूर्व मंत्री) – C-26, शिवाजी नगर
सुरेंद्र पटवा, MLA, भोजपुर (पूर्व मंत्री) – B-3 (74 बंगले)
अर्चना चिटनिस, MLA, बुरहानपुर (पूर्व मंत्री) – C-28, शिवाजी नगर
डॉ. विक्रांत भूरिया, MLA, झाबुआ – C-1 (74 बंगले)

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Tags: Former ministers and officers living in government bungalows will be rendered homeless.

Post navigation

Previous: PG : दूसरे सब्जेक्ट के पीजी में एडमिशन लेने CUET अनिवार्य
Next: भारत के ऑटो सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ, 20% की बढ़ोतरी : रिपोर्ट

Related Stories

bina mla nirmala sapre
  • POLITICS/ADMIN

बीना विधायक निर्मला पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्पीकर को 2 माह का वक्त

aaptak.co.in1@gmail.com November 4, 2026
Oplus_131072
  • POLITICS/ADMIN

सागर SP पद से हटाने के 4 दिन बाद IPS सुजानिया का इस्तीफा

aaptak.co.in1@gmail.com November 3, 2026
Rajkumar lohani in mp vidhansabha
  • POLITICS/ADMIN

मप्र में हरदीप पुरी को चुनौती, रदद हो सकता है निर्दलीय का पर्चा

aaptak.co.in1@gmail.com November 2, 2026
RSS Error: A feed could not be found at `https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml`. Empty body.

Recent Posts

  • MP में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड हाईवे
  • 60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें
  • दिमाग-शरीर आखिर क्रॉस-वायर्ड क्यों? वैज्ञानिकों ने खोजा 500 मिलियन साल पुराना रहस्य
  • बूढ़ी हो चुकी मांसपेशियों की खुद मरम्मत में मदद करेगी नई खोज!
  • CM की कलेक्टर-SP को दो टूक: अवैध शराब नहीं बिके, खाद संकट पर सीधे कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

Recent Comments

  1. साजिश से गिराई गई थी शेख हसीना की सरकार? - AapTak on PAK आतंकी समूह का दावा, हसीना को हटाने में JUD की भूमिका
  2. पाकिस्तान में बचे सिर्फ 1.7% हिंदू, 1941 में 14.6% थे अल्पसंख्यक - AapTak on US, UK कनाडा नहीं, जर्मनी—रूस में बढ़े भारतीय छात्र
  3. luckycapone-Radmity on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. twin-Roatomy on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  5. luckycapone-flitabs on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

mp_greenfield_highway_550x350
  • NATIONAL

MP में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड हाईवे

aaptak.co.in1@gmail.com November 5, 2026
aaptak today news update 1
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com November 5, 2026
Brain Body Connection, Cross Wired Brain
  • LIFESTYLE

दिमाग-शरीर आखिर क्रॉस-वायर्ड क्यों? वैज्ञानिकों ने खोजा 500 मिलियन साल पुराना रहस्य

aaptak.co.in1@gmail.com November 5, 2026
Aging Muscle Repair
  • LIFESTYLE

बूढ़ी हो चुकी मांसपेशियों की खुद मरम्मत में मदद करेगी नई खोज!

aaptak.co.in1@gmail.com November 4, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक-प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव खबरों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Bhopal, MP

Email_id : aaptak.co.in1@gmail.com

सत्ता और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त पत्रकारिता के लिए आप भी सहयोगी बन सकते हैं।
हमारी मदद कर सकते हैं...
9425168479@upi

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.